बिहार के लिए 6 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, इन जिलों के लिए बड़ी खुशखबरी!

पटना। त्योहारी सीजन में बिहार आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने अक्टूबर और नवंबर 2026 के दौरान कई पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का कार्यक्रम जारी किया है। इन ट्रेनों से समस्तीपुर, बरौनी और पटना को देश के अलग-अलग हिस्सों से कनेक्टिविटी मिलेगी।

6 स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल

श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल: गाड़ी संख्या 04731 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक हर रविवार चलेगी और कुल 7 फेरे लगाएगी। वापसी में 04732 समस्तीपुर से 20 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक हर मंगलवार संचालित होगी।

पोतनूर-बरौनी स्पेशल: गाड़ी संख्या 06021 4 अक्टूबर से 1 नवंबर तक प्रत्येक रविवार चलेगी। इसकी वापसी सेवा 06022 बरौनी से 7 अक्टूबर से 4 नवंबर तक हर बुधवार होगी। दोनों दिशाओं में 5-5 फेरे निर्धारित हैं।

एरणाकुलम-पटना स्पेशल: ट्रेन नंबर 06085 एरणाकुलम से 2 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक प्रत्येक शुक्रवार चलेगी। वहीं 06086 पटना से 6 अक्टूबर से 3 नवंबर तक हर मंगलवार चलेगी। दोनों ट्रेनों के 5-5 फेरे होंगे।

यात्रियों को मिलेगी राहत

आपको बता दें की त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए इन स्पेशल सेवाओं से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। खासकर बिहार और दक्षिण भारत के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा उपयोगी होगी।

यात्री इन ट्रेनों में IRCTC की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या रेलवे आरक्षण काउंटर से टिकट बुक कर सकते हैं। ट्रेन के रूट, स्टॉपेज और समय की ताजा जानकारी के लिए रेलवे के आधिकारिक माध्यम या NTES ऐप पर जानकारी जांचना बेहतर रहेगा।

0 comments:

Post a Comment