बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी! पांच राज्यों से चलेंगी 100 से ज्यादा स्पेशल बसें, जानें रूट और किराया

पटना। दुर्गापूजा, दिवाली और छठ के दौरान बिहार लौटने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। त्योहारों में बढ़ने वाली यात्रियों की संख्या को देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने विशेष बस सेवा शुरू करने की तैयारी की है। 25 सितंबर से 100 से अधिक स्पेशल बसें अलग-अलग रूटों पर चलेंगी और यह सेवा छठ तक जारी रहेगी।

इन बसों का संचालन दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल से बिहार के लिए किया जाएगा। पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, गया और भागलपुर से भी बसें उपलब्ध रहेंगी। इससे दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहारियों को त्योहार पर घर पहुंचने के लिए अतिरिक्त परिवहन विकल्प मिलेगा।

एसी स्लीपर से डीलक्स बस तक सुविधा

यात्रियों की जरूरत के अनुसार निगम ने अलग-अलग श्रेणी की बसें रखी हैं। इनमें डीलक्स, एसी सीटर, एसी नॉन-सीटर और एसी स्लीपर शामिल हैं। टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है और यात्री निगम की वेबसाइट के माध्यम से सीट बुक कर सकते हैं।

किराया रूट और बस की श्रेणी के हिसाब से अलग-अलग रखा गया है। उदाहरण के तौर पर पटना से गाजियाबाद का किराया नॉन-एसी सीटर में 1,544 रुपये, एसी सीटर में 1,896 रुपये और एसी स्लीपर में 2,823 रुपये है। वहीं पटना से वाराणसी के लिए किराया 435 रुपये से शुरू होता है।

पटना से कोलकाता, रांची और सिलीगुड़ी जैसे शहरों के लिए भी बस सेवा उपलब्ध होगी। यात्रियों को रूट और किराये की ताजा जानकारी टिकट बुकिंग के दौरान मिल सकेगी। अतिरिक्त जानकारी के लिए BSRTC ने 1800-345-7251 टोल फ्री नंबर भी जारी किया है।

0 comments:

Post a Comment