यूपी में किसकी बनेगी सरकार? 403 में से 273 सीटों पर ताजा सर्वे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। इसी बीच न्यूज लीडर और मैटराइज के सर्वे में राज्य की 403 में से 273 विधानसभा सीटों को लेकर अनुमान सामने आया है। इसमें पश्चिमी यूपी, अवध और बुंदेलखंड के आंकड़े शामिल हैं।

सर्वे के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 136 सीटों में भाजपा गठबंधन को 93 और सपा गठबंधन को 43 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अवध की 118 सीटों में भाजपा गठबंधन के लिए 77 और सपा गठबंधन के लिए 40 सीटों का अनुमान जताया गया है। एक सीट बसपा के खाते में जाने की संभावना बताई गई है।

वहीं, उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड की 19 सीटों को लेकर सर्वे में भाजपा गठबंधन को 17 और सपा गठबंधन को 2 सीटें मिलने का अनुमान सामने आया है। इन तीन क्षेत्रों के आंकड़ों को जोड़ने पर अब तक 273 सीटों का अनुमान सामने आता है।

273 सीटों पर क्या कहता है सर्वे?

अब तक सामने आए आंकड़ों में भाजपा गठबंधन को 187 सीटें, जबकि सपा गठबंधन को 85 सीटें मिलने का अनुमान है। हालांकि प्रदेश की कुल 403 विधानसभा सीटों में अभी 130 सीटों के आंकड़े शामिल नहीं हैं। इसलिए इन आंकड़ों को पूरे उत्तर प्रदेश का अंतिम चुनावी अनुमान नहीं माना जा सकता।

यह ध्यान रखना जरूरी है कि ये आंकड़े न्यूज लीडर-मैटराइज सर्वे के अनुमान हैं। वास्तविक विधानसभा चुनाव के नतीजे मतदान और मतगणना के बाद ही सामने आएंगे।

0 comments:

Post a Comment