15 से ज्यादा गांवों में जमीन की तलाश
टाउनशिप के लिए जमीन तलाशने का काम शुरू हो चुका है। इसके लिए सोरांव तहसील के 15 से अधिक गांवों के काश्तकारों से संपर्क किया गया है। प्राधिकरण की टीम जल्द ही संभावित जमीन का सर्वे करेगी। सर्वे में जमीन का क्षेत्रफल, उपलब्धता और टाउनशिप के लिए जरूरी मानकों की जांच की जाएगी। इसके बाद जमीन अधिग्रहण से जुड़ी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकती है।
चौड़ी सड़कें और आधुनिक सुविधाएं
प्रस्तावित टाउनशिप में सिर्फ आवासीय निर्माण ही नहीं, बल्कि व्यवस्थित शहरी सुविधाएं विकसित करने की योजना है। यहां चौड़ी सड़कें, पेयजल, बिजली, जल निकासी और हरित क्षेत्र जैसी सुविधाओं के लिए जगह रखी जाएगी। जरूरत के अनुसार अन्य नागरिक सुविधाओं को भी योजना में शामिल किया जा सकता है।
एयरो सिटी के बाद आगे बढ़ेगी प्रक्रिया
यह परियोजना मुख्यमंत्री विस्तारीकरण योजना के तहत आगे बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, एयरो सिटी के विकास के बाद गंगापार की इस टाउनशिप की प्रक्रिया को गति दी जाएगी। एक्सप्रेसवे और हाईवे के नजदीक होने के कारण भविष्य में आसपास आवासीय क्षेत्र के साथ बाजार और व्यावसायिक गतिविधियां भी विकसित होने की संभावना है।
आपको बता दें की प्राधिकरण का उद्देश्य ऐसी जगह टाउनशिप विकसित करना है, जहां भविष्य की जरूरतों के मुताबिक आवास, सड़क और दूसरी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार व्यवस्थित तरीके से किया जा सके।

0 comments:
Post a Comment