इस रोजगार मेले की खास बात यह है कि इसमें 10वीं और 12वीं पास से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा और बीटेक उत्तीर्ण युवा भी हिस्सा ले सकेंगे। रोजगार मेले की शुरुआत सुबह 9:30 बजे होगी। अभ्यर्थियों को पंजीकरण के लिए सुबह 8:30 बजे तक संस्थान पहुंचने की सलाह दी गई है।
टाटा मोटर्स और एमआरएफ में सबसे ज्यादा भर्ती
मेले में टाटा मोटर्स की ओर से 500 पदों पर अप्रेंटिस और टेम्पररी वर्कमैन के लिए चयन किया जाएगा। वहीं, एमआरएफ टायर्स की अलग-अलग भर्ती प्रक्रियाओं के तहत कुल 700 पदों पर ऑपरेटर, एनएपीएस और लीड ट्रेनी की नियुक्ति होगी।
इसके अलावा अडानी सोलर में 200 ऑपरेटर, अपना पेमेंट प्राइवेट लिमिटेड में 200 फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव और केआरवाईएमआईक्यू टेक्नोलॉजीज में 250 पदों पर भर्ती की जाएगी। अशोक लेलैंड, मदरसन, लावा इंटरनेशनल, गुड लक इंडस्ट्रीज और अरविंद मिल्स जैसी कंपनियां भी युवाओं को रोजगार का अवसर देंगी।
30 हजार रुपये तक मिल सकती है सैलरी
रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को पद और शैक्षिक योग्यता के आधार पर 10 हजार से 30 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिल सकता है। कुछ कंपनियों की ओर से रहने और खाने की सुविधा भी दी जाएगी। उत्तर प्रदेश के साथ गुजरात, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा की कंपनियां भी इस भर्ती मेले में शामिल होंगी।
ये दस्तावेज लेकर जरूर पहुंचें
रोजगार मेले में शामिल होने वाले युवाओं को अपना बायोडाटा और सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां साथ लेकर जानी होंगी। इच्छुक अभ्यर्थी 30 नवंबर को निर्धारित समय पर आईटीआई अलीगंज, लखनऊ पहुंचकर पंजीकरण करा सकते हैं। अलग-अलग कंपनियों में योग्यता के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment