खुशखबरी की हैट्रिक! बिहार में एक साथ 3 नई भर्तियां शुरू

पटना। बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य में अलग-अलग विभागों की ओर से तीन बड़ी भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया और भर्ती कार्यक्रम जारी किए गए हैं। इनमें बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी (BRLPS), कृषि विभाग और सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के पद शामिल हैं। इन भर्तियों के जरिए 1,000 से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आइए जानते हैं आवेदन की तारीख और जरूरी जानकारी।

1. BRLPS में यंग प्रोफेशनल के 66 पद

बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी (BRLPS) ने यंग प्रोफेशनल के 66 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए BRLPS की आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाना होगा।

2. बिहार कृषि विभाग में कई पदों पर भर्ती

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य के कृषि विभाग में विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन संख्या 17/2026 से 21/2026 तक जारी किए हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता और अन्य शर्तों की जानकारी संबंधित विज्ञापन में उपलब्ध होगी।

3. AEDO के 935 पदों पर निकली भर्ती

बिहार में नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए एक और बड़ा अवसर है। BPSC ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के 935 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2026 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं।

कहां और कैसे करें आवेदन?

तीनों भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवारों को संबंधित विभाग या आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ना होगा। इसके बाद अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

0 comments:

Post a Comment