बिहार में नौकरियों की बहार! 8वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी

पटना। बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मुजफ्फरपुर जिले में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए जिला नियोजनालय की ओर से जॉब कैम्प लगाया जा रहा है। इस कैंप के जरिए निजी कंपनी Go-Green Apparel Ltd. में 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। खास बात यह है कि इसके लिए न्यूनतम योग्यता केवल 8वीं पास रखी गई है। ऐसे में कम पढ़ाई करने वाले युवाओं के पास भी नौकरी पाने का अच्छा मौका है।

30 नवंबर को लगेगा जॉब कैम्प

जिला नियोजनालय, मुजफ्फरपुर की ओर से यह रोजगार शिविर 30 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। कैंप की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। इच्छुक उम्मीदवारों को जिला नियोजनालय, गन्नीपुर, मुजफ्फरपुर परिसर में पहुंचना होगा। कंपनी की ओर से सिलाई मशीन ऑपरेटर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी और क्या है योग्यता?

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 8वीं पास होना जरूरी है। अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 11,752 रुपये वेतन मिलेगा। इसके साथ ही पीएफ और ईएसआईसी जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। नौकरी मिलने पर कार्यस्थल बेला, मुजफ्फरपुर रहेगा।

जॉब कैम्प में कौन-कौन से दस्तावेज ले जाएं?

रोजगार शिविर में शामिल होने वाले युवाओं को अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज लेकर जाने होंगे। इनमें बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अंक पत्र और पासपोर्ट साइज के दो रंगीन फोटो शामिल हैं।

इसके अलावा उम्मीदवारों का नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल पर जॉब सीकर के रूप में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। जिन युवाओं ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे www.ncs.gov.in पर जाकर मुफ्त में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जिला नियोजनालय में भी कार्यदिवस के दौरान पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है।

0 comments:

Post a Comment