इन कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान
कृषि विभाग के मुताबिक, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (SMAM) और फसल अवशेष प्रबंधन (CRM) योजनाओं के तहत कई तरह के कृषि उपकरणों पर सब्सिडी दी जाएगी। इसमें फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, किसान ड्रोन, व्यक्तिगत कृषि यंत्र और फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित मशीनें शामिल हैं।
आवेदन के लिए जरूरी है टोकन
योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। आवेदन के दौरान किसान के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर टोकन प्राप्त करना अनिवार्य है। इसी प्रक्रिया के जरिए उपलब्ध कृषि यंत्रों के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
कितनी जमा करनी होगी जमानत राशि?
कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान के आधार पर किसानों को अलग-अलग जमानत राशि जमा करनी होगी।
10,001 रुपये से 1 लाख रुपये तक अनुदान वाले यंत्रों के लिए 2,500 रुपये।
1 लाख रुपये से अधिक अनुदान वाले यंत्रों के लिए 5,000 रुपये।
5 दिसंबर है आवेदन की अंतिम तारीख
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन बुकिंग कर लें। आवेदन करने से पहले पोर्टल पर उपलब्ध कृषि यंत्रों, पात्रता और जरूरी शर्तों की जानकारी जरूर देख लें। इस योजना से किसानों को आधुनिक मशीनें खरीदने में आर्थिक मदद मिलेगी और खेती का काम आसान बनाने में भी सहायता मिलेगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment