90 दिनों के अंदर करना होगा आवेदन
सरकार के निर्देश के मुताबिक, जिन उपभोक्ताओं के क्षेत्र में PNG नेटवर्क उपलब्ध है और जिन्हें उनकी तेल विपणन कंपनी (OMC) या संबंधित सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनी की तरफ से आधिकारिक सूचना मिलेगी, उन्हें सूचना मिलने के 90 दिनों के भीतर PNG कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा। तय समय में आवेदन नहीं करने पर उनकी LPG आपूर्ति बंद की जा सकती है।
तुरंत बंद नहीं होगी LPG सप्लाई
इस फैसले के बाद LPG उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि आवेदन के लिए निर्धारित 90 दिनों की अवधि के दौरान गैस सिलेंडर की आपूर्ति जारी रहेगी। इतना ही नहीं, जब तक नया PNG कनेक्शन चालू नहीं हो जाता, तब तक भी उपभोक्ताओं को LPG मिलती रहेगी।
सरकार ने अफवाहों से बचने की दी सलाह
सरकार ने बताया कि यह बदलाव 24 मार्च 2026 को जारी नियंत्रण आदेश और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (PNGRB) के दिशा-निर्देशों के तहत किया जा रहा है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें।
उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अपनी गैस कंपनी और संबंधित PNG सेवा प्रदाता की ओर से मिलने वाली आधिकारिक सूचना पर ध्यान दें। जिनके इलाके में PNG की सुविधा उपलब्ध है, उन्हें समय रहते आवेदन कर लेना चाहिए, ताकि भविष्य में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

0 comments:
Post a Comment