इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर साइंस में भर्ती
मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, कुल 20 पदों को दो तकनीकी क्षेत्रों में बांटा गया है। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के 10 पद और कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी के 10 पद शामिल हैं। ये पद सामान्य केंद्रीय सेवा के ग्रुप-A के अंतर्गत आते हैं। फिलहाल ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत और अंतिम तारीख की घोषणा नहीं की गई है। विस्तृत भर्ती नोटिफिकेशन और आवेदन का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता?
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में GATE 2024, 2025 या 2026 का वैध स्कोर होना जरूरी है। इसके अलावा निर्धारित विषयों में मास्टर डिग्री या इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, आईटी, AI, डेटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी जैसे संबंधित क्षेत्रों में कम से कम चार साल की BE/BTech डिग्री होनी चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी?
साइंटिस्ट-B के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल-10 के अनुसार 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा केंद्र सरकार के नियमानुसार महंगाई भत्ता और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
कितनी है आयु सीमा?
भर्ती के लिए सामान्य और EWS वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है। वहीं OBC उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 33 वर्ष और SC/ST उम्मीदवारों के लिए 35 वर्ष है। दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चरण में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
कहां और कैसे करें आवेदन?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट meity.gov.in पर भर्ती से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पोर्टल सक्रिय होने के बाद ही रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत नोटिफिकेशन में योग्यता, आयु सीमा और जरूरी शर्तों की जांच जरूर कर लें।

0 comments:
Post a Comment