31 दिसंबर से 14 जनवरी तक रहेगी छुट्टी
जारी शेड्यूल के अनुसार, यूपी के परिषदीय स्कूलों में 31 दिसंबर 2026 से शीतकालीन अवकाश शुरू होगा। यह छुट्टी 14 जनवरी 2027 तक जारी रहेगी। इसके बाद 15 जनवरी से स्कूल दोबारा खुलेंगे और नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इस दौरान बच्चों को नए साल के साथ मकर संक्रांति के आसपास भी छुट्टियों का आनंद लेने का मौका मिलेगा।
किन स्कूलों में लागू होगा यह कैलेंडर?
यह छुट्टियों का कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के लिए जारी किया गया है। इसमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूल शामिल हैं। संबंधित मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में भी यह कैलेंडर लागू हो सकता है। हालांकि, CBSE और ICSE बोर्ड से जुड़े स्कूलों की छुट्टियों का कार्यक्रम अलग हो सकता है। निजी स्कूल भी अपने स्तर पर विंटर वेकेशन की तारीखें निर्धारित कर सकते हैं।
सर्दियों में सुबह 9 बजे से चलेंगे स्कूल
बेसिक शिक्षा परिषद के कैलेंडर में स्कूलों के समय का भी उल्लेख किया गया है। इसके मुताबिक, 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक विद्यालय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे। वहीं गर्मियों में स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेंगे।
ठंड बढ़ी तो बढ़ सकती हैं छुट्टियां
प्रदेश में अगर शीतलहर या अत्यधिक ठंड का प्रकोप बढ़ता है तो जिला प्रशासन अतिरिक्त छुट्टियों का फैसला ले सकता है। जरूरत पड़ने पर स्कूलों के समय में भी बदलाव किया जा सकता है। ऐसे में अभिभावकों को सलाह है कि छुट्टियों से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए स्कूल के नोटिस और बेसिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।

0 comments:
Post a Comment