1. पर्यटन विभाग में जूनियर इंजीनियर समेत 11 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (UPSTDC) ने असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) और जूनियर इंजीनियर (सिविल) सहित कुल 11 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए निगम की आधिकारिक वेबसाइट upstdc.co.in पर जा सकते हैं।
2. अयोध्या में 11 मेडिकल ऑफिसर की भर्ती
अयोध्या के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से 11 मेडिकल ऑफिसर पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए MBBS योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से होगा। इंटरव्यू की तारीख 7 और 8 दिसंबर 2026 तय की गई है। अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे रिपोर्ट करना होगा।
3. UPSSSC में 1,784 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 1,784 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें स्टोरकीपर कम क्लर्क, फार्म क्लर्क, स्टेनोग्राफर समेत कई पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
4. कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में 96 पदों पर मौका
महराजगंज जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 96 संविदा पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। भर्ती के तहत प्रधानाचार्य, पीजीटी, लैब असिस्टेंट, क्लर्क, केयरटेकर सहित विभिन्न पद शामिल हैं। पदों के अनुसार हर महीने 6,755 रुपये से 30,000 रुपये तक मानदेय मिलेगा। आवेदन की अंतिम तारीख 10 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक है।
आवेदन से पहले जरूर देखें नोटिफिकेशन
इन चारों भर्तियों में पद, शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया अलग-अलग निर्धारित की गई है। इसलिए उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें। अंतिम तारीख का ध्यान रखते हुए ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

0 comments:
Post a Comment