दरअसल, बिजली की ईंधन एवं खरीद लागत में बदलाव के आधार पर उपभोक्ताओं से लिए जाने वाले फ्यूल सरचार्ज में कमी की जा रही है। इसी व्यवस्था के तहत सितंबर महीने के ईंधन अधिभार शुल्क में आई गिरावट का लाभ नवंबर के बिजली बिल में दिसंबर के दौरान मिल सकता है। इस संबंध में पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन की ओर से जल्द आदेश जारी किए जाने की संभावना है।
लगातार छठे महीने मिल रही बिजली बिल में राहत
पिछले कुछ महीनों से उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बिल में लगातार राहत मिल रही है। जून में जहां उपभोक्ताओं से 10 प्रतिशत अतिरिक्त ईंधन अधिभार लिया गया था, वहीं इसके बाद राहत का सिलसिला शुरू हुआ। जुलाई में 4.43 प्रतिशत, अगस्त में 2.92 प्रतिशत, सितंबर में 7.93 प्रतिशत और अक्टूबर में 5.24 प्रतिशत की राहत मिली। नवंबर में भी उपभोक्ताओं को करीब 9.17 प्रतिशत कम बिजली बिल देना पड़ रहा है।
अब दिसंबर में लगभग 3.25 प्रतिशत तक राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, अंतिम छूट कितनी होगी, इसकी जानकारी पावर कॉरपोरेशन का आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद ही सामने आएगी।
करीब 3.89 करोड़ उपभोक्ताओं को मिल सकता है फायदा
इस संभावित राहत का लाभ प्रदेश के लगभग 3.89 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकता है। इसमें अलग-अलग श्रेणियों के उपभोक्ता शामिल हैं। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद भी लंबे समय से मांग कर रही है कि बिजली खरीद की वास्तविक लागत में कमी का फायदा सीधे आम उपभोक्ताओं को दिया जाए।
फिलहाल बिजली उपभोक्ताओं की नजर पावर कॉरपोरेशन के आगामी आदेश पर टिकी है। यदि प्रस्तावित कटौती लागू होती है, तो दिसंबर में आने वाले बिजली बिल में लोगों को कुछ अतिरिक्त बचत देखने को मिल सकती है।

0 comments:
Post a Comment