ठेकेदारों का होगा रजिस्ट्रेशन
बैठक में हाईवे निर्माण परियोजनाओं में काम करने वाले ठेकेदारों और सब-कॉन्ट्रैक्टरों के पंजीकरण और लाइसेंसिंग पर जोर दिया गया। इसके लिए निर्माण स्थलों पर ही रजिस्ट्रेशन अभियान चलाने का प्रस्ताव रखा गया, ताकि सभी ठेकेदार जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर सकें। इसके अलावा निर्माण स्थलों पर होने वाली दुर्घटनाओं की तुरंत जानकारी देने और मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।
महिला और प्रवासी मजदूरों को ध्यान
सरकार ने महिला श्रमिकों और दूसरे राज्यों से आकर काम करने वाले प्रवासी मजदूरों के अधिकारों पर भी विशेष ध्यान दिया है। इसके लिए NHAI के क्षेत्रीय कार्यालयों और श्रम आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों को मिलाकर एक संयुक्त कार्य समूह बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। यह समूह मजदूरों को मिलने वाले कानूनी लाभों और उनकी समस्याओं की समीक्षा करेगा।
क्या हैं चार नए लेबर कोड?
केंद्र सरकार ने 29 पुराने श्रम कानूनों को मिलाकर चार प्रमुख लेबर कोड तैयार किए हैं। इनमें वेतन संहिता, सामाजिक सुरक्षा संहिता, औद्योगिक संबंध संहिता और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा संहिता शामिल हैं। इनका उद्देश्य कर्मचारियों के वेतन, सामाजिक सुरक्षा, कार्यस्थल की सुरक्षा और रोजगार से जुड़े नियमों को सरल बनाना है। सरकार डिजिटल व्यवस्था के जरिए श्रम कानूनों के अनुपालन को भी आसान बनाना चाहती है।
मजदूरों और कर्मचारियों के लिए क्यों अहम है बदलाव?
नए लेबर कोड के प्रभावी क्रियान्वयन से कर्मचारियों और मजदूरों के अधिकारों को बेहतर तरीके से लागू करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, इनके प्रावधानों को पूरी तरह लागू करने के लिए केंद्र और राज्यों के बीच नियमों तथा प्रक्रियाओं का तालमेल जरूरी है। ऐसे में आने वाले समय में सरकार की ओर से इस दिशा में उठाए जाने वाले कदमों पर लाखों कर्मचारियों और मजदूरों की नजर रहेगी।

0 comments:
Post a Comment