1 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन
BPSC की ओर से जारी विज्ञापन संख्या 16/2026 के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2026 है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 37 वर्ष रखी गई है, जबकि आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी।
कितनी मिलेगी सैलरी?
AEDO के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 5 के तहत वेतन दिया जाएगा। इसका शुरुआती बेसिक पे 29,200 रुपये प्रतिमाह होगा। कुल 935 पदों में महिलाओं के लिए 319 पद क्षैतिज आरक्षण के तहत निर्धारित किए गए हैं।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। इसके अलावा लागू अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा।
यहां करें ऑनलाइन आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।

0 comments:
Post a Comment