1. ज्यादा परिवारों को मिलेगा चिकित्सा सहायता कोष का लाभ
सरकार योजना की आय सीमा बढ़ाने की तैयारी में है। प्रस्ताव लागू होने पर चार लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवार भी निर्धारित शर्तें पूरी करने पर सहायता के पात्र हो सकेंगे। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इलाज के खर्च में मदद मिल सकती है।
2. जिला अस्पतालों में 76 तरह की सर्जरी
सरकार जिला अस्पतालों में सर्जरी और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत कर रही है। अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी सुविधा और 76 प्रकार की सर्जरी उपलब्ध कराने की पहल की गई है। आंकड़ों के मुताबिक, जून 2026 में 2,428 सर्जरी हुई थीं, जो अक्टूबर में बढ़कर 11,643 हो गईं।
3. अस्पतालों में बढ़ेंगी ICU और वेंटिलेटर सुविधाएं
राज्य के विभिन्न जिला अस्पतालों में फिलहाल 190 आईसीयू बेड और 120 वेंटिलेटर काम कर रहे हैं। इसके अलावा करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से 1,947 चिकित्सा उपकरणों की खरीद और आपूर्ति की प्रक्रिया भी चल रही है।
4. 94 स्वास्थ्य संस्थानों में डायलिसिस की सुविधा
किडनी के मरीजों को राहत देने के लिए डायलिसिस सेवाओं का विस्तार 94 स्वास्थ्य संस्थानों तक किया गया है। इसके साथ ही सरकारी अस्पतालों में मुफ्त पैथोलॉजी जांच और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है।
5. मुफ्त दवा वितरण में 26 महीने से बिहार अव्वल
सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराने के मामले में बिहार ने एक और उपलब्धि हासिल की है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य लगातार 26वें महीने इस क्षेत्र में देश में पहले स्थान पर बना हुआ है।
PMCH और AIIMS की परियोजनाओं पर भी जोर
समीक्षा बैठक में पीएमसीएच, एलएनजेपी अस्पताल, एम्स पटना और एम्स दरभंगा की निर्माण एवं विस्तार परियोजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई। सरकार का लक्ष्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करना और आम लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है।
.png)
0 comments:
Post a Comment