किसे मिलेगी कितनी सब्सिडी?
योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता पशुओं की नस्ल और लाभार्थी की श्रेणी पर निर्भर करेगी।
25 देशी गायों की डेयरी: कुल लागत 36 लाख रुपये है। SC/ST वर्ग को 11.88 लाख और अन्य वर्गों को 9 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी।
25 संकर गायों की डेयरी: कुल लागत 42 लाख रुपये निर्धारित है। SC/ST वर्ग को 13.86 लाख और अन्य वर्गों को 10.50 लाख रुपये मिलेंगे।
25 भैंसों की डेयरी: इसकी लागत भी 42 लाख रुपये है। इस पर SC/ST वर्ग को 13.86 लाख और अन्य वर्गों को 10.50 लाख रुपये की सहायता मिलेगी।
एक व्यक्ति खोल सकता है 8 डेयरी यूनिट
इस योजना की एक खास बात यह है कि एक लाभार्थी अधिकतम 8 डेयरी इकाइयां स्थापित कर सकता है। यानी एक व्यक्ति कुल 200 दुधारू पशुओं तक के लिए योजना का लाभ उठा सकता है। हालांकि, एक यूनिट में देशी गाय, संकर गाय और भैंस को मिलाकर रखने की अनुमति नहीं है।
कौन कर सकता है आवेदन?
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का मध्य प्रदेश का निवासी होना जरूरी है। उसकी उम्र 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। इसके अलावा डेयरी फार्मिंग का प्रशिक्षण होना चाहिए। 25 पशुओं की एक यूनिट स्थापित करने के लिए कम से कम 3.50 एकड़ कृषि भूमि भी आवश्यक है। योजना में गिर, साहीवाल, थारपारकर और रेड सिंधी जैसी देशी गायों की नस्लें शामिल हैं। वहीं संकर गायों में HF और जर्सी तथा भैंसों में मुर्रा, सूरती, मेहसाना और जाफराबादी जैसी नस्लें मान्य हैं।
कैसे मिलेगी सब्सिडी?
इस योजना में सब्सिडी की रकम सीधे नकद नहीं दी जाती, बल्कि बैक-एंडेड सब्सिडी के रूप में इसका लाभ मिलता है। ऋण की अवधि 7 वर्ष निर्धारित है और इसमें 6 महीने की किस्तों पर छूट का प्रावधान है। पहली ऋण राशि मिलने के बाद 3 साल का लॉक-इन पीरियड भी लागू रहेगा।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
इच्छुक पशुपालक कामधेनु योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आधार के माध्यम से पंजीकरण करना होगा और मांगी गई जानकारी व जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन से पहले योजना की पात्रता और शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।

0 comments:
Post a Comment