नोटिस मिलने के बाद मिलेंगे 90 दिन
सरकार के निर्देश के मुताबिक, यह व्यवस्था उन क्षेत्रों में लागू होगी जहां PNG नेटवर्क पहले से मौजूद है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां और सिटी गैस वितरण कंपनियां संबंधित LPG ग्राहकों को आधिकारिक नोटिस भेजेंगी। नोटिस मिलने के दिन से 90 दिनों के भीतर PNG कनेक्शन के लिए आवेदन करना जरूरी होगा।
PNG चालू होने तक मिलती रहेगी LPG
उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि इस बदलाव के दौरान रसोई गैस की सप्लाई अचानक बंद नहीं होगी। सरकार के अनुसार, 90 दिनों की अवधि में और घर में PNG कनेक्शन पूरी तरह चालू होने तक LPG सिलेंडर की आपूर्ति जारी रहेगी।
PNG कनेक्शन के लिए कैसे करें आवेदन?
PNG कनेक्शन लेने के इच्छुक ग्राहक MyPNG के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आधार से जुड़े मोबाइल नंबर के माध्यम से आवेदन और KYC प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। इसके लिए पहचान और घर के पते से जुड़े दस्तावेज देने होंगे। इनमें आधार या पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, बिजली या पानी का बिल, प्रॉपर्टी टैक्स बिल और मकान के स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज शामिल हो सकते हैं।
PNG गैस इस्तेमाल करने के क्या फायदे हैं?
PNG कनेक्शन मिलने के बाद ग्राहकों को बार-बार सिलेंडर बुक करने और उसे बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पाइपलाइन के जरिए सीधे घर में गैस पहुंचेगी। इससे सिलेंडर खत्म होने की चिंता और उसकी डिलीवरी का इंतजार भी कम होगा।
सरकार का उद्देश्य घरेलू प्राकृतिक गैस के इस्तेमाल को बढ़ाना और आयातित ईंधन पर निर्भरता कम करना है। इसलिए जिन उपभोक्ताओं के इलाके में PNG सुविधा उपलब्ध है, उन्हें आधिकारिक नोटिस मिलने पर समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है।
.png)
0 comments:
Post a Comment