RCF Recruitment 2026: 81 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

न्यूज डेस्क। नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCF Ltd.) ने विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत टेक्नीशियन ट्रेनी, इक्विपमेंट अटेंडेंट ग्रेड-II और जूनियर फायरमैन ग्रेड-II के कुल 81 पद भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवार 5 दिसंबर 2026 से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

किन पदों पर होगी भर्ती?

RCF की इस भर्ती में कुल 81 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। इनमें टेक्नीशियन ट्रेनी के 40 पद, इक्विपमेंट अटेंडेंट ग्रेड-II के 16 पद और जूनियर फायरमैन ग्रेड-II के 25 पद शामिल हैं। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तें भी अलग रखी गई हैं।

योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और बीएससी जैसी योग्यताएं रखने वाले अभ्यर्थियों को अवसर मिल सकता है। हालांकि, प्रत्येक पद के लिए संबंधित विषय की निर्धारित योग्यता, प्रशिक्षण, लाइसेंस और अनुभव की शर्तें पूरी करना जरूरी होगा।

आयु सीमा की बात करें तो सामान्य रूप से अधिकतम उम्र 30 वर्ष रखी गई है। वहीं, आरक्षित वर्गों और संबंधित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 और 35 वर्ष भी निर्धारित है। पात्रता की गणना 1 फरवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 700 रुपये शुल्क के साथ जीएसटी और बैंक चार्ज देना होगा। निर्धारित नियमों के अनुसार कुछ श्रेणियों को आवेदन शुल्क से छूट मिलेगी।

उम्मीदवारों का चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होगी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच, जरूरत के अनुसार स्किल टेस्ट और मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। परीक्षा केंद्र मुंबई और नागपुर में निर्धारित किए गए हैं।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

RCF भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 दिसंबर से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.rcfltd.com पर जाना होगा।

0 comments:

Post a Comment