HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

बिहार: पटना समेत पांच जिलों में बालू की किल्लत

न्यूज डेस्क: बिहार में घर बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नदी घाटों के बंदोबस्तधारियों ने बालू घाटों का संचालन बंद कर दिया है। जिसके कारण राज्य के पांच जिलों में बालू नहीं मिल पा रहा हैं।

खबर के मुताबिक बिहार के पटना, भोजपुर, सारण, रोहतास और औरंगाबाद जिलों में बालू की समस्या उत्पन हो गई हैं। इन जिलों में बालू माफिया सक्रिय हो गये हैं और बालू की कालाबजारी कर रहे हैं। साथ ही साथ ऊंची कीमतों पर लोगों को बालू उपलब्ध करा रहे हैं।

वहीं इस सन्दर्भ में खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री जनक राम का कहना है की इन जिलों में बालू की कोई कमी नहीं हैं। इसे स्टोर किया गया हैं। लॉकडाउन में गाड़ियों की समस्या होने की वजह से इनको ढोकर विभाग से मान्यता प्राप्त विक्रेताओं तक पहुंचाने में दिक्कत हो रही हैं।

आपको बता दें की बिहार के पटना, भोजपुर, सारण, रोहतास और औरंगाबाद जिलों में घर बनाने वाले लोगों को बालू की किल्लत का सामना करना पड़ रहा हैं। इन जिलों में घर बनाने वाले लोगों को अधिक कीमत पर बालू खरीदने की नौबत आ गई हैं।

दिल्ली में UDC, LDC, JE की बंपर वैकेंसी, 25 जून अंतिम तिथि

न्यूज डेस्क: दिल्ली में UDC, LDC, JE की बंपर वैकेंसी निकली हैं। जो लोग दिल्ली में नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए अच्छी खबर हैं। आप राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (NWDA), दिल्ली के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण: भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार दिल्ली में UDC, LDC, JE की 62 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 10वीं, 12वीं, स्नातक और डिप्लोमा निर्धारित हैं। इसकी पूरी जानकारी आपको नोटिफिकेशन में मिलेगी।

आवेदन की तिथि : राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (NWDA), दिल्ली के इन पदों पर आप 25 जून 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

वेतनमान : 35400-112400 प्रतिमाह। 

चयन प्रक्रिया : राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी (NWDA), दिल्ली के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम में प्रदर्शन के अनुसार होगा।

आयु सीमा : उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा पदों के अनुसार 21- 27, 30 वर्ष निर्धारित हैं। इसकी पूरी जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

ऐसे करें आवेदन : उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nwda.gov.in पर जा कर 25 जून 2021 तक ऑनलाइन आवेदन करें। 

नौकरी का स्थान : दिल्ली।

नई दिल्ली में 1074 पदों पर सरकारी नौकरी, नोटिश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: नई दिल्ली में 1074 पदों पर सरकारी नौकरी निकली हैं। यह नौकरी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (DFCCIL) के द्वारा निकाली गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन करें।

पदों का विवरण: जूनियर मैनेजर (101 पद), एग्जीक्यूटिव (442 पद) और जूनियर एग्जीक्यूटिव (521 पद) सहित कुल 1074 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन आमंत्रित किये हैं। 

योग्यता : डिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (DFCCIL) के इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित हैं।

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर 23 जुलाई तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।

चयन प्रक्रिया : आपको बता दें की इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम के द्वारा होगा। आप इसके बारे में अधिक जानकारी नोटिश से प्राप्त करें।

आधिकारिक वेबसाइट : https://dfccil.com/upload/Final-Advt-04_2021_0UAK.pdf

आयु सीमा : इन  पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित किया गया हैं।

ऐसे करें आवेदन : उम्मीदवार डिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (DFCCIL) के वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन करें।

राजस्थान में तकनीकी सहायक की वैकेंसी, नोटिश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: राजस्थान में स्थित सेंट्रल शीप एंड वूल रिसर्च इंस्टिट्यूट ने तकनिकी सहायक के पदों पर भर्ती को लेकर नोटिश जारी किया हैं। जो लोग राजस्थान में नौकरी करना चाहते हैं वो प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन करें।

आवेदन की तिथि: सेंट्रल शीप एंड वूल रिसर्च इंस्टिट्यूट के इन पदों पर आप 14 जून 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा।

पदों का विवरण : सेंट्रल शीप एंड वूल रिसर्च इंस्टिट्यूट ने तकनीकी सहायक के पांच पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आवेदन करने के देरी ना करें क्यों की आवेदन शुरू हो चूका हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार स्नातक होनी चाहिए। अधिक जानकारी आप नोटिश से प्राप्त करें।

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.cswri.res.in/

ऐसे करें आवेदन : उम्मीदवार वेबसाइट https://www.cswri.res.in/downloads_vacancies.asp पर जा कर नोटिश को पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन करें।

चयन प्रक्रिया : इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। इसके बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन देखें।

नौकरी का स्थान : राजस्थान।

बिहार में कब खुलेंगे सभी स्कूल, मंत्री ने दिया जवाब

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना महामारी के बढ़ाते प्रभाव के कारण 1 जून तक लॉकडाउन लगाया गया हैं। जिसके कारण बिहार के सभी स्कूल बंद हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही हैं तथा बच्चे ठीक तरीकों से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में स्कूल खोले जानें के एक सवाल का जवाब देते हुए बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है की अभी तो बिहार में लॉकडाउन है। ऐसे में स्कूल खोलने का फैसला नहीं किया जा सकता हैं। 

उन्होंने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए ये भी कहा की सभी जानते हैं कि बच्चों की वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। कोरोना से बचाव का अंतिम निदान तो अभी वैक्सीन ही है। लेकिन स्कूल खोलने का फैसला कोरोना के परिस्थितियों को देखते हुए लिया जायेगा। 

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा की क्राइसिस मैनेजमेंट कमिटी से विमर्श के बाद सरकार तय करेगी कि लॉकडाउन बढ़ाना है या नहीं। उसी हिसाब से स्कूलों का खुलना भी तय होगा। अभी फिलहाल इसपर कोई चर्चा नहीं चल रही हैं।

राजस्थान के सभी 33 जिलों में फैला ब्लैक फंगस, स्थिति खतरनाक

न्यूज डेस्क: राजस्थान के सभी 33 जिलों में ब्लैक फंगस फैल गया हैं। जिससे यहां की स्थिति खतरनाक नजर आ रही हैं। साथ ही साथ लोगों में डर की भावना भी उत्पन हो रही हैं। हालांकि सरकार इस ब्लैक फंगस को खत्म करने के लिए कई तरह के बड़े फैसले ले रही हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक पूरे प्रदेश में ब्लैक फंगस के 1345 नए मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 50 मरीजों की मौत भी ब्लैक फंगस के संक्रमण से हो चुकी है। वहीं कई मरीजों का इलाज राज्य के अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा हैं।

आपको बता दें की राजस्थान में ब्लैक फंगस के सबसे अधिक 500 केस जयपुर में आए हैं और सर्वाधिक 10 मौतें भी यहीं हुई हैं। इसतरह से ब्लैक फंगस का प्रभाव राजस्थान के जिलों में हो रहा हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की ज़रूरत हैं।

डॉक्टरों की मानें तो ब्लैक फंगस का संक्रमण कोरोना से ठीक हुए डाइबिटीज के मरीजों को सबसे ज्यादा हो रहा हैं। ब्लैक फंगस का संक्रमण इंसान के नाक, आंख और दिमाग में फैल जाता है। जिससे इंसान की सेहत ख़राब होने लगती हैं। 

हिमाचल प्रदेश में क्लर्क की बंपर वैकेंसी, 30 मई अंतिम तिथि

न्यूज डेस्क: हिमाचल प्रदेश में क्लर्क सहित कई पदों पर बंपर वैकेंसी होने वाली हैं। इसको लेकर हिमाचल प्रदेश स्टाफ़ सेलेक्शन कमीशन ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश भी जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें।

पदों का विवरण : हिमाचल प्रदेश स्टाफ़ सेलेक्शन कमीशन ने क्लर्क,  डाटा एंट्री ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर, फार्मासिस्ट सहित 379 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 10वीं, 12वीं,  Any Graduate, B.A, B.Com, B.Ed, B.Pharma निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 मई 2021 तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा।

चयन प्रक्रिया : हिमाचल प्रदेश स्टाफ़ सेलेक्शन कमीशन के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम में प्रदर्शन के अनुसार होगा।

ऐसे करें आवेदन : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार वेबसाइट http://www.hpsssb.hp.gov.in/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

नौकरी का स्थान :  हिमाचल प्रदेश

सैलरी : सरकारी नियमानुसार मिलेगा।

बिहार में जमीन दाखिल खारिज की जानकारी कैसे प्राप्त करें?

न्यूज डेस्क: बिहार में प्रतिदिन जमीन की दाखिल खारिज की जाती हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को जमीन दाखिल ख़ारिज की स्थिति देखना आता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की बिहार में जमीन की दाखिल-ख़ारिज की जानकारी कैसे प्राप्त करें।

बिहार में जमीन दाखिल खारिज की जानकारी कैसे प्राप्त करें?

1 .बिहार में जमीन दाखिल खारिज की जानकारी के लिए आपको राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की वेबसाइट पर विजिट करना होगा 

2 .दाखिल-खारिज की जानकारी को जानने के लिए आपको आधिकारिक पोर्टल में जाकर MIS Register 2 के लिंक पर क्लिक करना होगा।

3 .इसके बाद आपको डिस्ट्रिक्ट मैप की जानकारी मिलेगी, आपको उसपर क्लिक करना होगा। आपको अपनी जानकारी सही-सही देनी होगी।

4 .आपसे जो जानकारी मांगी जाएगी, उसे आप स्टेप बाई स्टेप फॉलो करें। 

5 .इसी पेज पर आपको बिहार दाखिल खारिज की जानकारी मिल जाएगी। आप चाहें तो इसे देख सकते हैं या फिर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

बिहार में जमीन का पुराना कागजात कैसे प्राप्त करें, जानिए

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। अगर आपके जमीन का कागजात खो गया हैं या फिर फट गया हैं तो यहां के लोग अपने जमीन का कागजात ऑनलाइन के द्वारा प्राप्त कर सकते हैं। बिहार एक ऐसा राज्य हैं जहां जमीन के सभी कागजातों को ऑनलाइन किया गया हैं। इससे लोगों की परेशानियां दूर हो रही हैं तथा जमीन के कागजात के लिए ज्यादा भाग-दौड़ करना नहीं पड़ रहा हैं।

बिहार में जमीन का पुराना कागजात कैसे प्राप्त करें, जानिए?

1 .बता दें की बिहार राज्य सरकार द्वारा बिहार भूमि पोर्टल उपलब्ध कराया गया है। इस वेबसाइट के जरिए आप जमीन संबंधी सारी जानकारियां जैसे कि खसरा खतौनी, जमाबंदी की नकल, जमीन के मालिक का नाम, रकबा आदि के कागजात प्राप्त कर सकते हैं।

2 .खसरा खतौनी, जमाबंदी की नकल, जमीन के मालिक का नाम, रकबा के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट http://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर विजिट करें।

3 .बिहार के लोग अपने जमीन का रशीद भी बिहार भूमि पोर्टल पर जा कर निकाल सकते हैं और जमीन का लगान भर सकते हैं।

4 .बिहार में जमीन का खतियान वेबसाइट http://lrc.bih.nic.in/ror.aspx पर जा कर आप ऑनलाइन के द्वारा निकाल सकते हैं।

बिहार में बढ़ा शिक्षकों का वेतन, जल्द मिलेगा लाभ, लिस्ट जारी

न्यूज डेस्क: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले 3.57 लाख पंचायत व नगर निकाय शिक्षकों के वेतन में 15 प्रतिशत की वृद्धि की गई हैं। बहुत जल्द शिक्षकों को बढ़े हुए वेतन का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा। इससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बिहार में शिक्षकों का वेतन वृद्धि साल 2020 में ही किया गया था। साथ ही साथ ये घोषणा की गई थी इसका लाभ 1 अप्रैल 2021 से मिलेगा। लेकिन अभी तक शिक्षकों को बढ़े हुए वेतन का लाभ नहीं मिल रहा हैं।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक विभाग इसको लेकर तैयारी में जुटा हुआ हैं। शिक्षकों को बढ़े हुए वेतन का लाभ एरियर के रूप में दिया जायेगा। इसको लेकर विभाग की ओर से तैयारी शुरू हो चुकी हैं। शिक्षकों को बहुत जल्द इसका लाभ मिलेगा।

बता दें की विभिन्न स्तर के शिक्षकों को लगभग 27000 से 35650 रुपए प्रति माह वेतन का भुगतान होगा। इसको लेकर विभाग ने दिशा निर्देश भी जारी कर दिया हैं। राज्य के सभी नियोजित शिक्षकों को बहुत जल्द बढ़े हुए वेतन का लाभ प्राप्त होगा। 

गया में निकली बंपर सरकारी नौकरी, नोटिश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: बिहार के गया में कई पदों पर भर्ती को लेकर बंपर सरकारी नौकरी निकली हैं। इसके लिए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट बोध गया ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन करें। 

पदों का विवरण : इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट बोध गया ने  सहायक इंजीनियर, लाइब्रेरी ट्रेनी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, प्रबंधन प्रशिक्षार्थी सहित कई पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित हैं। अधिक जानकारी के लिए आप नोटिश देखें।

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 जून 2021 तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित हैं। आयु में छूट की जानकारी के लिए नोटिश देखें।

चयन प्रक्रिया : इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट बोध गया के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के द्वारा होगा। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://iimbg.ac.in/careers/

नौकरी का स्थान : गया, बिहार।

बिहार में दादा की प्रॉपर्टी पर कैसे करें अपना दावा, जानें कानूनी सलाह

न्यूज डेस्क: बिहार में कई बार आपने ऐसा सुना होगा की परिवारिक मतभेद के कारण दादा अपनी प्रॉपटी पुत्र को देने से इंकार कर देते हैं तथा अपनी संपत्ति पुत्री या किसी ओर के नाम कर देते हैं। आज इसी विषय में कानून के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की बिहार में दादा की प्रॉपटी पर आप अपना दावा कैसे कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं।

बिहार में दादा की प्रॉपर्टी पर कैसे करें अपना दावा, जानें कानूनी सलाह। 

1 .बिहार में दादा की प्रॉपर्टी पैतृक प्रॉपर्टी है, तो हम आपको कानूनी सुझाव देते हैं की आप विभाजन की मांग के लिए कोर्ट में याचिका दायर कर सकते है।

2 .अगर सम्पति पैतृक हैं तो आप प्रॉपर्टी पर अस्थाई निषेधाज्ञा के लिए आवेदन दायर कर सकते हैं। इससे दादाजी सूट के रद्द होने तक प्रॉपर्टी को नहीं बेच सकते और ना ही किसी को दान कर सकते हैं।

3 .लेकिन अगर दादा के पास स्वयं अर्जित प्रॉपर्टी है, तो दादाजी किसी को भी अपनी इच्छानुसार प्रॉपर्टी दे सकते है और बेच सकते हैं। 

4 .अगर प्रॉपर्टी पैतृक प्रॉपर्टी है तो हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के अनुसार उनका पुत्र या पुत्री उन संपत्ति पर अपना दावा कर सकती हैं और उस संपत्ति में अपना हिस्सा भी ले सकती हैं।

बिहार में मुखिया, सरपंच का 6 माह बढ़े कार्यकाल

न्यूज डेस्क: बिहार में मुखिया, सरपंच सहित सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ी मांग की हैं। उन्होंने कहा है की कोरोना महामारी के कारण बिहार में पंचायत चुनाव नहीं हुए हैं। ऐसी स्थिति में वर्तमान जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल 6 माह के लिए बढ़ाये जाये।

इससे पहले तेजस्वी यादव और बीजेपी के पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव ने भी मुखिया सरपंच सहित पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल विस्तार की मांग की हैं। वहीं इस सन्दर्भ में मुखिया संघ ने भी सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखा हैं।

बता दें की  जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया है कि कोरोना के इस आपात संकट को ध्यान में रखते हुए पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल कम से कम 6 महीने के लिए बढ़ा दिया जाए। हालांकि इसपर सरकार की ओर कोई बयान नहीं दिया गया हैं।

वहीं इस मामले पर पंचायती राज विभाग ने चुप्पी साध ली हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विभाग अधिकारियों को जिम्मेदारी सोपने तथा कार्यकाल बढ़ाने, दोनों स्थिति पर विचार कर रही हैं। लेकिन इसपर अंतिम फैसला सीएम नीतीश कुमार को लेनी हैं।

बिहार: पिछले 24 घंटे में क्या है कोरोना की स्थिति, जानें अपने जिले का हाल

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार घटती जा रही हैं तथा राज्य का रिकवरी रेट भी बढ़ता जा रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में पहली बार दो हजार से कम कोरोना मरीज मिले हैं। जो राज्य के लोगों के लिए अच्छा संकेत हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में 92 हजार 173 सैंपल की कोरोना जांच की गई हैं। जिसमे 1785 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। साथ ही साथ कई लोगों ने कोरोना को हराने में भी सफलता प्राप्त की हैं।

पिछले 24 घंटे में क्या है कोरोना की स्थिति, जानें अपने जिले का हाल। 

पटना में 238,

गोपालगंज में 98, 

नालंदा में 98, 

अररिया में 85, 

सुपौल में 76, 

वैशाली में 68,

मुजफ्फरपुर में 78, 

कटिहार में 60, 

खगड़िया में 42, 

किशनगंज में 51, 

भागलपुर में 37, 

दरभंगा में 44, 

पूर्वी चंपारण में 53, 

गया में 23, 

जमुई में 25, 

जहानाबाद में 11, 

लखीसराय में 12, 

मधेपुरा में 31, 

मधुबनी में 43, 

मुंगेर में 23, 

पूर्णिया में 57, 

रोहतास में 23, 

सहरसा में 47, 

समस्तीपुर में 40, 

सारण में 55, 

सीवान में 45, 

पश्चिमी चंपारण में 33,

औरंगाबाद में 16, 

बांका में 14, 

बक्सर में 13, 

सीतामढ़ी में 12, 

अरवल में 12, 

शिवहर में 11, 

बहुत जल्द कोरोना मुक्त होगा बिहार का ये 11 जिला, जानिए

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार का कई जिला कोरोना मुक्त होने वाला हैं। क्यों की इन जिलों में कोरोना के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला कम होता जा रहा हैं जो यहां के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक चार जिलों में दस से भी कम नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई हैं। जबकि सात जिलों में 15 से भी कम नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही हैं की बिहार का ये जिला बहुत जल्द कोरोना मुक्त हो सकता हैं।

बहुत जल्द कोरोना मुक्त होगा बिहार का ये 11 जिला, जानिए । 

भोजपुर में 9 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

कैमूर में 5 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

नवादा में 6 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

शेखपुरा में 7 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।

शिवहर में 11 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

जहानाबाद में 11 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।

शिवहर में 11 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

सीतामढ़ी में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।

लखीसराय में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

बक्सर में 13 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

बांका में 14 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।

बिहार में संपत्ति बंटवारे के बाद करें ये 3 काम, नहीं होगा लड़ाई-झगड़ा

न्यूज डेस्क: बिहार में संपत्ति बंटवारे के बाद ज्यादा तर घरों में लड़ाई-झगड़ा होता रहता हैं। बिहार सरकार की एक रिपोर्ट कहती हैं की बिहार के थाने में सबसे ज्यादा केश भूमि विवाद से जुड़े हुए हैं। आज इसी विषय में कानून के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे काम के बारे में जो काम आप संपत्ति बंटवारे के तुरंत बाद करते हैं तो आपके घर में लड़ाई-झगड़ा नहीं होगा।

बिहार में संपत्ति बंटवारे के बाद करें ये 3 काम, नहीं होगा लड़ाई-झगड़ा। 

1 .बिहार में संपत्ति बंटवारे के तुरंत बाद आप अपने नाम से जमीन की जमाबंदी करा लें। इससे बंटवारे की संपत्ति अलग-अलग हो जाएगी।

2 . अगर आप लड़ाई-झगड़ा से बचना चाहते हैं तो आप संपत्ति बंटवारे के तुरंत बाद अपने नाम से जमीन की रजिस्ट्री करा लें।

3 .बिहार राजस्व विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में बंटवारे के जमीन की रजिस्ट्री मात्र 100 रुपये में होती हैं। 

बिहार में अगर आप परिवारिक संपत्ति के बंटवारे के बाद ये काम करते हैं तो भविष्य में कोई भी व्यक्ति आपके संपत्ति पर दावा नहीं कर सकता हैं और ना ही इसे कोई अपना बता सकता हैं। क्यों की ये संपत्ति आपके नाम से रजिष्टर हो जाएगी। इससे लड़ाई-झगड़ा भी नहीं होगा।

सरकारी नौकरी: उत्तर प्रदेश में 3600 से अधिक पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में 3600 से अधिक पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने नोटिश जारी किया हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 3,620 रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन आमंत्रित किये हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित किया गया हैं। अधिक जानकारी के लिए आप नोटिश देखें।

आवेदन की तिथि: इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर आज यानी 28 मई से लेकर 26 मई 2021 तक आवेदन करें।

चयन प्रक्रिया : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के द्वारा होगा।

ऐसे करें आवेदन : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in/ पर जा कर नोटिफिकेशन को पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन करें। 

नौकरी का स्थान : उत्तर प्रदेश।

वेतनमान : उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार।

दिल्ली में 5807 पदों पर सरकारी भर्तियां, नोटिश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: दिल्ली में 5807 पदों पर सरकारी भर्तियां होने जा रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड ने कई पदों पर भर्ती को लेकर नोटिश जारी किया हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।

पदों का विवरण : सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के 5807 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित की गई हैं। अधिक जानकारी आप नोटिश से प्राप्त करें।

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 जून 2021 से 3 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

आधिकारिक वेबसाइट : https://dsssb.delhi.gov.in/content/advertisement-no-032021-regarding-0

आवेदन प्रक्रिया : उम्मीदवार वेबसाइट https://dsssb.delhi.gov.in/ पर जा कर प्रकाशित नोटिश को पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन करें।

चयन प्रक्रिया : इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के द्वारा किया जायेगा। इसके बारे में अधिक जानकारी के नोटिश देखें।

नौकरी का स्थान : दिल्ली।

बिहार में मुखिया पद के लिए कब होंगे चुनाव, जानें ताजा अपडेट

न्यूज डेस्क: बिहार में बहुत से लोग मुखिया पद के चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन कोरोना महामारी के कारण पंचायत चुनाव में देरी हो रही हैं। अभी तक राज्य चुनाव आयोग इस सन्दर्भ में किसी तरह का कोई ऐलान नहीं किया हैं।

खबर के मुताबिक  पंचायत आम चुनाव संपन्न नहीं होने की स्थिति में मुखिया महासंघ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कार्यकाल विस्तार करने को लेकर अनुरोध पत्र लिखा है। साथ ही साथ मुख्यमंत्री से मांग की हैं की पंचायत के वर्तमान जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाया जाये।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यकाल 15 जून के बाद समाप्त हो जायेगा। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यकाल का विस्तार नहीं दे सकती है। बिहार में ग्राम पंचायतों के विकास कार्य की जिम्मेदारी अधिकारियों को सोपी जा सकती हैं।

बता दें की राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार पंचायत चुनाव कराने की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया हैं। लेकिन कोरोना को देखते हुए अभी तारीखों का ऐलान नहीं किया जा रहा हैं। लेकिन जैसे ही कोरोना खत्म होगा उसके बाद पंचायत चुनाव का ऐलान किया जा सकता हैं।

बिहार में हरेक जिला में एक कट्ठा में कितना स्क्वायर फीट होता हैं?

न्यूज डेस्क: बिहार में बहुत से लोग जमीन की खरीदारी करते हैं। खास कर शहरी इलाकों में जमीन की खरीद बिक्री तेजी के साथ हो रहा हैं। लेकिन बिहार में रहने वाले लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं होती हैं की बिहार में एक कट्ठा में कितना स्क्वायर फीट जमीन होता हैं। 

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पूरे बिहार में एक कट्ठा जमीन 750 से 2000 स्क्वेयर फीट तक हो सकता है। यह राज्य के सभी जिलों और शहरों में अलग-अलग हैं। इसलिए अगर आप शहर में जमीन ले रहे हैं  तो आप पहले इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर लें।

बिहार में हरेक जिला में एक कट्ठा में कितना स्क्वायर फीट होता हैं?

सिवान में ये 15,20 स्क्वेयर फीट के बराबर है। 

पटना में 1 कठ्ठा 1361 स्क्वायर फीट के बराबर हैं।

मुंगेर में 1 कठ्ठा 1361 स्क्वायर फीट के बराबर हैं।

भागलपुर में 1 कठ्ठा 720 वर्गफीट के बराबर हैं।

गया में  1 कठ्ठा 720 वर्गफीट के बराबर हैं।

दरभंगा में 1 कठ्ठा 1361 स्क्वायर फीट के बराबर हैं।

आपको बता दें की बिहार में, एक कट्ठा 750 फुट² से 2000 फुट² तक भिन्न होता है। राज्य के सभी शहरों में इसकी मापी अलग-अलग हैं। 

पटना के पांच मोहल्लों में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मौजूद हैं। पटना जिले में कोरोना मरीजों की संख्या कम ज्यादा हो रहा हैं। हालांकि लॉकडाउन के कारण पटना जिले में कोरोना का ग्राफ कम हुआ हैं। जिससे लोगों को राहत महसूस हो रही हैं।

वहीं पटना के कई मोहल्लों में सबसे ज्यादा कोरोना के एक्टिव मरीज मौजूद हैं। इन मोहल्लों में रहने वाले लोगों को अभी भी सावधान रहने की ज़रूरत हैं ताकि कोरोना की चेन टूट सके और लोगों को इस संक्रमण से छुटकारा मिल सके।

बता दें की पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में अभी 458 एक्टिव कोरोना संक्रमित केस मौजूद हैं। जबकि पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में अभी 368 एक्टिव कोरोना मरीज मौजूद हैं। वहीं तीसरे नंबर पर रूपसपुर थाना क्षेत्र हैं। यहां भी एक्टिव कोरोना केस हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पटना में चौथे नंबर पर फुलवारीशरीफ और पांचवे नंबर पर राजीव नगर थाना क्षेत्र है। जहां एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा हैं। इन थाना क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अभी सावधानी बरतने की सबसे ज्यादा ज़रूरत हैं।

राजस्थान बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा को लेकर बड़ी खबर

न्यूज डेस्क: राजस्थान में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं मुख्य विषयों के लिए आयोजित हो सकती हैं। इसको लेकर बहुत जल्द कोई दिशा निर्देश जारी किया जा सकता हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि सीबीएसई के फैसले के अनुसार ही राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन किया जा सकता हैं। राजस्थान की सरकार इसपर बहुत जल्द अपना निर्णय सुना सकती हैं।

बता दें की राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 10 के विभिन्न विषयों के लिए प्रश्न-पत्र प्रिंट करा लिए गए हैं। लेकिन कोरोना महामारी के कारण एग्जाम पर रोक लगाया गया हैं। लेकिन राजस्थान में कोरोना केस कम रहें हैं। इसलिए बहुत जल्द एग्जाम कराया जा सकता हैं।

मिली जानकारी के अनुसार  राजस्थान में 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं के आयोजन की तिथि एग्जाम से 15 दिन पहले जारी की जाएगी। जो छात्र इस एग्जाम में भाग लेने वाले हैं वो राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखें।

अच्छी खबर: जल्द ही बिहार के 5 जिले हो जाएंगे कोरोना मुक्त

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में लॉकडाउन लगने के बाद सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा हैं। दिन प्रतिदिन कोरोना के केस मिलने का सिलसिला कम होता जा रहा हैं।

खबर के मुताबिक बिहार के पांच जिलों में बहुत जल्द एक्टिव मरीजों की संख्या समाप्त हो जाएगी। क्यों की इन जिलों में कोरोना से ठीक होने वालों की सख्या बढ़ती जा रही हैं तथा नए कोरोना मरीजों का मिलना भी कम होता दिखाई दे रहा हैं।

बिहार के कैमूर, नवादा, शेखपुरा, जहानाबाद और बाक़ा जिलों में एक्टिव मरीज बहुत कम बचे हैं। बहुत जल्द बिहार का ये जिला कोरोना मुक्त हो सकता हैं। सबसे बड़ी बात यह है की इन जिलों में तेजी से लोग कोरोना को हराने में सफल हो रहे हैं।

जल्द ही बिहार के 5 जिले हो जाएंगे कोरोना मुक्त। 

1 .कैमूर में सबसे कम 67 एक्टिव मरीज हैं। 

2 .नवादा में 141 एक्टिव मरीज हैं। 

3 .शेखपुरा में 161 एक्टिव मरीज हैं।

4 .जहानाबाद में 182 एक्टिव मरीज हैं।

5 .बांका में 217 एक्टिव मरीज हैं। 

नई दिल्ली में खुला नौकरियों का पिटारा, आज ही करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: नई दिल्ली में नौकरियों का पिटारा खुल चूका हैं। इंटेलीजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL) ने युवाओं से कई पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया हैं तो आप आज ही आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इंटेलीजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL) ने  वार्ड बॉय, ड्राइवर के 105, फार्मेसिस्ट के एक, डाटा एंट्री ऑपरेटर के तीन और  फोटोग्राफर के दो पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन आमंत्रित किये हैं।

उम्मीदवारों की योग्यता : इंटेलीजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL) के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता 10वीं, 12वीं पास निर्धारित किया गया हैं।

ऐसे करें अप्लाई : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंटेलीजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL) के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर अप्लाई करें।

आधिकारिक वेबसाइट : http://icsil.in/

वेतनमान : सरकारी नियमानुसार मिलेगा।

नौकरी का स्थान : नई दिल्ली।

बिहार में बढ़ रहा है ब्लैक फंगस का खतरा, आप रहें सावधान

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ता जा रहा हैं। राज्य के विभिन्न जिलों से प्रतिदिन ब्लैक फंगस के मरीज मिल रहे हैं। जिससे सरकार की चिंता बढ़ती जा रही हैं।

खबर के मुताबिक बिहार में ब्लैक फंगस के 22 नये मरीज मिले हैं। जिससे की राज्य में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या अब 266 हो गयी है। इसतरह से राज्य के ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। जो खतरनाक साबित हो सकती हैं।

आपको बता दें की पटना के आइजीआइएमएस में अबतक ब्लैक फंगस के छह मरीजों की मौत हो गयी है। साथ ही साथ यहां कुल 98 मरीज ब्लैक फंगस से पीड़ित होकर भर्ती हैं। जिनका इलाज डॉक्टरों की टीम के द्वारा किया जा रहा हैं। 

वहीं पटना एम्स में भी कुल 66 ब्लैक फंगस के मरीज भर्ती हैं। जिनका इलाज किया जा रहा हैं। बिहार में ब्लैक फंगस को महामारी भी घोषित किया जा चूका हैं ताकि इस महामारी को जल्द से जल्द रोका जा रहे हैं। राज्य सरकार भी इस ब्लैक फंगस को रोकने के लिए कई बड़े फैसले ले रही हैं।

बिहार में जमीन का खाता खसरा नंबर कैसे देखें?

न्यूज डेस्क: बिहार में जमीन का खाता खसरा नंबर देखना बहुत आसान हो गया हैं। लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए बिहार सरकार ने इसकी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया हैं। बिहारवासी अब घर बैठे ऑनलाइन के द्वारा जमीन का खाता, खसरा नंबर देख सकते हैं।

बिहार में जमीन का खाता खसरा नंबर कैसे देखें?

1 .बिहार में जमीन का खाता खसरा नंबर देखने के लिए  lrc.bih.nic.in वेब पोर्टल को गूगल में सर्च करें।

2 .इसके बाद आप अपने जिला का नाम चुनें, 

3 .इसके बाद आप अपना अंचल का नाम चुनें, 

4 .इसके बाद आप अपने मौजा का नाम चुनें, 

5 .इतना करने के बाद आप अपना खाता खसरा नंबर देख सकते हैं। साथ ही साथ इसे आप डाउनलोड भी आसानी से कर सकते हैं। 

6 .इतना करने के बाद आप अभिलेख की नकल भी देख सकते हैं। साथ ही साथ आप आसानी से डाउनलोड भी कर सकते हैं।

बिहार: बीते 24 घंटे में 2568 नए कोरोना संक्रमित, 98 लोगों की मौत

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना संक्रमण का फैलाव तेजी के साथ कम हो रहा हैं। यहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में भी कमी आ रही हैं। इससे राज्य में रहने वाले लोगों की परेशानियां भी कम होने लगी हैं और लोग राहत महसूस कर रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटे में राज्‍य में कोरोना के 2568 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 98 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई हैं। राज्य में मौत का सिलसिला कम नहीं हो रहा हैं। जिससे सरकार की टेंशन बढ़ी हुई हैं।

बता दें की बिहार के पटना जिले से सबसे ज्यादा कोरोना के 369 नए मामले सामने आये हैं। जबकि नौ जिलों में सौ से अधिक नए मामले सामने आये हैं। इसतरह के बिहार में कोरोना अभी भी बना हुआ हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की ज़रूरत हैं।

पटना से 369 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

गोपालगंज से 151 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

बेगूसराय से 136 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 

 मुजफ्फरपुर से 128 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

समस्तीपुर से 121 नए लोग कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। 

किशनगंज से 118 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।

अररिया से 111 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 

सुपौल से 108 लोगों कि रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। 

वैशाली से 107 नए लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।