HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

लुधियाना में कैसे खोले अपना रेस्टोरेंट, जानें सबकुछ

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपना खुद का रेस्टोरेंट खोलना चाहते हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण लोगों को रेस्टोरेंट खोलने में दिक्कत होती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की आप लुधियाना में रेस्टोरेंट कैसे खोल सकते हैं। 

खबर के अनुसार लुधियाना में रेस्टोरेंट खोलने के लिए आप सबसे पहले एक अच्छी जगह का चुनाव करें। इसके लिए आपको 700 से 1500 स्क्वायर फीट जगह की जरूरत होगी। अगर आपके पास खुद की जमीन नहीं हैं तो आप किराए पर ले सकते हैं।

कानूनी बातें : बता दें की रेस्टोरेंट खोलने से पहले आपको संबंधित स्थानीय संगठन से लाइसेंस एवं परमिट प्राप्त करना होगा। साथ ही साथ खाद्य सुरक्षा प्रमाण पत्र Food Safety Certificate भी लेना होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

कितना लगेगा लागत : लुधियाना में एक अच्छा रेस्टोरेंट खोलने के लिए आपको पांच से सात लाख रुपये तक की जरूरत होगी। आप चाहें तो मुद्रा लोन योजना के तहत लोन निकाल सकते हैं। अगर आपके पास पैसा है तो आप अपने पैसे से भी रेस्टोरेंट को शुरू कर सकते हैं।

लुधियाना : हर महीने 5000 निवेश कर पाएं 1 करोड़

लुधियाना : अगर आप साल 2024 में अपने पैसों को निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप म्‍यूचुअल फंड्स(SIP) में निवेश कर सकते हैं। अगर आप हर महीने 5000 रुपये बचाते हैं तो आप इससे एक करोड़ का फंड तैयार कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार साल 2024 से अगर आप 5000 रुपये महीने की SIP करते हैं तो साल 2044 में आप करीब 1 करोड़ रुपये प्राप्त कर सकते हैं। आप चाहें तो किसी एक्‍सपर्ट की राय लेकर हर महीने SIP में निवेश कर एक बड़ा पैसा एकत्रित कर सकते हैं। 

बता दें की अगर आप हर महीने 5000 का SIP (एसआईपी) में निवेश करते हैं तो आपके निवेश में सालाना 10 फीसदी का इजाफा होगा। वहीं इस निवेश पर आपको ऊपर है सालाना रिटर्न 15 फीसदी के हिसाब से मिलेगा। यानि की आप कुल 1,39,18,156 रुपये प्राप्त कर सकेंगे।

हालांकि SIP निवेश पर बाजार के जोखिम भी बना रहता हैं। यानी, इसमें रिटर्न की गारंटी नहीं होती है। बाजार के उतार-चढ़ाव पर आपका रिटर्न भी कम या ज्‍यादा हो सकता है। इसलिए निवेश करने से पहले एक्‍सपर्ट की राय आवश्य लें।

लुधियाना : 21 Sportsperson पदों के लिए भर्ती

लुधियाना : 21 Sportsperson पदों के लिए भर्ती निकली हैं। ये भर्ती Northern Railway (NR) के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पद का नाम : Sportsperson

पदों की संख्या : कुल 21 पद। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं, स्नातक आदि होनी चाहिए। 

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन शुल्क : Gen/ OBC/ EWS के लिए आवेदन शुल्क 500/- रुपया, जबकि SC/ ST/ EBC/ Female/ Minority के लिए 250/- रुपया निर्धारित हैं।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Northern Railway (NR) की वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आवेदन के लिए वेबसाइट : https://rrcnr.org/

चयनित उम्मीदवारों का वेतन : 5200-20200/- Per Month

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 30 जनवरी 2024

अहमदाबाद : 12वीं के छात्र दे सकेंगे पूरक परीक्षा

अहमदाबाद : गुजरात में बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पूरक परीक्षा का संकल्प घोषित कर दिया है। इसको लेकर बोर्ड के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी किये गए हैं। 

खबर के अनुसार गुजरात बोर्ड ने छात्र कक्षा 10 में तीन विषयों के पूरक परीक्षा देने की मंजूरी दे दी हैं। जबकि कक्षा 12 सामान्य स्ट्रीम में दो और कक्षा 12 विज्ञान स्ट्रीम में सभी विषयों की पूरक परीक्षा देने की मंजूरी दी हैं। इससे विज्ञान के छात्रों को काफी फायदा होगा।

बता दें की मार्च 2024 से गुजरात बोर्ड से 12वीं साइंस में पास छात्र अपना रिजल्ट बेहतर करने के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा दे सकते हैं। लेकिन दोनों परीक्षाओं के विषय के अनुसार उत्कृष्ट अंक ही माने जाएंगे। इसको लेकर जानकारी दी गई हैं। 

इससे पहले कला में केवल एक विषय में फेल होने वालों को पूरक परीक्षा के लिए पात्र माना जाता था। जबकि कक्षा 10 और 12 विज्ञान में दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों को पूरक परीक्षा देने की अनुमति थी। लेकिन अब बोर्ड ने कक्षा 10 में तीन, कक्षा 12 सामान्य स्ट्रीम में दो और कक्षा 12 विज्ञान स्ट्रीम में सभी विषयों की पूरक परीक्षा देने की अनुमति दी हैं।

राजकोट में सस्ता हुआ सोना, जानें आज का रेट?

न्यूज डेस्क: गुजरात के राजकोट में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज यानि की 29 दिसंबर को राजकोट में सोने की नई कीमतों में गिरावट देखने को मिली हैं। राजकोट में आज सोना कल के मुकाबले सस्ता हुआ हैं।

खबर के अनुसार राजकोट में 24 कैरेट(10ग्राम) सोने के रेट में 380 रुपये की गिरावट दर्ज हुई हैं। हालांकि चांदी की कीमतों में किसी तरह के कोई बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। आज यानि की 29 दिसंबर को चांदी की कीमतों में स्थिरता बनी हुई हैं। 

अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अच्छा हैं। क्यों की सोने की कीमतों में लगातार तेजी आ रही हैं। जानकार बताते हैं की आने वाले दिनों में सोने की कीमते और बढ़ेगी, इसकी कीमतों में कमी आने के कोई आसार नहीं हैं। 

राजकोट में सस्ता हुआ सोना, जानें आज का रेट?

राजकोट में 24 कैरेट(10 ग्राम) सोने का रेट : ₹63,920

राजकोट में 22 कैरेट(10 ग्राम) सोने का रेट : ₹58,600

राजकोट में 18 कैरेट(10 ग्राम) सोने का रेट : ₹47,940

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान : सोना खरीदने से पहले आप उसकी शुद्धता की जांच आवश्य करें। साथ ही साथ बीआईएस हॉलमार्क (BIS hallmark) भी जरूर देखें। 

लुधियाना : Clerk समेत 69 पदों पर आवेदन शुरू

लुधियाना : Clerk समेत 69 पदों पर आवेदन शुरू किया गया हैं। ये आवेदन श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के द्वारा आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पद का नाम : Personal Secretary, Senior Scale Stenographer, Clerk, Medical Attendant, Restorer, Steno-Typist, Library Attendant, Tracer, Plumber, Hostel Attendant, Carpenter, ClassIV(Peon/Mali//Cook, Technical Posts/MTS

पदों की संख्या : कुल 69 पद। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 10वीं, 12वीं, स्नातक, डिप्लोमा आदि निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा। 

आवेदन शुल्क : Gen/ OBC/ EWS के लिए आवेदन शुल्क 500/- रुपया, जबकि SC/ ST/ EBC/ Female/ Minority के लिए 250/- रुपया।

आवेदन प्रक्रिया : आप श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आवेदन के लिए वेबसाइट : https://svsu.ac.in/

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 18 जनवरी 2024

अहमदाबाद में पुल निर्माण के लिए 24.87 करोड़ का टेंडर जारी

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद में पुल निर्माण के लिए 24.87 करोड़ का टेंडर जारी किया गया हैं। जल्द से जल्द टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर पुल का नवनिर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। 

खबर के अनुसार हाटकेश्वर फ्लाईओवर में गिरे 8 स्पैन-स्लैब को तोड़ने और दोबारा लगाने के लिए निगम ने 24.87 करोड़ का टेंडर जारी किया किया हैं। इससे पहले अक्टूबर महीने में भी इस पुल के नवनिर्माण को लेकर टेंडर निकाला गया था। 

बता दें की इस पुल के नवनिर्माण को लेकर जो नए टेंडर निकाले गए हैं। इस टेंडर में पुल का काम पूरा होने के बाद 10 साल की डिफेक्ट लायबिलिटी (वारंटी) का भी प्रावधान किया गया हैं। गुजरात या गुजरात के बाहर के ठेकेदार इसके लिए टेंडर भर सकते हैं। 

दरअसल अक्टूबर में जब इसका टेंडर निकाला गया था तो किसी ठेकेदार ने इसका टेंडर नहीं भरा था। लेकिन ये उम्मीद हैं इस बार गुजरात या गुजरात के बाहर के ठेकेदार इसका टेंडर भर सकते हैं। इसके बाद पुल के 8 स्पैन को ध्वस्त करके इसे फिर से बनाया जायेगा।

रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ में ड्राइवर के पदों पर भर्ती

न्यूज डेस्क: रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ में ड्राइवर के पदों पर भर्ती होने वाली हैं। इसके लिए छत्तीसगढ़ पोस्टल सर्कल के द्वारा नोटिश जारी किया गया हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

पद का नाम : Staff Car Driver 

पदों की संख्या : कुल 05 पद। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होनी चाहिए। 

आयु सीमा : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : छत्तीसगढ़ पोस्टल सर्कल के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन टेस्ट के द्वारा होगा। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.cgpost.gov.in/

चयनित उम्मीदवारों का वेतन : 5200-20200/- Per Month

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 जनवरी 2024

नौकरी करने का स्थान : रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सरगुजा।

अहमदाबाद में फिर मिले कोरोना के 8 नए मरीज

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज एकबार फिर से अहमदाबाद में कोरोना के 8 नए मरीज मिले हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ने लगी हैं। 

खबर के अनुसार आज अहमदाबाद शहर के नवरंगपुरा, बोदकदेव, मणिनगर, पालडी, वटवा इलाके से कोरोना के 8 नए मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई हैं। जिसमें दो मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री मिली है।  एक की ट्रैवल हिस्ट्री आनंद और दूसरे की विसनगर की है। 

फिलहाल अहमदाबाद शहर में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 48 हो गई है। जिसमें सभी मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। वहीं अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं हैं। जबकि होम आइसोलेशन वाले मरीजों की सेहत भी ठीक हैं। 

बता दें की कल अहमदाबाद में कोरोना के 10 मरीज मिले थें। वहीं बुधवार को अहमदाबाद में कोरोना के 8 नए मामले सामने आये थें। इसतरह से अहमदाबाद में हर दिन कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर हैं।

लुधियाना : Administrative Officer के 274 पदों पर भर्ती

लुधियाना : Administrative Officer के 274 पदों पर भर्ती होने वाली हैं। इसके लिए National Insurance Company Limited के द्वारा नोटिश जारी किया गया हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पद का नाम : Administrative Officer

पदों की संख्या : कुल 274 पद। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार  B.Com, B.E, B.Tech, Graduate, M.Tech, Master Degree, MBBS आदि निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन शुल्क : SC, ST, PwD Candidates के लिए आवेदन शुल्क 250/- रुपया, जबकि All Other Candidates  के लिए 1000/- रुपया। 

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन प्रक्रिया : आप National Insurance Company Limited की वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आवेदन के लिए वेबसाइट : https://nationalinsurance.nic.co.in/en/recruitments

चयनित उम्मीदवारों का वेतन : 85000/-प्रतिमाह। 

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 2 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक।

Buxar News: बिहार विधानसभा सचिवालय में बंपर वैकेंसी

Buxar News: बिहार विधानसभा सचिवालय में बंपर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए विधानसभा सचिवालय की वेबसाइट पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पद का नाम : Driver, Security Guard, Office Attendant, DEO

पदों की संख्या : कुल 254 पद। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं, 12वीं पास होनी चाहिए। 

आवेदन शुल्क : General / OBC / EWS / Other State के लिए आवेदन शुल्क 675/- रुपया, जबकि SC / ST के लिए 180/- रुपया निर्धारित हैं। 

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिहार विधानसभा सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://vidhansabha.bih.nic.in/

आवेदन की तिथि : 1 जनवरी 2024 से 21 जनवरी 2024 तक।

बक्सर : बिहार में 5 सबसे बेस्ट बिजनेस, सरकार देती है सब्सिडी

बक्सर : बिहार में अगर आप बिजनेस करना चाहते हैं तो आपके लिए पांच तरह से बिजनेस सबसे बेस्ट साबित होंगे। इन बिजनेस को शुरू करने के लिए बिहार सरकार के संबंधित विभागों के द्वारा समय-समय पर सब्सिडी भी उपलब्ध कराई जाती हैं। 

बिहार में 5 सबसे बेस्ट बिजनेस?

1 .शहद का बिजनेस : बिहार में शहद का बिजनेस तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। बता दें की मधुमक्खी पालन एवं मधु उत्पादन कार्यक्रम अंतर्गत बिहार सरकार इस बिजनेस के लिए सामान्य जाति के लोगों को 75% और अन्य जाति को 90 प्रतिशत की सब्सिडी देती हैं। 

2 .मछली पालन का बिजनेस : बिहार में मछली पालन का बिजनेस भी बेस्ट बिजनेस हैं। इस बिजनेस से अच्छी कमाई होती हैं। बिहार सरकार इस बिजनेस को शुरू करने के लिए 80% तक सब्सिडी उपलब्ध कराती हैं। ताकि लोग इस बिजनेस से जुड़ सके। 

3 .मुर्गी पालन का बिजनेस : बिहार में यह बिजनेस शहर से लेकर गांव तक तेजी से बढ़ रहा हैं। इस बिजनेस से भी अच्छी कमाई की जाती हैं। बिहार के लोगों को सरकार समय-समय पर इस बिजनेस को शुरू करने के लिए 75 प्रतिशत तक सब्सिडी देती हैं। 

4 .फूल का बिजनेस : बिहार के गांवो में लोग फूल का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। गेंदा फूल की खेती के लिए सरकार किसानों को प्रति हेक्टेयर 75% अनुदान दे रही हैं। 

5 .दूध का बिजनेस : बिहार में शहर से लेकर गांव तक दूध की मांग तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में दूध का बिजनेस सबसे बेस्ट बिजनेस हैं। बिहार सरकार देसी गाय की खरीद पर सब्सिडी भी देती हैं। इस बिजनेस से अच्छी कमाई होगी।

सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 153 पदों पर भर्ती

न्यूज डेस्क: सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 153 पदों पर भर्ती होने वाली हैं। ये भर्ती एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश भी जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पद का नाम :  पदों की संख्या। 

कस्टमर : कुल 23 पद। 

डिप्टी ऑफिसर : कुल 2 पद। 

जूनियर टेक्निकल : कुल 3 पद। 

सर्विस एग्जीक्यूटिव : कुल 23 पद। 

डिप्टी ट्रेनिंग मैनेजर : कुल 1 पद। 

जूनियर ऑफिसर पैसेंजर : कुल 6 पद। 

जूनियर कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव : कुल 23 पद। 

रैंप सर्विस एग्जीक्यूटिव : कुल 10 पद। 

यूटिलिटी एजेंट कम रैंप ड्राइवर : कुल 7 पद। 

 हैण्डीवुमेन 25 पद और 40 हैण्डीमैन के पद हैं।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक आदि निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा। 

इंटरव्यू की तिथि और स्थान : इंटरव्यू 8, 9, 10, 12, 13 जनवरी को सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कॉन्फ्रेंस रूम में होगा। 

IIM अहमदाबाद में Data Scientist के पदों पर भर्ती

न्यूज डेस्क: IIM अहमदाबाद में Data Scientist के पदों पर भर्ती होने वाली हैं। इसके लिए Indian Institute of Management, Ahmedabad के द्वारा नोटिश जारी किया गया हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें।

पद का नाम : Data Scientist.

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पदों के अनुसार Master’s degree होनी चाहिए। 

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Indian Institute of Management, Ahmedabad की वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 14 जनवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

आवेदन के लिए वेबसाइट : https://www.iima.ac.in/the-institute/administration/working-with-us

चयनित उम्मीदवारों का वेतन : नियमानुसार। 

नौकरी करने का स्थान : अहमदाबाद, गुजरात।

Buxar News: बिहार में दादा-परदादा की जमीन का बनाएं कागज

Buxar News: बिहार में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके पास दादा-परदादा की जमीन हैं, लेकिन कई लोगों के पास उस जमीन का कागज नहीं हैं। जिसके कारण उन्हें काफी परेशानी भी होती हैं। अब ऐसे लोग जमीन सर्वे के माध्यम से अपने दादा-परदादा की जमीन का कागज आसानी से बना सकते हैं।

खबर के अनुसार बिहार के 20 जिलों में जमीन सर्वे के बाद राज्य के 18 जिलों के सभी मौजों में भूमि सर्वेक्षण का कार्य जनवरी 2024 तक शुरू होने की संभावना हैं। इस सर्वे के दौरान लोग अपने सभी जमीन के कागजात जीवित रैयत के नाम से तैयार करा सकते हैं। 

इन 18 जिलों में शुरू होगा जमीन का सर्वे : बिहार के पटना, बक्सर, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, सारण, दरभंगा, औरंगाबाद, कैमूर, वैशाली, रोहतास, पूर्वी चम्पारण, मधुबनी, समस्तीपुर, सिवान, गोपालगंज और नवादा में जमीन सर्वे का काम शुरू होगा। 

बिहार में दादा-परदादा की जमीन का बनाएं कागज?

1 .सबसे पहले आपको वंशावली बनानी होगी। 

2 .इसके बाद सर्वे का फॉर्म को सही-सही भरना होगा। 

3 .वंशावली फॉर्म और सर्वे फॉर्म को भरकर सर्वे अधिकारी के पास जमा करना होगा। 

4 .इसके बाद सर्वे अधिकारी के द्वारा इसे सत्यापित किया जायेगा और फिर जीवित रैयत के नाम से कागजात तैयार होगा।

लुधियाना में बढ़ा ठंड का प्रकोप, कोहरे का रेड अलर्ट

न्यूज डेस्क: पंजाब के लुधियाना में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के लुधियाना में ठंड का प्रकोप तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों के लिए अलर्ट जारी किया हैं।

खबर के अनुसार मौसम विभाग ने आज पूरे दिन के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही साथ घर से बाहर निकलने वाले लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, सड़कों पर वाहन चालकों को फॉग लाइट का प्रयोग करने को कहा गया हैं। 

बता दें की पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी से अब राज्य में तापमान लगातार गिर रहा है। 24 घंटे में 4 डिग्री से ज्यादा तापमान गिरा है। जिससे लुधियाना में कनकनी और ठिठुरन बढ़ गई हैं। साथ ही लोगों को तेज ठंड का भी सामना करना पड़ रहा हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो घने कोहरे के कारण लुधियाना समेत पूरे पंजाब की सड़को पर विजिबिलिटी बहुत ही कम है। इसलिए लोग बिना किसी वजह के घर से बाहर निकलने से बचें। साथ ही साथ खुद को सर्दी से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहने।

बक्सर : Assistant के 300 पदों पर आवेदन शुरू

बक्सर : Assistant के 300 पदों पर आवेदन शुरू हो गया हैं। इसके लिए United India Insurance Company Limited (UIIC) के द्वारा नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें।

पद का नाम : Assistant

पदों की संख्या : कुल 300 पद। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पास होनी चाहिए। 

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन शुल्क : General / OBC / EWS  के लिए आवेदन शुल्क 1000/- रुपया, जबकि SC / ST / PH के लिए आवेदन शुल्क 250/- रुपया निर्धारित हैं। 

आवेदन प्रक्रिया : आप United India Insurance Company Limited (UIIC) की वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आवेदन के लिए वेबसाइट : https://ibpsonline.ibps.in/uiiclanov23/

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 8 जनवरी 2024

अहमदाबाद : NTA CUET PG के लिए आवेदन शुरू

अहमदाबाद : NTA CUET PG के लिए आवेदन शुरू हो गया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देशभर के सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी से पीजी करने के लिए एनटीए कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा सीयूईटी पीजी 2024 के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। 

इन विषय में मिलेगा एडमिशन : एमए, एम.एससी, एम.टेक / एम.एससी बीएड / पीजी डिप्लोमा / एमपीए / एम.डेस / एम.कॉम / एमएफए / एम.फार्मा / एमबीए / एमटीटीएम / एडीओपी / एम.वोक/ बी.लिब/ बी.पीएड/ एमएआईएमटी/एलएलएम/ आचार्य / एम.आर्क / एमयूआरपी / एमपीएलएएन / आदि।

योग्यता : इन विषय में एडमिशन के लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट्स होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आप नोटिश को पढ़ें।

चयन प्रक्रिया : इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन एग्जाम में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा। इसके लिए देशभर में एग्जाम का आयोजन होगा। 

इन यूनिवर्सिटी में मिलेगा एडमिशन : केंद्रीय विश्वविद्यालय, राज्य विश्वविद्यालय, डीम्ड विश्वविद्यालय, निजी विश्वविद्यालय और अन्य विश्वविद्यालय में प्रवेश मिलेगा। 

आवेदन शुल्क : सामान्य के लिए 1200 /-, ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 1000/-, एससी/एसटी के लिए 900 /-, पीएच उम्मीदवार के लिए 800/-, अतिरिक्त टेस्ट पेपर शुल्क- सामान्य के लिए 600/- अन्य श्रेणी के लिए 500/- रुपया।

ऐसे करें आवेदन : आप https://pgcuet.samarth.ac.in/index.php/app/registration/instructions वेबसाइट पर जा कर आवेदन को पूरा करें। 

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 24 जनवरी 2024

Buxar : बिहार में खोले कृषि क्लिनिक, सरकार देगी 2 लाख

Buxar News: बिहार में रहने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के युवा अपने प्रखंड में कृषि क्लिनिक खोल सकते हैं। इसके लिए सरकार के द्वारा दो लाख रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी। 

खबर के अनुसार बिहार सरकार ने प्रखंड स्तर पर कृषि क्लिनिक खोलने का निर्णय लिया हैं। इस क्लिनिक में मिट्टी की जांच की सुविधा, बीजों की टेस्टिंग की सुविधा, कीट मैनेजमेंट, पौधों के संरक्षण से संबंधित आवश्यक उपकरण और तकनीक आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 

बता दें की बिहार में कृषि क्लीनिक खोलने के लिए 5 लाख रुपए की अनुमानित लागत आएगी, जिसमें सरकार की तरफ से आपको 2 लाख की आर्थिक सहायता सब्सिडी दी जाएगी। वहीं आपको बैंक के माध्यम से लोन भी उपलब्ध करा दी जाएगी।

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15 जनवरी 2024 तक। 

आवेदन करने के लिए योग्यता : कृषि ग्रेजुएट या कृषि में मैनेजमेंट में ग्रेजुएट। 

ऐसे करें आवेदन : आप आधिकारिक वेबसाइट https://onlinedbtagriservice.bihar.gov.in/pp/index2.html पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

Buxar : बिहार में वंशावली को लेकर बदला नियम

Buxar : बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में वंशावली बनाने के नियम में सरकार ने बदलाव कर दिए हैं। इसको लेकर पंचायती राज्य विभाग के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने पत्र जारी करते हुए कहा है की बिहार में ग्राम कचहरी के स्तर से वंशावली तैयार होगी और पंचायत सचिव उसे निर्गत करेंगे। यानि की अब सरपंच इसे बनायेंगे और पंचायत सचिव इसे निर्गत करेंगे। 

बता दें की वंशावली प्रमाण-पत्र के लिए आपको स्थानीय निवासी होने से संबंधित एक साक्ष्य के साथ आवेदन देना होगा। इसके लिए आवेदन शुल्क 10 रुपये निर्धारित किया गया हैं। वहीं, दोबारा वंशावली के लिए 100 रुपया आवेदन शुल्क देना होगा।

वंशावली बनाने के लिए दस्तावेज : आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पूर्वज का जमीन का खतियान/बासगीत पर्चा, निवास प्रमाण-पत्र, विवाह प्रमाण-पत्र, जन्म/मृत्युप्रमाण-पत्र, मैट्रिक  एवं अन्य कक्षा का प्रमाण-पत्र आदि।

नोट : नए नियम के अनुसार पंचायत सचिव की अनुशंसा के बाद 15 दिनों के अंदर सरपंच को वंशावली पर अंतिम निर्णय लेने की बाध्यता होगी।

अहमदाबाद और गांधीनगर में 34 पदों पर वैकेंसी

न्यूज डेस्क: अहमदाबाद और गांधीनगर में 34 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए दो अलग-अलग संस्थानों के द्वारा नोटिश जारी किया गया हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें।

1 .स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (SEC) अहमदाबाद में वैकेंसी। 

पद का नाम : इंजीनियर-साइंटिस्ट। 

पदों की संख्या : कुल 19 पद। 

योग्यता : एमई, एमटेक, आदि।

चयन प्रक्रिया : टेस्ट और इंटरव्यू के द्वारा। 

नौकरी करने का स्थान : अहमदाबाद। 

चयनित उम्मीदवारों का वेतन : नियमानुसार।

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 15 जनवरी 2023

आवेदन करने के लिए वेबसाइट : https://www.sac.gov.in/Vyom/

2 .गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में कई पदों पर वैकेंसी। 

पद का नाम : क्लर्क, ऑफिसर, नर्स आदि। 

पदों की संख्या : कुल 15 पद। 

योग्यता : स्नातक, पीजी, डिप्लोमा, सीए आदि। 

चयन प्रक्रिया : टेस्ट और इंटरव्यू के द्वारा। 

नौकरी करने का स्थान : गांधीनगर।

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 3 जनवरी 2024

आवेदन करने के लिए वेबसाइट :  https://gnlu.ac.in/GNLU/Careers

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अगर अहमदाबाद और गांधीनगर में नौकरी करना चाहते हैं तो सबसे पहले इन संस्थानों की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें।

अहमदाबाद में 30 से 15 जनवरी तक फ्लावर शो

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के अहमदाबाद में 30 दिसंबर से 15 जनवरी तक फ्लावर शो का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। 

खबर के अनुसार यह फ्लावर शो अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट इवेंट सेंटर में आयोजित होगा। पहली बार इस फ्लावर शो में 15 लाख से ज्यादा फूल-पौधे देखने को मिलेंगे। वहीं, यहां पर 7 लाख से अधिक पौधों से 400 मीटर लंबी फूलों की संरचना भी बनाई गई है।

बता दें की यह फ्लावर शो सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा। यहां  विदेशी फूलों की 30 से अधिक प्रजातियां भी देखने को मिलेंगी। साथ ही साथ फूलों के पौधों की बिक्री के लिए 8 निजी नर्सरी स्टॉल लगाए गए हैं, जहां से आप फूल की खरीद कर सकते हैं। 

टिकट दर की कीमत : अहमदाबाद में इस फ्लावर शो देखने के लिए टिकट की कीमत निर्धारित की गई हैं। पुष्प शो देखने के लिए 12 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति के लिए प्रवेश शुल्क 50 रुपये है। हालांकि यह दर सोमवार से शुक्रवार तक रहेगी। जबकि शनिवार-रविवार को 75 रुपये प्रवेश शुल्क देना होगा।

लुधियाना : Stenographer समेत 29 पदों पर भर्ती

लुधियाना : Stenographer समेत 29 पदों पर भर्ती निकली हैं। इसके लिए National Company Law Tribunal (NCLT) के द्वारा नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : National Company Law Tribunal (NCLT) ने स्टेनोग्राफर, निजी सचिव के पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट्स पास होनी चाहिए। 

आयु सीमा : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित हैं। 

चयन प्रक्रिया : इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया : आप National Company Law Tribunal (NCLT) की वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट :  https://nicforms.nic.in/nicforms_designer/form_render.php

आवेदन की अंतिम तिथि : 31 दिसंबर 2023

अहमदाबाद में 245 भूखंडों पर बनेगा खेल मैदान

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में खेल को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम के द्वारा बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद नगर निगम ने अहमदाबाद शहर में कुल 245 छोटे-बड़े भूखंडों पर खेल मैदान बनाने का फैसला किया हैं। 

खबर के अनुसार अहमदाबाद नगर निगम शहर के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में स्थित कुल 245 छोटे-बड़े भूखंडों को इस तरह से विकसित करेगा का फैसला किया हैं की युवा इन जगहों पर क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल समेत अन्य कई तरह के खेल यहां खेल सके।

बता दें की निगम के द्वारा खेल मैदान के प्रयोजन के लिए, शहर में आरक्षित भूखंडों का सर्वे कराया गया हैं। अब जल्द से जल्द इन मैदानों को विकसित किया जायेगा। साथ ही साथ इन मैदानों में खेल से संबंधित सभी तरह की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएगी।

वहीं, इन आरक्षित भूखंडों में खेलने आने वाले युवाओं के लिए पेयजल और शौचालय भी बनाये जाएंगे। शहर के युवा निगम के प्लॉट में क्रिकेट, वॉलीबॉल और फुटबॉल जैसे कई खेल खेल सकेंगे। जल्द ही इन भूखंडो को विकसित करने क काम प्रारम्भ होगा।

राजकोट नगर निगम का इन इलाकों में चला बुलडोजर

न्यूज डेस्क: गुजरात के राजकोट से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजकोट नगर निगम का शहर के कई इलाकों में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला हैं। साथ ही साथ प्रशासन के द्वारा सरकारी जमीन को खाली कराया गया हैं। 

खबर के अनुसार राजकोट नगर पालिका की टीपी शाखा ने वार्ड नंबर 16 में देवपारा मेन रोड पर दो बेशकीमती सरकारी भूखंडों से 42 कच्ची झोपड़ी और सर्विस स्टेशन समेत करीब 45 अवैध निर्माणों को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया हैं। 

बता दें की राजकोट नगर निगम की टीम ने इस कार्रवाई से कुल 15.40 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की हैं। वहीं, जंगलेश्वर के पास टीपी नंबर 6 में अंतिम प्लॉट 181 का 3460 वर्ग मीटर के भूखंड में 17  झोपड़ियाँ और एक स्क्रैप शेड पर बुलडोजर चलाकर 8.65 करोड़ की जमीन जब्त की हैं। 

दरअसल राजकोट में बहुत से लोग ऐसे हैं जो सरकारी जमीन को अपना मानकर उसपर अवैध अतिक्रमण कर लेते हैं। नगर निगम के द्वारा अब ऐसे जमीन को चिन्हित कर उसपर कार्रवाई की जा रही हैं और सरकारी भूखंडो को मुक्त कराया जा रहा हैं।

आज अहमदाबाद और वडोदरा में लगेगा रोजगार मेला

न्यूज डेस्क: गुजरात में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज यानि की 29 दिसंबर को गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा में रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। इस मेला में उपस्थित होकर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। 

अहमदाबाद में रोजगार मेला?

आज मॉडल कैरियर सेंटर, जिला रोजगार विनिमय कार्यालय, अहमदाबाद में सुबह 10 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। इस मेला में 9वीं पास, 10वीं पास, 12वीं पास, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई ट्रेड, डिप्लोमा, बीई पास युवा को नौकरी प्रदान की जाएगी। 

बता दें की इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध किया गया हैं की वे विज्ञापन में दिए गए पते पर सभी मूल प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित रहें और इंटरव्यू देकर नौकरी प्राप्त करें। इस रोजगार मेला में 600 से ज्यादा युवाओं को विभिन्न पदों के लिए चयन किया जायेगा।

वडोदरा में रोजगार मेला?

आज मॉडल करियर सेंटर, सहायक निदेशक रोजगार कार्यालय, आईटीआई परिसर, तरसाली में सुबह 10 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। इस रोजगार मेला में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक योग्यता वाले 18 से 35 वर्ष की आयु के पुरुष और महिला उम्मीदवारों को नौकरी प्रदान की जाएगी।

आपको बता दें की 100 से अधिक तकनीकी गैर-तकनीकी पदों के लिए वडोदरा में इस रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। आप अपने सभी योग्यता प्रमाणपत्रो के साथ इस रोजगार मेला में उपस्थित होकर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। 

लुधियाना में नववर्ष पर रात 1 बजे तक खुलेंगे बार

न्यूज डेस्क: पंजाब के लुधियाना में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लुधियाना में नववर्ष पर रात 1 बजे तक बार खोलने की इजाजत दी गई हैं। इसको लेकर प्रशासन के द्वारा गाईडलाईन भी जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार लुधियाना पुलिस प्रशासन ने नववर्ष पर शहर में होने वाले समारोह, होटल, क्लब, बार आदि के लिए गाइडलाइन जारी की है। साथ ही साथ सभी से इस गाईडलाईन को पालन करने को कहा हैं। इन आदेश का पालन नहीं करने कर कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें की DCP रूपिंदर सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा है की 31 दिसंबर की रात को सुबह 1 बजे तक ही नव वर्ष का स्वागत करने के लिए प्रोग्राम आदि का आयोजन किया जायेगा। शहर में बार, होटल, क्लब आदि में 1 बजे तक प्रोग्राम किये जाएंगे। 

वहीं, रात 1 बजे के बाद यदि कोई नियमों की अवहेलना करेगा, तो उस पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। शहर की कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा ये फैसला किया गया हैं। नववर्ष पर पुलिस की टीम सड़कों पर गश्त भी लगाती रहेगी।