1. F-35 Lightning II (अमेरिका)
यह अत्याधुनिक स्टेल्थ तकनीक से लैस यह पांचवीं पीढ़ी का मल्टीरोल फाइटर जेट है। इसमें B61 न्यूक्लियर बम (संशोधित), GBU-31 JDAM (2000 पाउंड) लगाए जा सकते हैं। यह जेट दुश्मन के रडार को चकमा देकर न्यूक्लियर या प्रिसिशन बम गिरा सकता है। अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की वायु शक्ति में यह एक क्रांतिकारी बदलाव लाया है।
2. Sukhoi Su-57 (रूस)
रूस का पहला स्टेल्थ फाइटर जेट जो सुपरसोनिक क्रूज़ और अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों से लैस है। इसमें KAB-1500 गाइडेड बम, Tactical Nuclear Weapons लगाए जा सकते हैं। यह जेट भारी बमों को लंबी दूरी तक ले जा सकता है और गुपचुप तरीके से निशाना साध सकता है।
3. F-15E Strike Eagle (अमेरिका)
यह पुराना लेकिन बेहद विश्वसनीय और शक्तिशाली लड़ाकू विमान है, खास तौर पर ग्राउंड अटैक के लिए। इसमें GBU-28 बंकर बस्टर, B83 न्यूक्लियर बम लगाए जा सकते हैं। यह जेट 23,000 पाउंड तक का हथियार ले जा सकता है – जिसमें बंकर को फाड़ने वाले गहरे प्रवेशक बम शामिल हैं।
4. Dassault Rafale (फ्रांस)
भारत में चर्चा का विषय बने इस जेट की असली ताकत उसके विविध हथियार संयोजन में है. इसमें ASMP-A न्यूक्लियर मिसाइल, AASM स्मार्ट बम लगाए जाते हैं। यह फ्रांस के न्यूक्लियर डिटेरेंस कार्यक्रम का अहम हिस्सा, यह जेट बहुत कम समय में न्यूक्लियर स्ट्राइक कर सकता है।
5. Chengdu J-20 (चीन)
चीन का पांचवीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर जेट, जिसे अमेरिका के F-22 और F-35 का जवाब माना जाता है। इसमें प्रिसिशन गाइडेड बम (LT PGB), संभावित न्यूक्लियर हथियार लगाए जा सकते हैं। यह जेट चीन की लंबी दूरी तक हमला करने की रणनीति में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
0 comments:
Post a Comment