सोमवार को राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों के बीच हुई अहम बैठक में यह निर्णय लिया गया। सरकार की ओर से बैठक में अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह और सचिव जय कुमार सिंह मौजूद थे। वहीं, संघ की ओर से महासचिव नारायण शर्मा समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।
क्या-क्या बदला?
1 .पदनाम में बदलाव: अब राजस्व कर्मियों को 'राजस्व कर्मचारी' के बजाय 'सहायक राजस्व अधिकारी' कहा जाएगा।
2 .वेतन व ग्रेड पे में वृद्धि: कर्मियों के वेतनमान में संशोधन किया गया है। उन्हें अब लेवल-2 के क्लर्क सहायक के रूप में पंचायतों में काम करने का अवसर मिलेगा।
3 .स्थानांतरण नीति में बदलाव: राजस्व कर्मियों की पोस्टिंग अब उनके गृह जिले या नजदीकी जिलों में ही की जाएगी।
हड़ताल समाप्त, काम पर लौटे कर्मी
पिछले महीने से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे राजस्व कर्मी अब काम पर लौट आए हैं। संघ ने सरकार से सफल वार्ता के बाद औपचारिक रूप से हड़ताल समाप्त करने का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि हड़ताल के चलते राज्यभर में जमीन संबंधित कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे थे।
0 comments:
Post a Comment