क्या है 'रुद्रास्त्र' UAV?
'रुद्रास्त्र' एक हाइब्रिड VTOL (Vertical Take-Off and Landing) ड्रोन है, जो किसी भी समतल जमीन से बिना रनवे के सीधा ऊपर उड़ सकता है और उतना ही आसानी से वापस लैंड कर सकता है। यह तकनीक विशेष रूप से सीमावर्ती और दुर्गम क्षेत्रों में बेहद उपयोगी साबित होती है, जहां पारंपरिक विमानों का संचालन मुश्किल होता है।
खास खूबियां जो 'रुद्रास्त्र' को बनाती हैं अद्वितीय:
1.5 घंटे की उड़ान क्षमता: एक बार उड़ान भरने के बाद यह काफी समय तक हवा में टिके रहने में सक्षम है।
रीयल-टाइम वीडियो लिंक: इससे संचालक को ज़मीनी हालात की सीधी जानकारी मिलती है, जिससे लक्ष्य पर अचूक निशाना संभव होता है।
लक्ष्य पर सटीक प्रहार: यह UAV न केवल निगरानी करता है, बल्कि खतरों को पहचानकर सटीक कार्रवाई भी कर सकता है।
मिशन रेंज 50 किलोमीटर से अधिक: यह UAV दुश्मन की सीमा में घुसकर प्रभावशाली दूरी तक ऑपरेट कर सकता है।
सेना द्वारा तय किए गए प्रदर्शन मानकों पर खरा: यह परीक्षण सभी तकनीकी और सैन्य आवश्यकताओं पर पूरी तरह सफल रहा।
170 किलोमीटर से अधिक ऑपरेशनल कवरेज: निगरानी और लक्ष्य निर्धारण के लिए व्यापक क्षेत्र को कवर कर सकता है।
0 comments:
Post a Comment