भारत और पाकिस्तान के परमाणु हथियारों में 4 बड़े अंतर

नई दिल्ली। एशिया में भारत और पाकिस्तान दो ऐसे देश हैं जो न केवल पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी हैं, बल्कि परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्र भी हैं। 1998 में दोनों देशों द्वारा परमाणु परीक्षण करने के बाद क्षेत्र की रणनीतिक स्थिरता पूरी तरह से बदल गई। हालांकि दोनों देशों के पास परमाणु क्षमता है, फिर भी उनके दृष्टिकोण, नीति, विकास, नियंत्रण और वैश्विक रुख में कई महत्वपूर्ण अंतर हैं। आइए जानते हैं भारत और पाकिस्तान के परमाणु हथियार कार्यक्रमों के 4 प्रमुख अंतर।

1. परमाणु नीति (Nuclear Doctrine) का दृष्टिकोण

भारत: भारत ने एक "No First Use" (NFU) नीति अपनाई है, जिसका अर्थ है कि भारत पहले परमाणु हथियारों का प्रयोग नहीं करेगा, बल्कि केवल प्रतिउत्तर में ही इसका प्रयोग करेगा। भारत का परमाणु सिद्धांत "न्यूनतम विश्वसनीय प्रतिरोध" पर आधारित है।

पाकिस्तान: पाकिस्तान ने "No First Use" नीति को नहीं अपनाया है। इसका अर्थ है कि पाकिस्तान परमाणु हथियारों का प्रयोग पहले करने की नीति को अपनाने की संभावना रखता है, विशेषकर यदि उसे पारंपरिक युद्ध में हार का डर हो।

2. परमाणु हथियारों का नियंत्रण और कमान प्रणाली

भारत: भारत की Nuclear Command Authority (NCA) एक सुव्यवस्थित, नागरिक नेतृत्व के अधीन संस्था है, जिसमें अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री और उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद द्वारा लिया जाता है।

पाकिस्तान: पाकिस्तान की परमाणु कमान में सेना की भूमिका अत्यधिक प्रभावशाली है। इसकी National Command Authority में सेना की प्रमुख भूमिका है और असैन्य सरकार का प्रभाव सीमित माना जाता है।

3. परमाणु हथियारों की संख्या और तकनीकी विकास

भारत: भारत के परमाणु हथियार की संख्या करीब 180 हैं और तकनीकी रूप से उन्नत माने जाते हैं। भारत के पास अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) जैसे अग्नि-V हैं, जो अपने साथ परमाणु हथियार ले जा सकता हैं।

पाकिस्तान: पाकिस्तान के पास करीब 170 परमाणु हथियार हैं। हालांकि अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) एक भी नहीं हैं। लेकिन कम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल मौजूद हैं।

4 .न्यूक्लियर ट्रायड क्षमता

भारत: भारत ने अपनी रक्षा नीति के तहत धीरे-धीरे और शांतिपूर्वक न्यूक्लियर ट्रायड को विकसित किया है। यानि की भारत समुद्र, जमीन और हवा से परमाणु हमला कर सकता हैं। 

पाकिस्तान: पाकिस्तान न्यूक्लियर ट्रायड देश नहीं हैं। पाकिस्तान थल और वायु माध्यम से परमाणु हमले करने में सक्षम हैं। वह अब तक समुद्र आधारित परमाणु क्षमता विकसित नहीं कर पाया है।

0 comments:

Post a Comment