किन विभागों में होगी भर्ती?
यह भर्ती मुख्य रूप से एमएसएमई बैंकिंग विभाग के लिए की जा रही है। इसमें सहायक प्रबंधक, प्रबंधक और अन्य विशेषज्ञ पदों पर नियुक्तियां होंगी। पदों में रिलेशनशिप मैनेजमेंट, क्रेडिट एनालिस्ट और सेल्स से जुड़े कार्य शामिल हैं। कुल 419 पदों में से 166 पद नियमित (Regular) और 253 पद संविदात्मक (Contractual) श्रेणी के हैं।
योग्यता और अनुभव
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास स्नातक डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में एमबीए/पीजीडीएम, सीए, सीएफए या सीएमए (ICMAI) जैसी प्रोफेशनल योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी अनिवार्य है।
आयु और वेतन
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 32 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। वेतन की बात करें तो नियमित पदों के लिए सैलरी बैंक के निर्धारित वेतनमान (स्केल) के अनुसार दी जाएगी, जबकि संविदात्मक पदों के लिए भुगतान बाजार दरों के अनुरूप होगा।
आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 06 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 26 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा।

0 comments:
Post a Comment