कैसे काम करती है योजना
अटल पेंशन योजना में आपकी उम्र और निवेश की रकम के आधार पर पेंशन तय होती है। व्यक्ति अपनी उम्र के अनुसार हर महीने एक निश्चित राशि जमा करता है, और 60 साल की उम्र पूरी होने पर सरकार उसे 1,000 रुपए से 5,000 रुपए तक की मासिक पेंशन देती है। निवेश जितना ज्यादा होगा, पेंशन उतनी ही ज्यादा मिलेगी।
कौन लोग योजना में शामिल नहीं हो सकते
उम्र सीमा: 18 से 40 साल के बीच होना चाहिए। 18 साल से कम या 40 साल से अधिक उम्र वाले आवेदन नहीं कर सकते।
आय का स्तर: यह योजना कम कमाई वाले लोगों के लिए है। यदि आप उच्च सैलरी पाते हैं और आयकर के दायरे में आते हैं, तो आप इसके हकदार नहीं हैं।
बैंक अकाउंट अनिवार्य: पेंशन और निवेश सीधे बैंक खाते से जुड़ा होता है। जिनके पास बैंक खाता नहीं है या खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है, वे योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे।
कितना निवेश करना होगा और कितनी पेंशन मिलेगी
पेंशन की रकम इस बात पर निर्भर करती है कि निवेश कब शुरू किया गया:
18 साल की उम्र में शुरू करें: यदि 60 साल की उम्र में 5,000 रुपए मासिक पेंशन चाहते हैं, तो हर महीने केवल 210 रुपए जमा करना होगा।
30 साल की उम्र में शुरू करें: वही 5,000 रुपए पेंशन पाने के लिए हर महीने 577 रुपए जमा करने होंगे। यानी, जितना जल्दी निवेश शुरू करेंगे, उतना कम मासिक योगदान और ज्यादा लाभ।

0 comments:
Post a Comment