1. गोमतीनगर – खातीपुर – गोमतीनगर
गोमतीनगर-खातीपुरा-गोमतीनगर के बीच होली स्पेशल ट्रेन नंबर 05023/05024 का संचालन गोमतीनगर से 3 मार्च से 24 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को और खातीपुरा से 4 मार्च से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा। यह ट्रेन गोमतीनगर से रात 11:55 बजे रवाना होगी और खातीपुरा सुबह 7:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन खातीपुरा से रात 6:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:45 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।
2. मऊ – अम्बाला – मऊ
मऊ जंक्शन और अम्बाला कैंट के बीच होली स्पेशल ट्रेन नंबर 05301/05302 का संचालन मऊ जंक्शन से 5 मार्च से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार और अम्बाला से 6 मार्च से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा। ट्रेन मऊ जंक्शन से सुबह 4:00 बजे रवाना होकर भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाज़ियाबाद, दिल्ली होते हुए अगले दिन अम्बाला कैंट 00:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन अम्बाला कैंट से शुक्रवार को 01:40 बजे रवाना होकर अगले दिन मऊ जंक्शन 23:00 बजे पहुंचेगी।
3. बढ़नी – अमृतसर – बढ़नी
बढ़नी और अमृतसर के बीच होली स्पेशल ट्रेन नंबर 05005/05006 4 मार्च से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार और अमृतसर से 5 मार्च से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। बढ़नी से ट्रेन दोपहर 3:10 बजे रवाना होकर तुलसीपुर, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, यमुनानगर जगाधरी, अम्बाला कैण्ट और जलन्धर सिटी होते हुए अगले दिन सुबह 9:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन अमृतसर से 12:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:15 बजे बढ़नी पहुंचेगी।
.jpg)
0 comments:
Post a Comment