सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले योग्य उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठाकर 24 फरवरी 2026 से 25 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें।
पद और योग्यता
इस भर्ती में विभिन्न विभागों के लिए उम्मीदवारों की योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवार के पास लॉ में डिग्री, सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा तथा संबंधित क्षेत्र में डिग्री आदि होनी चाहिए। पूरी जानकारी के लिए नोटिश पढ़ें।
आयु सीमा और वेतन
उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को ₹35,400 से ₹1,42,400 प्रति माह वेतन मिलेगा, जो सरकारी सेवा के हिसाब से आकर्षक माना जाता है।
आवेदन प्रक्रिया
DSSSB ने आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन रखा है। उम्मीदवार निम्न चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएँ।
नोटिफिकेशन 01/2026 डाउनलोड कर आवश्यक जानकारी पढ़ें।
ऑनलाइन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
निर्धारित शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
ध्यान दें कि 25 मार्च 2026 के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

0 comments:
Post a Comment