रोजगार मेलों का मकसद
इन मेलों का मुख्य उद्देश्य है कि युवाओं को एक ही जगह पर कई कंपनियों से नौकरी मिलने का मौका मिले। अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां सीधे इंटरव्यू के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन करेंगी। इससे बार-बार अलग-अलग जगह जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यह मेले 10वीं, 12वीं, आईटीआई, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट जैसे सभी योग्यताओं के उम्मीदवारों के लिए खुले हैं। चाहे आप फ्रेशर हों या अनुभवी, इस मौके का लाभ उठाया जा सकता है।
मेले कब और कहां होंगे
उत्तर प्रदेश के 20 शहरों में रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। कुछ प्रमुख विवरण इस प्रकार हैं:
20 फरवरी: प्रतापगढ़ – 541 पद
21 फरवरी: प्रयागराज – 4034 पद, गोरखपुर – 484 पद, गोंडा – 464 पद, चंदौली – 395 पद
21 फरवरी: कानपुर नगर – 1560 पद, पीलीभीत – 975 पद
23 फरवरी: उन्नाव – 346 पद
24-26 फरवरी: मेरठ – 11,890 पद
24 फरवरी: मुरादाबाद – 4223 पद
25 फरवरी: मिर्जापुर – 8631 पद, भदोही – 500 पद, सहारनपुर – 18,020 पद, गौतमबुद्ध नगर – 9442 पद, महोबा – 1124 पद
26 फरवरी: अमेठी – 6448 पद, झांसी – 4933 पद, अयोध्या – 6338 पद, आजमगढ़ – 6341 पद
27 फरवरी: उन्नाव – 1160 पद, रायबरेली – 5945 पद
28 फरवरी: कानपुर नगर – 450 पद, बुलंदशहर – 50 पद, जौनपुर – 3231 पद, गोरखपुर – 50 पद
इन मेलों में उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू के जरिए चयन का मौका मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in देखें और भर्ती से संबंधित जानकारी प्राप्त कर रोजगार मेला में शामिल हो। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment