AI की पढ़ाई करनी है? जानिए भारत के टॉप 7 बेस्ट संस्थान

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आज के दौर की सबसे तेजी से उभरती तकनीक है। हेल्थकेयर, बैंकिंग, ऑटोमोबाइल, ई-कॉमर्स, रक्षा और स्टार्टअप जैसे हर क्षेत्र में एआई विशेषज्ञों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अगर आप भी एआई में करियर बनाना चाहते हैं, तो सही संस्थान का चयन आपकी सफलता की पहली सीढ़ी साबित हो सकता है।

1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास

आईआईटी मद्रास ने हाल के वर्षों में एआई और डेटा साइंस के क्षेत्र में खास पहचान बनाई है। यहां ऑनलाइन और नियमित दोनों तरह के कोर्स उपलब्ध हैं, जिससे अधिक छात्रों को सीखने का अवसर मिलता है।

2. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे

आईआईटी बॉम्बे का कंप्यूटर साइंस विभाग एआई और मशीन लर्निंग के लिए प्रसिद्ध है। यहां छात्रों को इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स, स्टार्टअप सहयोग और बेहतरीन प्लेसमेंट के अवसर मिलते हैं।

3. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली

आईआईटी दिल्ली में एआई से जुड़े विशेष पाठ्यक्रम और शोध कार्यक्रम उपलब्ध हैं। यह संस्थान इंडस्ट्री-ओरिएंटेड शिक्षा और नवाचार के लिए जाना जाता है।

4. भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु

यह संस्थान रिसर्च के क्षेत्र में भारत का अग्रणी केंद्र माना जाता है। यहां एआई, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस में उन्नत स्तर के एम.टेक और पीएचडी कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। मजबूत लैब सुविधाएं और अंतरराष्ट्रीय शोध सहयोग इसे खास बनाते हैं।

5. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर

आईआईटी कानपुर में एआई, डीप लर्निंग और कंप्यूटर विज़न जैसे उन्नत विषयों पर शोध कार्य किया जाता है। यहां अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं और अनुभवी फैकल्टी मौजूद हैं।

6. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर

आईआईटी खड़गपुर एआई के साथ-साथ रोबोटिक्स और बिग डेटा जैसे क्षेत्रों में भी विशेषज्ञता प्रदान करता है। इसका बहुआयामी पाठ्यक्रम छात्रों को व्यापक ज्ञान देता है।

7. IIIT Hyderabad (तेलंगाना)

यह संस्थान एआई और डेटा साइंस में विशेष पहचान रखता है। यहां का पाठ्यक्रम व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योग से जुड़ी परियोजनाओं पर आधारित है, जिससे छात्रों को नौकरी के बेहतर अवसर मिलते हैं।

0 comments:

Post a Comment