8वें वेतन आयोग: ₹47,600 बेसिक-पे वालों की नई सैलरी?

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए वेतन आयोग हमेशा बड़ी उम्मीद लेकर आता है। पिछली बार 7th Pay Commission की सिफारिशों के बाद न्यूनतम वेतन ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हो गया था। अब संभावित 8th Pay Commission को लेकर चर्चाएं तेज हैं, खासकर फिटमेंट फैक्टर को लेकर।

फिटमेंट फैक्टर क्या है और क्यों है महत्वपूर्ण?

फिटमेंट फैक्टर वह गुणांक है जिससे मौजूदा बेसिक पे को गुणा कर नई बेसिक सैलरी तय की जाती है। 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था। इसी कारण कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिला। अब 8वें वेतन आयोग के लिए तीन संभावित आंकड़े चर्चा में हैं, 1.92, 2.08 और 2.86, यही तय करेगा कि कर्मचारियों की जेब में कितनी बढ़ोतरी होगी।

₹47,600 बेसिक पे वालों की नई सैलरी का अनुमान

अगर किसी कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी ₹47,600 है, तो अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर पर अनुमानित नई बेसिक सैलरी इस प्रकार हो सकती है:

1.92 फिटमेंट फैक्टर पर अनुमानित नई बेसिक सैलरी: ₹91,392

2.08 फिटमेंट फैक्टर पर अनुमानित नई बेसिक सैलरी: ₹99,008

2.86 फिटमेंट फैक्टर पर अनुमानित नई बेसिक सैलरी: ₹1,36,136

स्पष्ट है कि 2.86 फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर वेतन में बहुत बड़ा उछाल संभव है।

क्या होगा कर्मचारियों पर प्रभाव?

मासिक आय में बड़ा इजाफा होने के आसार हैं।

महंगाई भत्ता (DA) की गणना भी बढ़े बेसिक पर होगी।

पेंशन और ग्रेच्युटी में भी वृद्धि हो सकती हैं।

हाउस रेंट अलाउंस (HRA) पर सकारात्मक असर।

0 comments:

Post a Comment