HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

अजमेर : राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में 45 पदों पर भर्तियां

अजमेर : राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में 45 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किया गया हैं। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया हैं तो आप जल्द से जल्द आवेदन को पूरा करें। क्यों की ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया समाप्त होने वाली हैं।

आवेदन की तिथि : आपको बता दें की ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 दिसंबर 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। 

पद का नाम :   पदों की संख्या :

Professor :        कुल 15 पद।

Associate Professor : कुल 12 पद।

Assistant Professor/Internal Audit Officer and Gym Trainer : कुल 18 पद।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार B.E./B. Tech./ B. S./M. E./ M. Tech./M. S/B.P.Ed/D.P.Ed/PG/Ph.D अदि निर्धारित किया गया हैं।

चयन प्रक्रिया : राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आवेदन शुल्क : UR/EWS/OBC के लिए आवेदन शुल्क 1500/- रुपया। जबकि SC/ST/PWD के लिए कोई आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं हैं। 

आवेदन के लिए डाइरेक्ट वेबसाइट : https://curajrec.samarth.edu.in/

नौकरी करने का स्थान : अजमेर, राजस्थान।

पटना : बिहार के छात्रों को मोबाइल पर मिलेगी किताबें

पटना : बिहार में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के छात्रों को अब मोबाइल पर एप के माध्यम से किताबें मिलेगी। इसके लिए छात्रों को सबसे पहले ई-लॉटस एप पर रजिस्टर करना होगा। 

खबर के अनुसार ई-लॉटस एप पर एक बार रजिस्टर करने के बाद छात्र कक्षा एक से लेकर 12 वीं तक के किताबों की पढ़ाई कर सकेंगे। इस एप पर छात्रों को किताबों के साथ साथ सभी चैप्टर ऑडियो और वीडियो भी मिलेगा। जिससे छात्र ऑनलाइन के माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे। 

आपको बता दें की ई-लॉटस एप पर चैप्टर वाइज़ वीडियो और पूरक सामग्री भी मौजूद हैं। जिससे खास कर मैट्रिक और इंटर के छात्रों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। इससे इन्हे बोर्ड एग्जाम की तैयारी करने में काफी सहूलियत मिलेगी।

ई-लॉटस के ई-लाइब्रेरी विद्यार्थियों के साथ साथ शिक्षकों के लिए भी उपयुक्त हैं। इस एप पर कक्षा 1 से 12 तक के पाठ्य-पुस्तकों के पाठों के आधार पर विडियो भी उपलब्ध कराये गए हैं। इसलिए छात्र और शिक्षक दोनों इस एप को डाउनलोड कर लें।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

न्यूज डेस्क: टेस्ट क्रिकेट पांच दिन तक दो पारियों में खेला जाता हैं। इस क्रिकेट में कई ऐसे बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने दोहरा और तिहरा शतक लगाया हैं। लेकिन इस दुनिया में पांच बल्लेबाज ऐसे हुए हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज?

सर डॉन ब्रेडमैन: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रेडमैन हैं। इन्होने टेस्ट क्रिकेट में 12 दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया हैं।

कुमार संगकारा : टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वालों के इस लिस्ट में श्रीलंका के कुमार संगकारा दूसरे नंबर पर हैं। संगकारा ने टेस्ट में 233 इनिंग में बल्लेबाजी करते हुए 11 दोहरे शतक लगाए हैं।

ब्रायन लारा : इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा का नाम हैं। ब्रायन लारा ने टेस्ट में कुल 232 इनिंग में बल्लेबाजी करके 9 दोहरे शतक लगाए हैं।

वेली हेमंड : इस लिस्ट में चौथे नंबर पर इंग्लैंड के वेली हेमंड का नाम हैं। इन्होने टेस्ट में 140 इनिंग में बल्लेबाजी करते हुए 7 बार दोहरे शतक लगाए हैं

विराट कोहली : टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरा लगाने के मामले में भारत के विराट कोहली पांचवे नंबर पर हैं। विराट ने टेस्ट में अबतक सात दोहरे शतक लगाए हैं। 

महिला जयवर्धने : श्रीलंका के महिला जयवर्धने ने भी इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में सात दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाये हैं।

15 दिसंबर तक चलेगी गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस ट्रेन

न्यूज डेस्क: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस ट्रेन और दादर-बलिया एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं, ताकि यात्रियों को इसकी जानकारी मिल सके।

आपको बता दें की रेलवे ने दादर-बलिया एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन को 14 दिसंबर तक विस्तार किया हैं। जबकि गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस ट्रेन को 15 दिसंबर तक विस्तार किया गया हैं। यात्रीगण ऑनलाइन या ऑफलाइन के माध्यम से इन ट्रेनों में टिकट बुक कर सकते हैं।

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि इन ट्रेनों से बड़ी संख्या में यात्री यात्रा कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का फैसला किया गया हैं। 

इन ट्रेनों के परिचालन में हुआ विस्तार?

ट्रेन नंबर 01025 : दादर-बलिया एक्सप्रेस सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को 02.12.22 से 14.12.22 तक चलेगी।

ट्रेन नंबर 01026 : बलिया-दादर एक्सप्रेस बुधवार, शुक्रवार, रविवार को 04.12.22 से 16.12.22 तक चलेगी।

ट्रेन नंबर 01027 : दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस मंगलवार, गुरुवार, शनिवार व रविवार को  01.12.22 से 15.12.22 तक चलेगी।

ट्रेन नंबर 01028 : गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस सोमवार, मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को 03.12.22 से 17.12.22 तक चलेगी।

देहरादून, हरिद्वार सहित उत्तराखंड में 12वीं पास के लिए वैकेंसी

न्यूज डेस्क: देहरादून, हरिद्वार सहित उत्तराखंड में 12वीं पास के लिए वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttrakhand Public Service Commission, UKPSC) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किये हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttrakhand Public Service Commission, UKPSC) ने जूनियर असिस्टेंट के 445 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 12वीं पास होनी चाहिए। 

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी मिलेगी। 

चयन प्रक्रिया : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttrakhand Public Service Commission, UKPSC) के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम के द्वारा होगा। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 नवंबर से लेकर 20 दिसंबर तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन प्रक्रिया : आप  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttrakhand Public Service Commission, UKPSC) की वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट लिंक : ukpsc.net.in

नौकरी करने का स्थान : उत्तराखंड।

पटना, बक्सर, गोपालगंज समेत 7 जिलों के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना के दानापुर में पटना, बक्सर, गोपालगंज समेत 7 जिलों के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा हैं। आज से रैली शुरू हो गया हैं। 

खबर के अनुसार दानापुर में अग्निवीर भर्ती रैली 1 दिसंबर से 14 दिसंबर तक चलेगी। इस रैली में राज्य के सात जिलों के युवा भाग लेंगे। इसको लेकर भर्ती बोर्ड के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं ताकि युवाओं को इसकी जानकारी मिल सके। 

आपको बता दें की युवा अग्निवीर भर्ती रैली मैदान जाने के लिए दानापुर हाथीखाना मोड़ से आनंद बाजार विद्युत पावर सब स्टेशन होते हुए मुख्य आर्मी के गेट से अंदर जाएंगे। इसको लेकर यहां पूरी तैयारी कर ली गई हैं ताकि युवाओं को कोई परेशानी ना हो। 

पटना, बक्सर, गोपालगंज समेत 7 जिलों के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली?

1 दिसंबर को गोपालगंज जिले के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 

2 दिसंबर को गोपालगंज व वैशाली के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 

3 दिसंबर को सिवान जिले के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 

4 दिसंबर को सारण जिले के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 

5 दिसंबर को सारण व पटना के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 

 6 दिसंबर को पटना व भोजपुर के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 

7 दिसंबर को भोजपुर जिले के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 

8 दिसंबर को भोजपुर व बक्सर जिले के के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 

9 दिसंबर को पटना, सारण व सिवान जिले के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। 

10 दिसंबर को वैशाली, गोपालगंज, बक्सर व भोजपुर जिले के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।

11 दिसंबर को भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, पटना, सारण, सिवान व वैशाली जिले के।

12 दिसंबर को पटना, सारण, सिवान व वैशाली जिले के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 

13 दिसंबर को गोपालगंज, बक्सर व भोजपुर जिले के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 

14 दिसंबर को बिहार व झारखंड के सभी जिले की युवतियां भाग लेगी।

मुंबई मेट्रो रेल कारपोरेशन में 21 पदों पर भर्तियां, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: मुंबई मेट्रो रेल में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई मेट्रो रेल कारपोरेशन में 21 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किया गया हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और फटाफट अप्लाई करें।

पदों का विवरण : मुंबई मेट्रो रेल कारपोरेशन में Director, Deputy Town Planner, Junior Engineer, Assistant Manager, Deputy Engineer, Assistant General Manager, Deputy General Manager, General Manager के 18 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार स्नातक, बीटेक, बीई, डिप्लोमा, एमबीए आदि निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया :  मुंबई मेट्रो रेल कारपोरेशन के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। 

आवेदन की तिथि : इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जनवरी 2023 तक निर्धारित किया गया हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार मुंबई मेट्रो रेल कारपोरेशन के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और दिए गए निर्देशों का पालन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट :  www.mmrcl.com

नौकरी करने का स्थान : मुंबई।

पूर्णिया, भागलपुर, नालंदा समेत 15 जिलों में गिरा पारा, बढ़ेगी ठंड

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार के पूर्णिया, भागलपुर, नालंदा समेत 15 जिलों के तापमान में गिरावट आई हैं। जिसके कारण बिहार के इन जिलों में ठंड बढ़ने की संभावना हैं। 

खबर के अनुसार बिहार के पूर्णिया, भागलपुर, नालंदा, सारण, अररिया, सबौर, बांका, सहरसा, सुपौल,  नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण और सिवान जिले के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई हैं। जिससे यहां ठंड बढ़ने के आसार हैं। 

आपको बता दें की बिहार के अलग-अलग शहरों में फिलहाल न्यूनतम तापमान 9 से 14 डिग्री के बिच में हैं। लेकिन अगले 72 घंटे के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती। जिससे बिहार में ठंड के साथ साथ कनकनी बढ़ेगी। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पहाड़ी इलाकों में बर्फवारी शुरू हो गई हैं। जिसका असर उत्तर भारत के इलाकों में देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से पूरे बिहार में ठंड का असर और भी अधिक होने के आसार है। इसलिए लोगों को ठंड से सावधान रहनी चाहिए।

हरियाणा के रोहतक में डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत कई पदों पर भर्तियां, वेतन 75000

न्यूज डेस्क: हरियाणा के रोहतक में डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां पंडित भागवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें।

पदों का विवरण : पंडित भागवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय ने Research Scientist-I, प्रयोगशाला तकनीशियन, डाटा एंट्री ऑपरेटर के पांच पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार 12वीं, ग्रेजुएट्स, पोस्टग्रेजुएट्स आदि निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन की तिथि : इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

चयन प्रक्रिया : पंडित भागवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के द्वारा होगा। 

आवेदन प्रक्रिया : आप पंडित भागवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : http://uhsr.ac.in/writereaddata/upload/jobs/advtmru28112022new.pdf

वेतनमान : 20000 - 75000(Per Month)

नौकरी करने का स्थान : रोहतक, हरियाणा। 

पटना, समस्तीपुर, पूर्णिया सहित बिहार में 15 हजार पदों पर भर्ती

न्यूज डेस्क: पटना, समस्तीपुर, पूर्णिया सहित बिहार में 15 हजार पदों पर भर्ती होने वाली हैं। ये भर्ती बिहार कृषि विभाग में की जाएगी। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं। बहुत जल्द भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं।

खबर के अनुसार राज्य में कृषि विभाग के रिक्त 15 हजार पदों पर बहाली को लेकर बीपीएससी और बिहार एसएससी को सुचना दे दी गई हैं। बहुत जल्द इन चयन आयोग के द्वारा भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा और भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

आपको बता दें की कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि मार्च 2023 तक कृषि विभाग में खाली पड़े इन 15 हजार पदों को भर लिया जायेगा। जनवरी से लेकर फरवरी तक एग्जाम कंडक्ट किया जायेगा। 

अगर आप बिहार कृषि विभाग में नौकरी करना चाहते हैं तो आप तैयारी शुरू कर दें। क्यों की कृषि विभाग में खाली पड़े पदों पर भर्ती को लेकर दिसंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी के पहले हप्ते में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं।

बिहार के नालंदा-राजगीर में घूमने के लिए 5 बेहतरीन स्थल

न्यूज डेस्क: ठंड के इस मौसम में बहुत से लोग बिहार के नालंदा-राजगीर घूमने आते हैं। लेकिन कई लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती हैं की राजगीर में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन स्थल कौन सा हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे राजगीर के पांच सबसे बेहतरीन स्थल के बारे में जहां आप अपने दोस्त या परिवार के साथ घूम सकते हैं। 

बिहार के नालंदा-राजगीर में घूमने के लिए 5 बेहतरीन स्थल?

नेचर सफारी राजगीर: आपको बता दें की राजगीर प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है। आप यहां के नेचर सफारी का आनंद उठा सकते हैं। दूर-दूर से लोग राजगीर में नेचर सफारी का लुफ्त उठाने आते हैं। 

राजगीर कुंड : ठंड के इस मौसम में बहुत से लोग राजगीर कुंड में स्नान करने आते हैं। यह एक गर्म पानी का कुंड है। यहां हर वर्ष मकर सक्रांति के दौरान स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का भीड़ लगती हैं।

राजगीर जू सफारी: आपको बता दें की राजगीर में 177 करोड़ के बजट ज़ू सफारी का निर्माण किया गया हैं। यहां बाघ, भालू, तेंदुआ, शेर और हिरण को रखा गया हैं। आप चाहें तो यहां जू-सफारी का आनंद उठा सकते हैं।

स्काईवॉक ब्रिज : राजगीर में लोगों को स्काईवॉक ब्रिज सबसे ज्यादा आकर्षित करता हैं। चीन के हांगकांग इलाके में निर्मित 120 मीटर ऊंचाई पर बने ग्लास ब्रिज के तर्ज पर यहां स्काईवॉक ब्रिज बनाया गया हैं। 

शांति स्तूप राजगीर: नालंदा के राजगीर में स्थिर शांति स्तूप काफी मनोरम है। यहां आने पर पर्यटक को आत्मिक शांति का एहसास होता है। गौतम बुद्ध के 2600 जयंती पर शांति स्तूप का निर्माण 1978 में करवाया गया था। यहां देश-विदेश से लोग आते हैं।

पटना, बेगूसराय, सीवान, बक्सर, छपरा में खतरनाक हुई हवा

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, बेगूसराय, सीवान, बक्सर, छपरा में वायु की गुणवत्ता खतरनाक हो गई हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के इन पांच शहरों में वायु गुणवत्ता सूचनांक 400 के पार चला गया हैं जो की इंसान के स्वास्थ्य के लिए बेहद खराब हैं। 

खबर के अनुसार वायु में धूल-कण की मात्रा अधिक होने से बिहार के इन शहरों में सांस लेना भी मुश्किल हो रहा हैं। राजधानी पटना के समनपुरा में एक्यूआइ बुधवार को 409 दर्ज किया गया। जबकि तारामंडल के पास एक्यूआइ 387 रिकॉर्ड किया गया हैं।

आपको बता दें की जब किसी इलाके में एक्यूआइ 100 से ज्यादा हो तो उस इलाके की हवा को सांस लेने के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता हैं। लेकिन बिहार के इन शहरों में एक्यूआइ लेवल आसमान छू रहा हैं। जो की इंसान के लिए चिंताजनक हैं। 

जानकारों की मानें तो बिहार के इन शहरों में प्रदूषण का लेवल जिसतरह से बढ़ रहा हैं। इससे लोगों को सांस से संबंधित परेशानी हो सकती हैं। इसलिए घर से निकलने से पहले लोगों को मास्क लगानी चाहिए ताकि वायु प्रदूषण से बचा जा सके। 

पटना, बेगूसराय, सीवान, बक्सर, छपरा में खतरनाक हुई हवा?

पटना में एक्यूआइ : 409,

सीवान में एक्यूआइ : 454

छपरा में एक्यूआइ : 422

बक्सर में एक्यूआइ :  443

बेगूसराय में एक्यूआइ : 431

दिल्ली, कोलकाता, अमृतसर, टाटा से चलने वाली कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

न्यूज डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली, कोलकाता, अमृतसर, टाटा से चलने वाली 6 ट्रेनें रद्द रहेगी। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं, ताकि यात्रियों को ज्यादा परेशानी ना हो। 

आपको बता दें की ठंड के इस मौसम में घने कोहरे को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इन ट्रेनों के परिचालन को फरवरी मार्च तक के लिए रद्द किया हैं। खबर के अनुसार ये सभी ट्रेनें झारखण्ड के धनबाद, गोमो और बोकारो मार्ग से चलने वाली है। 

दिल्ली, कोलकाता, अमृतसर, टाटा से चलने वाली कई ट्रेनें रहेंगी रद्द?

गाड़ी संख्या 12357 : कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 12358 : अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस पांच दिसंबर से दो मार्च तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 18103 : टाटा -अमृतसर जालियांवाला बाग एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 18104 : अमृतसर-टाटा जालियांवाला बाग एक्सप्रेस सात दिसंबर से एक मार्च तक रद्द रहेगी।

गाड़ी नंबर 12874 : आनंदविहार -हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस दो दिसंबर से एक मार्च तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 12873 : हटिया -आनंदविहार झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी।

देवघर से रांची व पटना की लिए विमान सेवा होगी शुरू

न्यूज डेस्क: झारखण्ड के देवघर से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देवघर से रांची व पटना के लिए विमान सेवा शुरू होने वाली हैं। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। दिसंबर महीने से ही इस रूट पर विमान सेवा का संचालन किया जायेगा। 

खबर के अनुसार देवघर से रांची और पटना के लिए विमान सेवा शुरू करने को लेकर डीजीसीए ने इंडिगो एयरलाइंस को शेड्यूल जारी करने की अनुमति दे दी हैं। इंडिगो एयरलाइन्स के द्वारा बहुत जल्द विमान का शेड्यूल जारी किया जायेगा। 

आपको बता दें की विमान का शेड्यूल जारी होने के बाद देवघर एयरपोर्ट से रांची और पटना एयरपोर्ट के लिए विमान सेवा का आनंद उठा सकेंगे। इंडिगो एयरलाइन्स अपने स्तर से इस रूट पर विमान सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा हैं।

इंडिगो रांची व पटना सेवा के लिए दो नयी फ्लाइट उतारेगी। इसके लिए कर्मियों की ड्यूटी लगाने की सूची तैयार हो रही है। बहुत जल्द उड़ान का शेड्यूल जारी किया जायेगा और इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट से टिकटों की बुकिंग शुरू की जाएगी।

पटना, भागलपुर, बेगूसराय, नालंदा, मुंगेर, पूर्णिया, गया में पेट्रोल-डीजल का रेट, जानिए

न्यूज डेस्क: बिहार में कार-बाइक चलाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक तेल कंपनियों ने बिहार के पटना, भागलपुर, बेगूसराय, नालंदा, मुंगेर, पूर्णिया, गया में पेट्रोल-डीजल का रेट जारी कर दिए हैं। आज इसी रेट से यहां पेट्रोल-डीजल की बिक्री की जाएगी। 

खबर के अनुसार तेल कंपनियां हर दिन सुबह के समय अपने आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी करती हैं। ये रेट इंटरनेशनल मार्केट में चल रहे कच्चे तेल की कीमतों के तहत जारी की जाती हैं। जिसके कारण प्रतिदिन इसके दाम में बदलाव होते हैं। 

आपको बता दें की आज यानि की 01 दिसंबर को बिहार के कुछ जिलों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी देखने को मिली हैं। जबकि बिहार के कई जिलों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आई हैं। इसलिए जल्द से जल्द पेट्रोल-डीजल का रेट चेक कर लें। 

पटना, भागलपुर, बेगूसराय, नालंदा, मुंगेर, पूर्णिया, गया में पेट्रोल-डीजल का रेट, जानिए?

पटना में 1 दिसंबर को पेट्रोल का रेट : ₹ 107.24 /LTR

पटना में 1 दिसंबर को डीजल का रेट : ₹ 94.04 /LTR

भागलपुर में 1 दिसंबर को पेट्रोल का रेट : ₹ 108.48 /LTR

भागलपुर में 1 दिसंबर को डीजल का रेट : ₹ 95.18 /LTR

बेगूसराय में 1 दिसंबर को पेट्रोल का रेट : ₹ 107.22 /LTR

बेगूसराय में 1 दिसंबर को डीजल का रेट : ₹ 94.00 /LTR

नालंदा में 1 दिसंबर को पेट्रोल का रेट : ₹ 107.98 /LTR

नालंदा में 1 दिसंबर को डीजल का रेट : ₹ 94.72 /LTR

मुंगेर में 1 दिसंबर को पेट्रोल का रेट : ₹ 108.57 /LTR

मुंगेर में 1 दिसंबर को डीजल का रेट : ₹ 95.26 /LTR

पूर्णिया में 1 दिसंबर को पेट्रोल का रेट : ₹ 108.78 /LTR

पूर्णिया में 1 दिसंबर को डीजल का रेट : ₹ 95.45 /LTR

गया में 1 दिसंबर को पेट्रोल का रेट : ₹ 108.22 /LTR

गया में 1 दिसंबर को डीजल का रेट : ₹ 94.95 /LTR

बृहस्पतिवार को करें इन मंत्रों का जाप, भगवान विष्णु की होगी कृपा

धर्म डेस्क: बृहस्पतिवार का दिन भगवान विष्णु का दिन होता हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा आराधना करने से इंसान के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं। साथ ही साथ इंसान के जीवन पर भगवान विष्णु की असीम कृपा बनी रहती हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बृहस्पतिवार के दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति देव की पूजा भगवान विष्णु के रूप में की जाती है। इसलिए इस दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना बहुत लाभकारी माना जाता हैं। इससे जीवन में खुशहाली आती हैं।

आपको बता दें की बृहस्पतिवार को व्रत रखने से इंसान को यस की प्राप्ति होती हैं और जीवन के सारे सपने भी पूर्ण होते हैं। इस दिन व्रत के दौरान विष्णु जी को गुड़, चना और हल्दी का भोग जरूर लगाना चाहिए। जिससे मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 

बृहस्पतिवार को करें इन मंत्रों का जाप?

शांताकारम भुजङ्गशयनम पद्मनाभं सुरेशम।

विश्वाधारं गगनसद्र्श्यं मेघवर्णम शुभांगम।

लक्ष्मी कान्तं कमल नयनम योगिभिर्ध्यान नग्म्य्म।

वन्दे विष्णुम भवभयहरं सर्व लोकेकनाथम।

ॐ नमोः नारायणाय नमः। ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय नमः।।

ऐसे करें मंत्र जाप : सुबह में स्नान करने के बाद भगवान विष्णु को सच्चे मन से याद करें और फिर उनके इस मंत्रों का जाप करें। इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी और जीवन में सुख, समृद्धि आएगी।

छत्तीसगढ़ : कोलफील्ड्स लिमिटेड बिलासपुर में 1532 पदों पर भर्तियां

छत्तीसगढ़ : कोलफील्ड्स लिमिटेड बिलासपुर में 1532 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें। 

पदों का विवरण : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने अप्रेंटिस के 1532 पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार बीई, बीटेक, डिप्लोमा आदि निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। 

आवेदन की तिथि : इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : आप साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट :  http://www.secl-cil.in

नौकरी करने का स्थान : बिलासपुर, छत्तीसगढ़।

पटना, पूर्णिया, भागलपुर सहित बिहार में नगर निकाय चुनाव की घोषणा

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना, पूर्णिया, भागलपुर सहित बिहार में नगर निकाय चुनाव की घोषणा कर दी गई हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी किया गया हैं।

खबर के अनुसार बिहार में इस बार नगर निकाय चुनाव दो चरणों में आयोजित किया जायेगा। इसको लेकर बुधवार को राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा आदेश जारी किया गया हैं ताकि इसके बारे में सभी लोगों को सही जानकारी मिल सके। 

बता दें की बिहार में 18 दिसंबर को पहले चरण का मतदान होगा। वहीं दो दिन बाद यानि की 20 दिसंबर को मतगणना की जाएगी इसके बाद दूसरे चरण के लिए बिहार में 28 दिसंबर को वोटिंग होगी, जबकि मतगणना 30 दिसंबर को होगी। 

दरअसल इससे पहले अति पिछड़ा आयोग द्वारा डेडिकेटेड कमीशन बनाने को लेकर चुनाव पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन अब एक बार फिर से चुनाव की घोषणा की गई हैं। वहीं जिन प्रत्याशियों ने अपना नॉमिनेशन कर लिया था, उसी के आधार पर आगे यह चुनाव कराया जाएगा।

बिहार के पटना, सीवान, दरभंगा, पूर्णिया में फ्री निकालें जमीन का केवाला

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, सीवान, दरभंगा, पूर्णिया समेत सभी जिलों में जमीन का केवाला आप फ्री में निकाल सकते हैं। क्यों की राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जमीन के केवाला पेपर को ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया हैं। जहां से आप जमीन के केवाला को डाउनलोड कर सकते हैं।

खबर के अनुसार बिहार में जमीन सर्वे का काम चल रहा हैं। इस सर्वे के दौरान लोगों को जमीन के कागजातों की ज़रूरत पड़ रही हैं। लेकिन बहुत से लोगों के पास जमीन के कागज उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे लोग ऑनलाइन के द्वारा जमीन के कागजात निकाल सकते हैं। 

वहीं अगर किसी व्यक्ति के जमीन का पुराने कागजात, दस्तावेज खो जाते हैं तो ऐसी स्थिति में आप इस पोर्टल के माध्यम से जमीन के कागजात को डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकते हैं। इसके लिए कही भी जानें की ज़रूरत नहीं होगी।

बिहार के पटना, सीवान, दरभंगा, पूर्णिया में फ्री निकालें जमीन का केवाला?

1 .आप गूगल में वेबसाइट bhumijankari.bihar.gov.in को सर्च करें।

2 .अब आप view registered documents के ऑप्शन पर क्लिक करें।

3 .अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, उसमे जमीन से संबंधित जानकारी भरनी होगी।

5 .online registration (2016 to till date), post computerisation (2006 to 2016), pre computerisation (before 2006) आपको जिस वर्ष के पेपर निकालना हैं आप उसके अनुसार ऑप्शन चुने।

6 .अब अपना रजिस्ट्रेशन ऑफिस, प्रॉपर्टी लोकेशन, मौजा और लैंड टाइप ड्राप बॉक्स से सेलेक्ट करें और अन्य पूछी गयी जानकारी भरें और सर्च पर क्लिक करें। 

7 .इसके बाद आप जमीन का केवाला देख सकते हैं और उसे ऑनलाइन के द्वारा डाउनलोड करके उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

मैनपुरी, महोबा, बागपत समेत 6 जिलों में खोले जाएंगे नए मेडिकल कॉलेज

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के मैनपुरी, महोबा, बागपत समेत 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तेजी के साथ तैयारी की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार यूपी के मैनपुरी, महोबा, बागपत, हाथरस, हमीरपुर और कासगंज में पीपीपी माडल पर ये नए मेडिकल कालेज खोले जाएंगे। इसके लिए जल्द ही निजी संस्थाओं को आमंत्रित किया जायेगा, ताकि यहां मेडिकल कालेज स्थापित किया जा सके। 

आपको बता दें की इन जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने पर 1,525 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान हैं। हालांकि केंद्र सरकार ने इसके लिए 1,012 करोड़ की आर्थिक मदद करने को मंजूरी दे दी हैं। जल्द ही इन जिलों में मेडिकल कॉलेज खोला जायेगा। 

मैनपुरी, महोबा, बागपत, हाथरस, हमीरपुर और कासगंज में मेडिकल कॉलेज खुलने से इन जिलों के लोगों को काफी फायदा होगा। साथ ही साथ लोग अपनी बीमारी का इलाज नजदीक के अस्पताल में करा सकेंगे। इसकी तैयारी की जा रही हैं।

पटना, नालंदा, आरा समेत सभी जिलों में होगी ड्राइवरों की बहाली

न्यूज डेस्क: बिहार में ड्राइवर बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, नालंदा, आरा समेत सभी जिलों में ड्राइवरों की बहाली की जाएगी। यह बहाली बिहार पुलिस में होगी।

खबर के अनुसार गृह विभाग ने ड्राइवर के पदों पर भर्ती को लेकर पुलिस मुख्यालय से प्रस्ताव मांगा हैं। साथ ही साथ मुख्यालय को ड्राइवरों की नियुक्ति के लिए पद सृजन और रोस्टर की कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इससे ये साफ हैं की राज्य में बहुत जल्द ड्राइवर की भर्ती की जाएगी।

आपको बता दें की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत बिहार के सभी जिलों में चालक सिपाही, वायरलेस चालक और विधि विज्ञान प्रयोगशाला के चालक के खाली पड़े पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसको लेकर मुख्यालय के द्वारा तैयारी की जा रही हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस में जल्द ही सभी श्रेणी के वाहन चालकों यानी ड्राइवरों की बहाली को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। अगर आप ड्राइवर की नौकरी करना चाहते हैं तो आप अभी से तैयारी में जुट जाए, क्यों की भर्ती से संबंधित नोटिश कभी भी जारी हो सकता हैं।

लखनऊ, प्रयागराज और कानपुर में 140 पदों पर भर्ती

न्यूज डेस्क: लखनऊ, प्रयागराज और कानपुर में 140 पदों पर भर्ती निकली हैं। ये भर्ती तीन अलग-अलग संस्थानों के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

1 .लखनऊ जिला उत्तर प्रदेश में कई पदों पर भर्तियां।

 पद का नाम : Medical Officer

 योग्यता : MBBS

 पदों की संख्या : कुल 108 पद। 

 चयन प्रक्रिया : मेरिट के द्वारा। 

 नौकरी करने का स्थान : लखनऊ।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 2022-12-17

 आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल : www.lucknow.nic.in

2 .हाई कोर्ट ऑफ इलाहाबाद में कई पदों पर भर्तियां।

 पद का नाम : Senior Assistant

 योग्यता : पदों के अनुसार।

 पदों की संख्या : कुल 30 पद। 

 चयन प्रक्रिया : मेरिट के द्वारा। 

 नौकरी करने का स्थान : प्रयागराज।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 2023-01-06

 आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल : www.allahabadhighcourt.in

3 .इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपूर में निकली भर्तियां।

 पद का नाम : Project Engineer, Project Technical Supervisor. 

 योग्यता : बीटेक, बीई, डिप्लोमा आदि।

 पदो की संख्या : कुल 02 पद। 

 चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू के द्वारा। 

 नौकरी करने का स्थान : कानपुर।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 2022-12-05

 आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल : www.iitk.ac.in

ऐसे करें अप्लाई : लखनऊ, प्रयागराज और कानपुर में नौकरी करना चाहते हैं तो आप इन संस्थानों के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आवेदन करें।

बोकारो स्टील प्लांट में 78 पदों पर भर्तियां, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बोकारो स्टील प्लांट में 78 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए सेल की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें। 

पदों का विवरण : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने  ECG/ EEG Technician, Laboratory and Blood Bank Technician/ Phlebotomist, समेत 78 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता B.B.A, B.Pharma, B.Sc, 12TH, GNM, आदि निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन की तिथि : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 7 दिसंबर 2022 तक निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट लिंक : www.sailcareers.com

वेतनमान : नियमानुसार। 

नौकरी करने का स्थान : बोकारो, झारखण्ड।

झारखंड के रांची में 53 पदों पर भर्तियां, वेतन 30000

न्यूज डेस्क: झारखंड के रांची में 53 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए झारखण्ड जिला की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

पदों का विवरण : रांची में Block Technology Manager, Assistant Technology Manager के 53 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार बीएससी, एमएससी आदि निर्धारित किया गया हैं। 

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। पूरी जानकारी के लिए नोटिश पढ़ें। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रांची जिला की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://ranchi.nic.in/notice_category/recruitment/

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 29 दिसंबर 2022 

वेतनमान : 25000 - 30000 रुपया प्रतिमाह। 

नौकरी करने का स्थान : रांची, झारखण्ड।

पटना-नालंदा समेत पूरे बिहार में सोलर प्लेट लगाने पर 65% की सब्सिडी

न्यूज डेस्क: पटना-नालंदा समेत पूरे बिहार में घर की छत पर सोलर प्लेट लगाने के लिए 65% की सब्सिडी दी जा रही हैं। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर SBPDCL एवं NBPDCL को 3 मेगावाट एवं 2 MW क्रमश के आवेदनों को चिन्हित करते हुए इनके अधिष्ठापन हेतु कारवाई प्रारंभ की जा चुकी है।

खबर के अनुसार बिहार में अगर कोई व्यक्ति  3KV का सोलर प्लांट अपने घर की छत पर लगाता हैं तो उसे 65% अनूदान दिया जायेगा। वहीं अगर कोइ नागरिक 3KV से ज्यादा का सोलर प्लांट लेता है तो उसे 45% का अनुदान मिलेगा। 

आपको बता दें की बिहार में कोई नागरिक बिहार की नॉर्थ और साउथ बिहार में से किसी भी कम्पनी से सोलर प्लांट लगाने के लिए आवेदन कर सकता हैं। इन कंपनी के जरीए जब आप सोलर पैनल खरीदते हो तो उसके बाद कंपनी के लोग ही आपके घर आ कर सोलर पैनल को इंस्टॉल करेंगे। 

वहीं 5 साल तक आपके सोलर पैनल में कोई भी खराबी आती हैं तो कंपनी के लोग आकर मुफ्त में उसे ठीक करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आप https://solarrooftop.gov.in/grid_others/discomPortalLink पर विजिट कर सकते हैं और इस योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

मतगणना से पहले दो हजार शिक्षकों का होगा तबादला

शिमला : हिमाचल प्रदेश से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में दो हजार शिक्षकों के स्कूल बदल जाएंगे। क्यों की राज्य निर्वाचन आयोग ने शिक्षा विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिससे टीचरों के तबादले का रास्ता साफ हो गया हैं। 

खबर के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 14 अक्टूबर को आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हुआ था। जिसके कारण शिक्षकों का स्थानांतरन रूका हुआ था। लेकिन आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने से पहले स्थानांतरित हुए शिक्षक अब रिलीव हो सकेंगे, इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया हैं। 

बता दें की राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव आचार संहिता लगने से पहले स्थानांतरित हुए शिक्षक को स्थांतरण करने के प्रस्ताव को मजूरी दे दी हैं। इसको लेकर अवर सचिव शिक्षा की ओर से उच्च शिक्षा निदेशालय को पत्र भी जारी कर दिया गया हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार विभाग ने संबंधित जिला उपनिदेशकों और प्रिंसिपलों को स्थानांतरित किए गए शिक्षकों को रिलीव व ज्वाइन कराने को कहा है। दरअसल 14 अक्तूबर से पहले करीब दो हजार शिक्षकों के तबादलों की मंजूरी मुख्यमंत्री से मिल गई थी।

ठंड से बचने के लिए रोज कीजिए इन चीजों का सेवन

न्यूज डेस्क: ठंड का मौसम शुरू हो गया हैं, इस मौसम में लोग ठंड से बचने के लिए कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं ताकि उनका शरीर गर्म रह सकें। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन चीजों का सेवन आप ठंड से बचने के लिए कर सकते हैं। इससे स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और शरीर को अंदुरुनी गर्मी मिलेगी।

ठंड से बचने के लिए रोज कीजिए इन चीजों का सेवन?

अदरक का सेवन : ठंड के इस मौसम में अदरक का सेवन हेल्थ के लिए लाभकारी माना जाता हैं। इसमें एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो पाचन को बेहतर रखते हैं। इससे इंसान के शरीर को अंदुरुनी गर्मी मिलती हैं। 

गर्म दूध का सेवन : ठंड से बचने के लिए आप रात में सोते समय गर्म दूध का सेवन कर सकते हैं। दूध में कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर को ताकत प्रदान करते हैं। इससे इंसान की शारीरिक और मानसिक स्थिति बेहतर रहती हैं।

अंडा का सेवन : ठंड के मौसम में अंडा का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता हैं। इससे इंसान को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलती हैं। साथ ही साथ अंडा इंसान के शरीर को अंदुरुनी गर्मी प्रदान करती हैं। इसलिए ठंड के मौसम में आप अंडा का सेवन कर सकते हैं।