HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

अहमदाबाद : NEET UG 2024 के लिए कब से शुरू होंगे आवेदन

अहमदाबाद : मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक NEET UG 2024 के लिए इसी महीने में आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा सकता हैं। इसको लेकर तैयारी की जारी रही हैं। 

खबर के अनुसार नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस ट्रांस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) मेडिकल कोर्सेज में प्रवेश के लिए देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा का आयोजन 5 मई 2024 को किया जाना है। इसको लेकर नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने जानकारी दे दी हैं। 

हालांकि अभी तक ये नहीं बताया गया है कि आवेदन की प्रक्रिया कब से शुरू होगी और इसका नोटिफिकेशन कब जारी किया जायेगा। लेकिन ऐसी उम्मीद है आवेदन की प्रक्रिया जनवरी के अंत में शुरू हो सकती हैं। जल्द ही इसकी सूचना जारी की जाएगी। 

बता दें की आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://neet.nta.nic.in/ जाना होगा। इसी वेबसाइट पर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस ट्रांस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG)-2024 के लिए नोटिश भी जारी किया जायेगा।

लुधियाना : B.Sc पास के लिए 54 पदों पर वैकेंसी

लुधियाना : B.Sc पास के लिए 54 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। ये वैकेंसी Bhaskaracharya National Institute for Space Applications and Geo-informatics (BISAG-N) के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए नोटिश भी जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पद का नाम : IT Executive

पदों की संख्या : कुल 54 पद। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Sc. (Computer Science/ IT) / B.C.A आदि होनी चाहिए। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 12 जनवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : आप Bhaskaracharya National Institute for Space Applications and Geo-informatics (BISAG-N) की वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://bisag-n.gov.in/

चयनित उम्मीदवारों का वेतन : 30000 प्रतिमाह।

अहमदाबाद : SSC May & June -2024 परीक्षा की तिथि

अहमदाबाद : अगर आप एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको बता दें की SSC May & June -2024 छह एग्जाम आयोजित करेगी। इसको लेकर कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा अधिसूचना जारी किया गया हैं। आप आयोग की वेबसाइट पर जा कर इसे देख सकते हैं।

SSC May & June -2024 परीक्षा की तिथि?

1 .चयन पद परीक्षा, चरण-बारहवीं, 2024, पेपर- I (सीबीई) : 6 , 7 , 8 मई, 2024

2. ग्रेड 'सी' स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2023-2024, पेपर- I (सीबीई) : 9 मई 2024

3. जेएसए/एलडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2023-2024, पेपर- I (सीबीई) : 10 मई 2024

4. एसएसए/यूडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2023-2024, पेपर- I (सीबीई) : 13 मई 2024

5. दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, 2024 में उप-निरीक्षक, टियर- I (सीबीई) : 9, 10 और 13 मई, 2024

6. जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) परीक्षा, 2024, पेपर- I (सीबीई) : 4, 5 और 6 जून, 2024

नोट : अगर आप इस प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप समय-समय पर कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर विजिट करते रहें।

अयोध्या राम मंदिर के लिए वडोदरा में 1100 किलो का दीपक तैयार

न्यूज डेस्क: गुजरात के वडोदरा से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अयोध्या राम मंदिर के लिए गुजरात के वडोदरा में 1100 किलो का धातु का दीपक तैयार किया गया हैं। इसे अब अयोध्या भेजने की तैयारी की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रस्तावित भव्य कार्यक्रम से पहले गुजरात समेत देशभर में खुशियों का महौल हैं। इसी महौल के बीच वडोदरा के एक राम भक्त ने 1100 किलो का धातु का दीपक तैयार किया हैं। 

बता दें की भायली में रहने वाले रामभक्त अरविंदभाई पटेल ने 1100 किलो का यह दीपक बनाया है। जिसका शुभारंभ आज गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने किया हैं। अब इस 1100 किलो वजनी विशाल दीपक को अयोध्या भेजने की तैयारी की जा रही हैं। 

दरअसल इस दीपक को बनाने के लिए मकरपुरा जीआईडीसी की एक फैक्ट्री में पिछले 12 दिनों से लगभग 10 कारीगरों ने 24 घंटे काम किया है। दीपक की ऊंचाई नौ फुट और चौड़ाई लगभग आठ फुट है। इसकी गहराई एक फुट रखी गयी है।

बिहार के बक्सर से मिलेगी पूरे राज्य को बिजली

न्यूज डेस्क: बिहार के बक्सर से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के बक्सर से पूरे राज्य को बिजली की सप्लाई की जाएगी। इसको लेकर बक्सर जिले के चौसा में बक्सर थर्मल पावर स्टेशन का निर्माण किया जा रहा हैं।

खबर के अनुसार बक्सर थर्मल पावर स्टेशन की दोनों इकाइयां 2023 में ही शुरू होना था। लेकिन किसान आंदोलन और कई अन्य अड़चनों के कारण यह शुरू नहीं हो सका। लेकिन इस साल ये दोनों इकाईयां शुरू होगी और राज्य में बिजली की किल्लत समाप्त हो जाएगी। 

बता दें की बक्सर थर्मल पावर स्टेशन में पहले से दो इकाईयों का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। वहीं यहां 660 मेगावाट की ही तीसरी यूनिट की भी स्वीकृति मिल चुकी है। इन तीनों इकाईयों के निर्माण होने के बाद पूरे राज्य को भरपूर बिजली मिलेगी।

दरअसल एसजेवीएन थर्मल पावर लिमिटेड की इस परियोजना में 660 मेगावाट की एक यूनिट का काम करीब-करीब पूरा कर लिया गया हैं। जबकि 660 मेगावाट की क्षमता की दूसरी यूनिट का काम भी तेजी से चल रहा है। वहीं, 660 मेगावाट की ही तीसरी यूनिट की भी स्वीकृति भी मिल गई हैं।

अहमदाबाद में 25 लाख का जुर्माना भरने का नोटिस

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में सड़क पर केमिकल पानी फैलाने पर ओधव इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन को 25 लाख का जुर्माना भरने का नोटिस जारी किया हैं। साथ ही साथ अहमदाबाद नगर निगम ने कार्रवाई करने की भी चेतावनी जारी की हैं। 

खबर के अनुसार ओधव जीआईडीसी सहित शहर के पूर्वी हिस्से में कई फैक्ट्रियां नगर निगम की सीवर लाइनों में रासायनिक पानी छोड़ती हैं। स्थानीय लोगों व कर्मियों द्वारा इसको लेकर बार-बार शिकायत भी की जाती हैं। लेकिन इसपर कोई कार्रवाई नहीं होती हैं। 

बता दें की अब लोगों से शिकायत मिलने के बाद नगर निगम ने एक बड़ा एक्शन लिया हैं और ओधव औद्योगिक एसोसिएशन पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया हैं। वहीं 25 लाख का जुर्माना नहीं देने पर उनके कार्यालय को सील करने की चेतावनी दी हैं। 

दरअसल हर दिन ओधव जीआईडीसी की नालियों से रंगीन पानी निकल रहा था और ओधव बीआरटीएस के साथ मुख्य सड़क पर भर रहा था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने निगम से इसकी शिकायत की, जिसके बाद ये नोटिश जारी किया गया हैं।

अहमदाबाद में जल्द खुलेगा मकरबा अंडरपास

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद में बहुत जल्द मकरबा अंडरपास को खोला जायेगा। अंडरपास का शुभारंभ 16 जनवरी को होने की संभावना जताई जा रही हैं।

खबर के अनुसार यह अंडरपास फाटक मुक्त अभियान के तहत तैयार किया जा रहा है। इसे खुलने से लोगों का आवागवन बेहतर हो जायेगा। साथ ही साथ अंडरपास बनने के बाद ट्रैफिक का बोझ कम होगा और प्रतिदिन औसतन 50 हजार लोगों को राहत मिलेगी। 

बता दें की करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से मकरबा अंडरपास का निर्माण किया जा रहा हैं। दरअसल वर्तमान में मकरबा स्थित रेलवे फाटक पर वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ता हैं। लेकिन अंडरपास बनने के बाद लोगों को आने जानें में दिक्कत नहीं होगी।

Buxar News: नए साल में बिहार के ये 10 सड़क होंगे पूरे

Buxar News: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नए साल में बिहार में 10 सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा। बिहार में इन सड़कों का निर्माण कार्य तेजी के साथ किया जा रहा हैं। 

खबर के अनुसार इन दस सड़कों के निर्माण पूरा होने से कई जिलों के लोगों को सीधा लाभ होगा। इससे बिहार के विकास में भी तेजी आएगी। साथ ही साथ इस सड़क पर लोगों का आवागवन भी बेहतर और आसान हो जायेगा। साथ ही जाम की समस्या भी खत्म हो जाएगी।

नए साल में बिहार के ये 10 सड़क होंगे पूरे?

एनएच-31 पर बख्तियारपुर-मोकामा 44.60 किमी लंबा फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा हैं।

गंगा नदी पर सिमरिया- औंटा सिक्सलेन पुल का करीब 8.15 किमी लंबाई में निर्माण चल रहा हैं।

एनएच 327इ फोरलेन अररिया-गलगलिया 94 किमी लंबा सड़क का निर्माण किया जा रहा हैं।

एनएच-77 फोरलेन हाजीपुर-मुजफ्फरपुर का करीब 63 किमी लंबाई में निर्माण चल रहा हैं।

एनएच-131ए फोरलेन नरेनपुर-पूर्णिया का करीब 46 किमी लंबाई में निर्माण चल रहा हैं।

कन्हौली-रामनगर पटना रिंग रोड 39 किलोमीटर -लंबाई में निर्माण किया जा रहा हैं।

पटना-गया-डोभी (तीन पैकेज शामिल) की 127 किमी लंबी सड़क बनाई जा रही हैं।

एनएच-30 फोरलेन पररिया-मोहनिया करीब 61 किमी लंबाई में निर्माण चल रहा हैं।

बख्ति यारपुर-रजौली पैकेज-3 का करीब 47 किमी लंबाई में निर्माण चल रहा हैं।

आरा-मोहनिया पैकेज-1 का करीब 56 किमी लंबाई में निर्माण चल रहा हैं।

सूरत-अहमदाबाद से अयोध्या जाने वाली सभी ट्रेनें फुल

न्यूज डेस्क: 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के भव्य मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा हैं। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। वहीं भगवान राम के दर्शन को लेकर पूरे देश में उत्सव-सा माहौल है और बड़ी संख्या में  श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं।

खबर के अनुसार गुजरात से अयोध्या जानें वाले लोगों की संख्या में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा हैं। जिसके कारण सूरत-अहमदाबाद से अयोध्या जाने वाली सभी ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। मार्च महीने तक लोगों को वोटिंग का सामना करना पड़ रहा हैं। 

बता दें की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे के द्वारा देशभर से एक हजार स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई जा रही है। बहुत जल्द सूरत-अहमदाबाद से अयोध्या जाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा सकती हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा तैयारी की जा रही हैं। 

दरअसल गुजरात से अयोध्या और अयोध्या कैंट स्टेशन के लिए आधा दर्जन ट्रेनें चलती हैं। 20 जनवरी से लेकर मार्च तक अहमदाबाद, गांधीधाम और सूरत समेत अन्य शहरों से अयोध्या के लिए जाने वाली किसी भी ट्रेन में कोई जगह नहीं हैं।

पुणे-इंदौर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब 1 फरवरी तक चलेगी

न्यूज डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पुणे-इंदौर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब 1 फरवरी 2024 तक चलेगी। इसको लेकर पश्चिम रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार यात्रियों को सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पुणे-इंदौर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार किया हैं। अगर आप इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर विजिट करें। 

पुणे-इंदौर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब 1 फरवरी तक चलेगी?

ट्रेन संख्या 09324 : इंदौर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन जिसे पहले 27 दिसंबर तक अधिसूचित किया गया था। अब उसे 31 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन पहले की तरह अपने निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए संचालित की जाएगी।

ट्रेन संख्या 09323 : पुणे-इंदौर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन जिसे पहले 28 दिसंबर तक अधिसूचित किया गया था। लेकिन अब उसे 1 फरवरी, 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन अपने सभी निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए संचालित की जाएगी। 

अहमदाबाद : 12वीं पास के लिए 69 पदों पर वैकेंसी

अहमदाबाद : 12वीं पास के लिए 69 पदों पर भर्ती होने वाली हैं। इसके लिए Centre for Cellular and Molecular Biology (CCMB) के द्वारा नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

पद का नाम : उम्मीदवारों की योग्यता। 

Junior Stenographer: 12th Pass और डिप्लोमा।

Technician: ITI/ 12th/ डिप्लोमा।

Technical Assistant, Technical Officer, Senior Technical Officer: Degree in Related Field.

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन टेस्ट और इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। 

आयु सीमा : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन प्रक्रिया : आप  Centre for Cellular and Molecular Biology (CCMB) की वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 जनवरी 2024 तक। 

आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक :  https://www.ccmb.res.in/Careers/Regular-Positions.

Buxar News: बिहार के शहरी क्षेत्र में अब शुरू होगी शिक्षक भर्ती

Buxar News: बिहार में शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के बाद अब राज्य के शहरी क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षक भर्ती की जाएगी।

खबर के अनुसार बिहार लोक सेवा आयोग आयोग द्वारा दूसरे चरण की शिक्षक बहाली में जिन लोगों का चयन हुआ हैं, उन लोगों को अब शहर के स्कूलों में भी नियुक्ति मिलेगी। इसके लिए विभाग ने सभी जिलों से खाली पड़े पदों की सूची मांगी हैं। 

बता दें की शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा कार्यालय को पत्र जारी करते हुए कहा है की जिला स्तर पर शहरी क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में विषयवार खाली पदों की लिस्ट भेजे। इसके लिए राजकीय, राजकीयकृत, प्रोजेक्ट माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय प्राचार्यों को निर्देश दिया गया है। 

दरअसल बीपीएससी की ओर से द्वितीय चरण के शिक्षक नियुक्ति के तहत चयनित शिक्षकों को शहरी क्षेत्र के स्कूलों में भी नियुक्त किया जाना हैं। वहीं, पहले चरण के एग्जाम से चयनित शिक्षकों को ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में भेजा गया था।

लुधियाना-बठिंडा ग्रीन फील्ड हाईवे समेत इन सड़कों का निर्माण

न्यूज डेस्क: पंजाब में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। नए साल में पंजाब के लोगों को लुधियाना-बठिंडा ग्रीन फील्ड हाईवे समेत कई सड़कों का तोहफा मिलेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। बहुत जल्द इन सड़कों का निर्माण पूरा होगा। 

वहीं, 699 किलोमीटर लंबे दिल्ली-अमृतसर-कटरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण 40 हजार करोड़ की लागत से किया जा रहा है। यह एक्सप्रेस-वे सड़क का निर्माण भी साल 2024 में पूरा कर लिया जायेगा। इससे लोगों का आवागवन बेहतर होगा। 

बता दें की लुधियाना-रूपनगर हाईवे, लुधियाना-बठिंडा ग्रीन फील्ड हाईवे, अमृतसर-बठिंडा-जामनगर और चंडीगढ़-अंबाला कोटपुतली ग्रीन हाईवे का निर्माण भी दो साल में पूरा कर लिया जायेगा। इससे पंजाब के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

सबसे बड़ी बात यह है की 2024-2025 में पंजाब में 5 ग्रीन-फील्ड एवं इकोनॉमिक कॉरिडोर बनने जा रहे हैं। इससे पंजाब के विकास में तेजी आएगी। साथ ही साथ इस ग्रीन-फील्ड एवं इकोनॉमिक कॉरिडोर से बिजनेस व्यापार करने वाले लोगों को भी आर्थिक तरक्की मिलेगी।

अहमदाबाद में घर-घर जाकर 4964 आयुष्मान कार्ड जारी

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद के साणंद में 3 दिन में घर-घर जाकर 4964 आयुष्मान भारत कार्ड जारी किया गया हैं। बहुत जल्द अन्य लोगों के लिए भी आयुष्मान कार्ड जारी किया जायेगा।

खबर के अनुसार अहमदाबाद के साणंद में स्वास्थ्य प्रणाली द्वारा 3 दिवसीय मेगा ड्राइव आयोजित की गई थी। इस दौरान जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना था, उन्हें आयुष्मान कार्ड बनाया गया हैं। अब उन लोगों को आयुष्मान कार्ड जारी किया जा रहा हैं। 

बता दें की स्वास्थ्य विभाग ने अहमदाबाद शहर से लेकर जिले के अन्य इलाकों में उन लोगों का पता लगाया जिनका आयुष्मान कार्ड अभी तक जारी नहीं हुआ है। इसके बाद 80 कर्मचारियों ने साणंद शहर के 7 वार्डों के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर 4964 लोगों का कार्ड बनाया हैं। 

दरअसल प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजे) के तहत लोगों को मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड जारी किया जाता हैं। इस कार्ड के माध्यम से गुजरात के लोग देश के किसी भी चिन्हित अस्पताल में 10 लाख तक मुफ्त इलाज करा सकते हैं।

अहमदाबाद में 8 जनवरी से अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के अहमदाबाद में 8 जनवरी 2024 से अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार अहमदाबाद में अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 8 जनवरी से 13 जनवरी 2024 तक साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित किया जाएगा। अगर आप इस महोत्सव में शामिल होना चाहते हैं तो 8 जनवरी को साबरमती रिवरफ्रंट पर उपस्थित हो सकते हैं। 

आपको बता दें की 8 से 13 जनवरी तक साबरमती रिवरफ्रंट पर देश-विदेश से पतंगबाज भाग लेंगे और अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इस अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव को लेकर साबरमती रिवरफ्रंट पर सभी तरह की तैयारी को पूरी कर लिया गया हैं।

राजकोट में राज्य की पहली साइबर लैब बनकर तैयार

न्यूज डेस्क: गुजरात के राजकोट में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के राजकोट में राज्य की पहली साइबर लैब बनकर तैयार हो गया हैं। महीने के अंत तक इस साइबर लैब में काम शुरू हो जायेगा। 

खबर के अनुसार राजकोट में साइबर क्राइम दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। लोगों को ऐप के माध्यम से, लिंक के माध्यम से समेत कई तरीकों के द्वारा लोगों के साथ क्राइम हो रहा हैं। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा हैं। 

बता दें की साइबर क्राइम को रोकने के लिए राजकोट में 5 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक साइबर लैब और पीपीपी योजना के तहत राज्य की पहली साइबर लैब बनाई गई हैं। जनवरी के अंत तक इस साइबर लैब को लॉन्च कर दिया जायेगा। 

इस साइबर लैब में विश्वविद्यालय के छात्र और आईटी पेशेवर प्रयोगशाला में पुलिस के साथ मिलकर काम करेंगे। साथ ही साथ साइबर क्राइम रोकने के लिए शोध और जांच की जाएगी। साथ ही साइबर लैब की टीम लोगों को जागरूक करेगी ताकि लोग ठगी का शिकार होने से बच सकें।

लुधियाना में 5 दिन चलेगी शीतलहर, बढ़ेगी ठंड

न्यूज डेस्क: पंजाब के लुधियाना में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी से लुधियाना में ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिससे लुधियाना में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया हैं। 

खबर के अनुसार मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक लुधियाना समेत पंजाब के कई जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया हैं, इससे यहां ठंड में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही साथ लुधियाना के लोगों को कनकनी और ठिठुरन का सामना करना पड़ेगा। 

बात दें की मौसम विभाग का अलर्ट है कि लुधियाना समेत आस-पास के इलाकों में आगामी पांच दिनों तक घना कोहरा देखने को मिलेगा और शीत लहर चलेगी। साथ ही साथ लोगों को ठिठुरन से अभी राहत नहीं मिलेगी। वहीं तापमान में गिरावट आएगी। 

अगले कुछ दिनों तक लुधियाना में घने कोहरे को लेकर भी अलर्ट किया गया हैं। साथ ही वाहन चलाने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बिना किसी कारण लोगों को सुबह के समय घर से न निकलने की सलाह दी गई हैं।

वडोदरा नगर निगम में स्टाफ नर्स समेत 220 पदों पर भर्ती

न्यूज डेस्क: वडोदरा नगर निगम में स्टाफ नर्स समेत 220 पदों पर भर्ती निकली हैं। इसके लिए निगम की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप नोटिश को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

पद का नाम :  पदों की संख्या। 

चिकित्सा अधिकारी (संविदा): कुल 47 पद।

स्टाफ नर्स (संविदा): कुल 56 पद।

सुरक्षा गार्ड (आउटसोर्सिंग): कुल 59 पद।

एमपीएचडब्ल्यू- पुरुष (संविदा): कुल 58 पद।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित किया गया हैं। इसकी जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आवेदन की अंतिम तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 12 जनवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इसकी बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : आप वडोदरा नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन को पूरा करें।

आवेदन के लिए वेबसाइट : https://vmc.gov.in/Recruitment/Recruitment.aspx

अहमदाबाद में 6 जनवरी से लगेगा पुस्तक मेला

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के अहमदाबाद में 6 जनवरी से पुस्तक मेला का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार यह पुस्तक मेला 6 से 12 जनवरी तक गुजरात यूनिवर्सिटी ग्राउंड में आयोजित होगा। साथ ही साथ इस पुस्तक मेले में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम और गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी। इसकी तैयारी की जा रही हैं। 

अगर आप किताब पढ़ने के शौकीन हैं तो आप 6 से 12 जनवरी तक गुजरात यूनिवर्सिटी ग्राउंड में आयोजित होने वाले पुस्तक मेला में उपस्थित हो सकते हैं। इसको लेकर सभी लोगों के लिए अधिसूचना जारी किया गया हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उपस्थित हो सके। 

वहीं, गुजरात के अहमदाबाद में अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 8 से 13 जनवरी तक साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित किया जाएगा। अगर आप अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव में जाना चाहते हैं तो आप 8 से 13 जनवरी तक साबरमती रिवरफ्रंट पर जा सकते हैं।

अहमदाबाद में एक ही दिन में कोरोना के 21 मामले

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद में कोरोना के एक ही दिन में 21 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें 15 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं।

खबर के अनुसार कोरोना के ये नए मामले अहमदाबाद शहर के नारणपुरा, बोदकदेव, शाहीबाग, जोधपुर, भाईपुरा, घाटलोदिया, दानिलिम्दा मणिनगर, वासना, नवरंगपुरा पालड़ी, सरखेज, इसानपुर और खोखरा आदि इलाकों से सामने आए हैं।

बता दें की अहमदाबाद में कोरोना के 21 नए मरीज मिलने से यहां एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 60 हो गई हैं। इसमें से एक कोरोना मरीज को अस्पताल में भर्ती कराना हैं, जहां उनका इलाज किया जा रहा हैं। जबकि 59 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

इससे दो दिन पहले भी अहमदाबाद शहर में कोरोना के 10 मामले सामने आए थे। कोरोना के इस रफ़्तार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट पर हैं। साथ ही साथ लोगों को मस्क लगाने तथा भीड़-भाड़ से बचने की अपील कर रही हैं।

बक्सर : बिहार में Office Attendant के 54 पदों पर भर्ती

बक्सर : बिहार में Office Attendant के 54 पदों पर भर्ती होने वाली हैं। इसके लिए आज यानि की 1 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जायेगा। आप आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

खबर के अनुसार ये भर्ती बिहार विधानसभा सचिवालय के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश भी जारी किया गया हैं। आप नोटिश को पढ़ें और समय से पहले आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लें। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम मैट्रिक पास होनी चाहिए। 

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। आयु में छूट की जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

चयन प्रक्रिया : इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आवेदन प्रक्रिया : आप वेबसाइट https://www.vidhansabha.bih.nic.in// पर जा कर आज यानि की एक जनवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 21 जनवरी 2024

चयनित उम्मीदवारों का वेतन : सरकारी नियमानुसार।

राजकोट को नए साल में मिलेंगी नई 6 ट्रेनें, देखें लिस्ट

न्यूज डेस्क: गुजरात के राजकोट में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नए साल पर राजकोट में 6 नई ट्रेनों की सौगात मिलने वाली हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई हैं। जल्द ही नई ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा।

खबर के अनुसार 6 नई ट्रेन अब तक अहमदाबाद से चल रही थी, लेकिन अब राजकोट तक डबल ट्रैक और विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद इन ट्रेनों को बढ़ा दिया गया है। इससे राजकोट समेत आस-पास के इलाकों को बहुत फायदा होगा। 

बता दें की अहमदाबाद-प्रयागराज समेत 6 अलग-अलग ट्रेनों को अब राजकोट तक बढ़ा दिया गया है। नई 6 ट्रेनों से प्रयागराज, पटना समेत राजकोट और पूरे सौराष्ट्र के यात्रियों को फायदा होगा। साथ ही साथ इस रूट पर लोगों का आवागवन सुगम हो जायेगा। 

राजकोट को नए साल में मिलेंगी नई 6 ट्रेनें, देखें लिस्ट?

ट्रेन नंबर 19421/22 : अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस। 

ट्रेन नंबर 22137/38 : नागपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस।

ट्रेन नंबर 22967/68 : अहमदाबाद-प्रयागराज एक्सप्रेस।

ट्रेन नंबर 19413/14 : अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस।

ट्रेन नंबर 11049/50 : अहमदाबाद - कोल्हापुर एक्सप्रेस।

ट्रेन नंबर 12917/18 : अहमदाबाद-हज़रत निज़ामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस। 

Buxar News: बिहार में ड्राइवर के 12 पदों पर आज से आवेदन

Buxar News: बिहार में ड्राइवर के 12 पदों पर आज से आवेदन शुरू कर दिया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन को पूरा करें।

पद का नाम : ड्राइवर। 

पदों की संख्या : कुल 12 पद। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 10वीं पास होनी चाहिए। 

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित हैं। आयु में छूट की जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : आप https://www.vidhansabha.bih.nic.in// वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 21 जनवरी 2024

नौकरी करने का स्थान : पटना, बिहार।

राजकोट में 700 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण

न्यूज डेस्क: गुजरात के राजकोट से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के राजकोट में 700 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण किया जा रहा हैं। 26 जनवरी तक इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा।

खबर के अनुसार राजकोट शहर में एम्स की मंजूरी मिलने के बाद रूडा और मनपा ने जामनगर रोड और मोरबी रोड को एम्स से जोड़ने वाली सौराष्ट्र की सबसे चौड़ी 300 फीट की सड़क बनाने का अभियान शुरू किया हैं। करीब 700 करोड़ की लागत से इस सड़क का निर्माण किया जा रहा हैं। 

बता दें की अभी तक इस सड़क का इस्तेमाल शुरू नहीं हुआ हैं। क्यों की इस सड़क को मोरबी रोड से जोड़ने के लिए नदी पर पुल की आवश्यकता है। इस सड़क पुल का काम अंतिम चरण में है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा। 

मिली जानकारी के अनुसार 26 जनवरी तक सभी तरह के निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे और उसके बाद लॉन्चिंग की तारीख तय की जाएगी। जल्द ही इस सड़क को आम आदमी के लिए चालू किया जायेगा। जिससे लोगों का आवागवन सुगम हो जायेगा।

लुधियाना : HSCL में 56 पदों के लिए वैकेंसी

लुधियाना : HSCL में 56 पदों के लिए वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए Hindustan Steelworks Construction Limited (HSCL) ने नोटिश जारी किया हैं। इच्छुक उम्मीदवार नोटिश को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : Hindustan Steelworks Construction Limited (HSCL) ने Manager, Dy. Manager समेत 56 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार बीई, बीटेक, स्नातक आदि निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के मध्यम से होगा। 

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा पदों के अनुसार 30, 33, 37, 41 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन प्रक्रिया : आप Hindustan Steelworks Construction Limited (HSCL) की वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आवेदन के लिए वेबसाइट : https://hsclindia.in/webEnglish/Career

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 31-01-2024

अहमदाबाद में Medical Officer समेत कई पदों पर भर्ती

न्यूज डेस्क: अहमदाबाद में Medical Officer समेत कई पदों पर भर्ती निकली हैं। इसके लिए Ahmedabad Municipal Corporation के द्वारा नोटिश जारी किया गया हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें।

पद का नाम : Medical Officer, General Surgeon, Radiologist, Dermatologist.

पदों की संख्या : 08+

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित किया गया हैं। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू में प्रदर्शन के अनुसार किया जायेगा। 

इंटरव्यू की तिथि : 06-01-2024

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Ahmedabad Municipal Corporation की वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और दिए गए निर्देशों का पालन करें।

आवेदन के लिए वेबसाइट : https://ahmedabadcity.gov.in/

नौकरी करने का स्थान : अहमदाबाद।

अहमदाबाद : छात्रवृत्ति के लिए 80% उपस्थिति जरूरी

अहमदाबाद : गुजरात में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात में मुख्यमंत्री ज्ञान साधना मेधावी छात्रवृति योजना का लाभ लेने के लिए छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 80 प्रतिशत जरूरी हैं। 

खबर के अनुसार गुजरात में मुख्यमंत्री ज्ञान साधना मेधावी छात्रवृति योजना के तहत 25 हजार मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृति देने की योजना लागू की गयी है। छात्रवृत्ति का भुगतान दो किस्तों यानी पहले सेमेस्टर और दूसरे सेमेस्टर में किया जाएगा। 

वहीं, जिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पहले समेस्टर 80% या उससे ज्यादा हैं उन छात्र-छात्राओं को ही इस योजना के तहत छात्रवृत्ति का लाभ दिया जायेगा। इसके लिए स्कूलों के प्रधानाचार्यों को छात्रों की उपस्थिति का विवरण पोर्टल पर अपलोड करना होगा। 

दरअसल मुख्यमंत्री ज्ञान साधना मेधावी छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए 25 हजार मेधावी विद्यार्थियों की सूची तैयार की गयी है। वहीं स्कूल आयुक्त कार्यालय ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर छात्रों की उपस्थिति का विवरण मांगा हैं। इसके बाद छात्रवृत्ति की राशि मिलेगी।