8वें वेतन आयोग की संभावित तिथि
जानकारी के मुताबिक, सरकार की योजना 1 जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू करने की है। हालांकि, यदि कुछ कारणों से इसमें देरी होती है, तो उस स्थिति में सभी पात्र कर्मचारियों को बकाया एरियर (arrears) का लाभ भी दिया जा सकता हैं।
फिटमेंट फैक्टर से होगा बड़ा असर
इस बार वेतन निर्धारण के लिए सरकार 2.86 के फिटमेंट फैक्टर पर विचार कर रही है, जो कि 7वें वेतन आयोग के मुकाबले अधिक है। इससे सैलरी और पेंशन में कई गुना बढ़ोतरी संभव होगी।
सरकार क्यों बना सकती है रिकॉर्ड?
विशेषज्ञों का मानना है कि मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही कर्मचारियों के हित में बड़ा कदम उठाकर रिकॉर्ड बना सकती है। 7वें वेतन आयोग को लागू हुए लगभग 10 साल हो चुके हैं और इस बीच महंगाई व खर्चों में भारी इज़ाफा हुआ है। ऐसे में कर्मचारियों की मांगों को ध्यान में रखते हुए 8वें वेतन आयोग का आना समय की मांग बन चुकी है।
करोड़ों कर्मचारियों की उम्मीदें बुलंद
करीब 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स इस आयोग को लेकर आशावान हैं। उन्हें उम्मीद है कि नई पेंशन योजना में ठोस कदम उठाया जाएगा। अगर सब कुछ सही रहा तो 2026 की शुरुआत में इन्हें एक बड़ा आर्थिक तोहफा मिल सकता है।
संभावित वेतन और पेंशन वृद्धि का विवरण:
विवरण : वर्तमान: संभावित (2026)
न्यूनतम वेतन: ₹18,000: ₹51,480 प्रति माह
न्यूनतम पेंशन: ₹9,000: ₹25,740 प्रति माह
लेवल 3 वेतन: ₹57,456: ₹74,845 प्रति माह
लेवल 6 वेतन: ₹93,708: ₹1.2 लाख+ प्रति माह
.png)
0 comments:
Post a Comment