दरअसल, इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW) मई 2025 में 144 तक पहुंच गया है, जो मार्च में 143 और अप्रैल में 143.5 था। लगातार तीन महीनों की ये बढ़त इस ओर इशारा करती है कि DA में अच्छी-खासी उछाल तय है।
AICPI-IW के आंकड़े क्या कह रहे हैं?
AICPI-IW इंडेक्स, जो कि श्रमिकों की महंगाई के स्तर को मापता है, मई 2025 में 0.5 अंक बढ़कर 144 पर पहुंच गया है। यह मार्च में 143, अप्रैल में 143.5 और अब मई में 144 रहा है। यदि जून में भी इसमें 0.5 अंकों की बढ़ोतरी होती है और इंडेक्स 144.5 तक पहुंचता है, तो 12 महीनों का औसत लगभग 144.17 हो जाएगा।
DA की गणना कैसे होती है?
7वें वेतन आयोग के तहत DA की गणना निम्नलिखित फॉर्मूले से होती है: DA (%) = [(पिछले 12 महीनों का CPI-IW औसत – 261.42) ÷ 261.42] × 100, जहां 261.42 आधार वर्ष का इंडेक्स है। यदि जून 2025 तक CPI-IW का औसत 144.17 रहता है, तो फॉर्मूले के अनुसार DA 58.85% आता है। इसे राउंड ऑफ करके 59% माना जाएगा। यानी मौजूदा 55% से 4% की बढ़ोतरी।
कब होगी DA बढ़ोतरी की आधिकारिक घोषणा?
हालांकि DA जुलाई 2025 से लागू होगा, लेकिन इसकी घोषणा आमतौर पर सितंबर या अक्टूबर में होती है — खासकर दिवाली के आसपास। इस बार भी यही उम्मीद है कि सरकार त्योहारों से पहले इस घोषणा से कर्मचारियों को तोहफा देगी। जुलाई-दिसंबर 2025 की यह DA बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के तहत अंतिम संशोधन होगा। 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रहा है।
0 comments:
Post a Comment