भर्ती के पद और रिक्तियां
इस भर्ती के तहत प्रिंसिपल बेंच और देश भर की 31 स्टेट बेंचों में कुल 75 पदों पर नियुक्ति होगी। शामिल पद इस प्रकार हैं: जॉइंट रजिस्ट्रार, डिप्टी रजिस्ट्रार, प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, कोर्ट ऑफिसर, सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी, प्राइवेट सेक्रेटरी। इसमें सबसे अधिक रिक्तियां प्राइवेट सेक्रेटरी (23) और सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी (16) के लिए रखी गई हैं।
वेतन और अनुबंध
सभी चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स के अनुसार वेतन मिलेगा, जिसमें लेवल 07 से 12 तक के पद शामिल हैं। नियुक्तियां अस्थायी और कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होंगी। प्रारंभ में सभी उम्मीदवारों को 1 साल का कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा, जिसे प्रदर्शन और विभाग की जरूरत के अनुसार 5 साल या 65 वर्ष की उम्र तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, यह नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी होगी और किसी भी समय विभाग द्वारा समाप्त की जा सकती है।
आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया
इन पदों के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और पद भरने तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

0 comments:
Post a Comment