यमुना और गंगा एक्सप्रेसवे के बीच बनेगा सीधा रास्ता
प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर-21 के आसपास से शुरू होकर बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के पास गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। इसे शुरुआती तौर पर 6 लेन के एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे के रूप में तैयार किया जाएगा। भविष्य में इसे 8 लेन तक बढ़ाने की गुंजाइश रखी जाएगी।
कई जिलों को मिलेगा सीधा फायदा
इस कॉरिडोर के बनने से गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा दिल्ली-NCR से मेरठ, हापुड़, अमरोहा, संभल, शाहजहांपुर, हरदोई और प्रयागराज समेत कई क्षेत्रों तक पहुंच बेहतर हो सकती है।
56 गांवों से होकर गुजरेगा कॉरिडोर
प्रस्तावित मार्ग करीब 56 गांवों से होकर गुजरने की योजना है। इनमें गौतमबुद्ध नगर के 8 और बुलंदशहर के 48 गांव शामिल बताए गए हैं। परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अलग-अलग हिस्सों में चल रही है।
दो चरणों में होगा निर्माण
आपको बता दें की इस परियोजना को दो हिस्सों में विकसित करने की योजना है। पहले चरण में ग्रेटर नोएडा के भाईपुर ब्राह्मणन से बिचौला तक करीब 24 किलोमीटर का हिस्सा और दूसरे चरण में बिचौला से बहनपुर तक लगभग 50 किलोमीटर का हिस्सा तैयार किया जाएगा।
निर्माण के दौरान कई अंडरपास, छोटे-बड़े पुल, फ्लाईओवर और रेलवे ओवरब्रिज भी बनाए जाएंगे। इससे स्थानीय यातायात और एक्सप्रेसवे के बीच सुरक्षित कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। यह लिंक एक्सप्रेसवे यूपी के एक्सप्रेसवे नेटवर्क को एक-दूसरे से जोड़ने के साथ दिल्ली-NCR, पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी के बीच यात्रा को तेज करने में अहम भूमिका निभा सकता है।
0 comments:
Post a Comment