पहले ही 500 से ज्यादा खिलाड़ियों को मिली नौकरी
प्रदेश में अब तक 500 से अधिक पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में जगह मिल चुकी है। उनकी खेल उपलब्धियों और योग्यता के मुताबिक अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। कुछ खिलाड़ियों को खेल विभाग में सहायक निदेशक जैसे पद मिले हैं, जबकि यूपी पुलिस में भी खिलाड़ियों की नियुक्ति की गई है।
ओलंपिक मेडल पर करोड़ों का इनाम
उत्तर प्रदेश की खेल नीति के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वालों के लिए बड़ी पुरस्कार राशि रखी गई है। ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को 6 करोड़, सिल्वर पर 4 करोड़ और ब्रॉन्ज मेडल पर 2 करोड़ रुपये देने का प्रावधान है। ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को भी 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलती है। वहीं एशियाड और कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए 5-5 लाख रुपये की सहायता का प्रावधान है।
अखाड़ों को आधुनिक बनाने की तैयारी
सरकार अब गांव-कस्बों की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए पारंपरिक अखाड़ों और निजी अकादमियों पर भी ध्यान दे रही है। पुराने अखाड़ों का पंजीकरण कराकर वहां बेहतर प्रशिक्षण, मैट, हॉल और प्रशिक्षकों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है।
युवाओं के लिए आएगी नई नीति
सीएम योगी ने जल्द नई युवा नीति लाने की भी बात कही है। इसके तहत मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग का दायरा विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों तक बढ़ाने की तैयारी है। हर जिले में एम्प्लॉयमेंट जोन विकसित करने की योजना भी है, जहां युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इससे खिलाड़ियों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार की तैयारी कर रहे युवाओं को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।

0 comments:
Post a Comment