4 सितंबर से शुरू आवेदन
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 24 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।
21 से 33 साल उम्र जरूरी
भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना के लिए 1 सितंबर 2026 को कटऑफ डेट माना जाएगा। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिल सकती है।
1100 पदों पर होगी नियुक्ति
Bank of Baroda की इस भर्ती में कुल 1,100 वैकेंसी हैं। इनमें 1,000 Wealth Executive और 100 Credit Analyst - C&IC पद शामिल हैं। नियुक्ति देश में बैंक की जरूरत के अनुसार विभिन्न स्थानों पर की जा सकती है।
देशभर में मिल सकती है पोस्टिंग
अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि इन पदों पर चयन होने के बाद भारत में कहीं भी सेवा देने के लिए तैयार रहना होगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक भर्ती विज्ञापन में पदवार योग्यता, अनुभव, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तें जरूर देख लेनी चाहिए।

0 comments:
Post a Comment