बिहार के किसानों को बड़ी खुशखबरी, सरकार दे रही बंपर सब्सिडी

पटना: बिहार के किसानों के लिए मखाने की खेती को लेकर अच्छी खबर है। मखाने की बढ़ती मांग को देखते हुए राज्य सरकार ने मखाना विकास योजना 2026-27 शुरू की है। इसके तहत किसानों को खेती से लेकर बीज, उपकरण और प्रोसेसिंग तक के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है।

खेती पर मिलेगा 75% अनुदान

योजना के तहत मखाना उत्पादन की प्रति हेक्टेयर निर्धारित लागत 97 हजार रुपये है। इस पर सरकार 75 फीसदी यानी 72,750 रुपये प्रति हेक्टेयर तक सहायता देती है। इसका लाभ राज्य के 16 चयनित जिलों के किसानों को मिल सकता है।

बीज और उपकरण पर भी मदद

उन्नत मखाना बीज की खरीद पर भी सब्सिडी का प्रावधान है। इसके अलावा खेती में इस्तेमाल होने वाली पारंपरिक उपकरण किट पर भी सरकार 75 फीसदी तक अनुदान दे रही है। इससे किसानों की शुरुआती लागत कम करने में मदद मिलेगी।

प्रोसेसिंग के लिए भी बड़ा फायदा

मखाना भूनने और पॉपिंग के लिए मशीन खरीदने पर 5 लाख रुपये तक का अनुदान मिल सकता है। वहीं बड़े स्तर पर प्रोसेसिंग यूनिट या मखाना आधारित कारोबार शुरू करने वालों के लिए भी योजना में आर्थिक सहायता का प्रावधान है।

ऐसे करें आवेदन की प्रक्रिया को पूरा

योजना का लाभ लेने के लिए किसान का बिहार कृषि विभाग के DBT पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है। किसान 0.1 से 2 हेक्टेयर तक जमीन पर योजना का लाभ ले सकते हैं। इच्छुक किसान उद्यान निदेशालय की वेबसाइट या बिहार कृषि ऐप के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment