4200 ग्रेड-पे वालों को कितना फायदा?
7वें वेतन आयोग में 4200 ग्रेड-पे को लेवल-6 से जोड़ा गया था और शुरुआती बेसिक पे ₹35,400 है। अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर के आधार पर अनुमान लगाया जाए तो 1.92 गुना पर बेसिक करीब ₹67,968, 2.28 गुना पर लगभग ₹80,712 और 2.86 गुना पर करीब ₹1,01,244 हो सकती है।
4600 ग्रेड-पे की संभावित सैलरी
4600 ग्रेड-पे वाले कर्मचारी 7वें वेतन आयोग में लेवल-7 के अंतर्गत आते हैं। इस लेवल की शुरुआती बेसिक सैलरी ₹44,900 है। अनुमान के मुताबिक 1.92 गुना फिटमेंट पर यह करीब ₹86,208, 2.28 गुना पर ₹1,02,372 और 2.86 गुना पर लगभग ₹1,28,414 तक पहुंच सकती है।
फिटमेंट फैक्टर पर टिकी नजर
8वें वेतन आयोग में वास्तविक बढ़ोतरी काफी हद तक फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगी। साथ ही नए वेतन ढांचे के लागू होने पर DA, HRA और दूसरे भत्तों की गणना भी नए बेसिक पे के आधार पर की जाएगी। इसलिए इन-हैंड सैलरी का आंकड़ा केवल बेसिक पे देखकर तय नहीं किया जा सकता।

0 comments:
Post a Comment