आज 23 जिलों में बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को उत्तर प्रदेश के करीब 23 जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। हरदोई और अंबेडकरनगर समेत कई जिलों में मौसम खराब रह सकता है। बारिश के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
सोमवार को इन इलाकों में तेज बारिश
सोमवार को भी प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का प्रभाव बना रह सकता है। बहराइच और लखीमपुर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग आठ जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं। हालांकि सोमवार के बाद बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने लगेंगी।
9 सितंबर से मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 9 सितंबर से उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में काफी कमी आ सकती है। इसके बाद कई जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। बारिश का दौर थमने के बाद लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
लखनऊ में भी बढ़ा तापमान
राजधानी लखनऊ में शनिवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बाद में धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शहर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो एक दिन पहले की तुलना में करीब तीन डिग्री अधिक था।

0 comments:
Post a Comment