23 जिलों में बारिश का अलर्ट
रविवार को प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, एटा, हाथरस, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, इटावा, औरैया, मथुरा, अलीगढ़, कासगंज और बदायूं शामिल हैं। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ गरज-चमक भी हो सकती है।
तराई और पूर्वी यूपी में भी असर
सोमवार को हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और गोंडा में बारिश को लेकर अलर्ट है। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई बेल्ट में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना जताई गई है।
मंगलवार से बारिश में आ सकती है कमी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सक्रिय मौसम तंत्र के प्रभाव से अगले दो दिनों तक कई जगह बारिश का सिलसिला बना रह सकता है। हालांकि, मंगलवार से मौसम तंत्र कमजोर पड़ने के बाद बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने का अनुमान है। इस दौरान लोगों को गरज-चमक के समय खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी जाती है।
0 comments:
Post a Comment