अगर सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है तो केंद्रीय कर्मचारियों का मौजूदा महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो सकता है। इसका सीधा असर कर्मचारियों की मासिक सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन पर देखने को मिलेगा।
कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार
हालांकि, अभी 3 फीसदी डीए बढ़ोतरी को आधिकारिक फैसला नहीं माना जा सकता। AICPI-IW के आंकड़ों और निर्धारित फॉर्मूले के आधार पर बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है। अब वित्त मंत्रालय की ओर से प्रस्ताव तैयार किए जाने और केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद ही इस पर अंतिम फैसला होगा।
आमतौर पर जुलाई से लागू होने वाले डीए का ऐलान सरकार त्योहारी सीजन के दौरान करती है। ऐसे में कर्मचारियों को आधिकारिक घोषणा के लिए अभी कुछ समय इंतजार करना पड़ सकता है।
जुलाई से मिलेगा बढ़ा हुआ लाभ
घोषणा अगर बाद में होती है, तब भी कर्मचारियों को जुलाई 2026 से बढ़े हुए डीए का लाभ मिलने की उम्मीद है। यानी जुलाई से घोषणा होने तक की अवधि का बकाया पैसा एरियर के रूप में दिया जाएगा। इससे कर्मचारियों को एक साथ अच्छी-खासी रकम मिलने की संभावना रहेगी।
सैलरी में कितना होगा फायदा?
डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का वास्तविक लाभ कर्मचारी की बेसिक सैलरी पर निर्भर करेगा। जितनी अधिक बेसिक पे होगी, उतना ही ज्यादा अतिरिक्त महंगाई भत्ता मिलेगा। इसलिए लाखों कर्मचारियों के लिए यह बढ़ोतरी त्योहारी सीजन में बड़ी आर्थिक राहत बन सकती है।

0 comments:
Post a Comment