बिहार में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, 5 से 7 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी

पटना। बिहार में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। 5 से 7 सितंबर के बीच कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने अलग-अलग दिनों के लिए कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

5 सितंबर को इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

5 सितंबर को बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में ऑरेंज अलर्ट है। वहीं सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली और समस्तीपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में बारिश के साथ बिजली चमकने और गरजने की संभावना है।

6 सितंबर को बढ़ेगा बारिश का दायरा

6 सितंबर को मौसम का असर उत्तर और पूर्वी बिहार के कई हिस्सों में दिखाई देगा। पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान तेज हवा और वज्रपात को लेकर भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

7 सितंबर को भी कई जिलों में चेतावनी

7 सितंबर को सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, सीवान, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण,  सारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी रहेगा। पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई भी इसकी जद में रहेंगे।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 5 से 8 सितंबर तक बिहार में बारिश के साथ गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में अलर्ट वाले जिलों के लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़-बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की सलाह दी जाती है।

0 comments:

Post a Comment