रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, कर्मचारियों के लिए नई खुशखबरी!

नई दिल्ली। रेलवे कर्मचारियों के लिए आवास से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे बोर्ड ने शहरी क्षेत्रों में बनने वाली बहुमंजिला रेलवे कॉलोनियों के डिजाइन और सुविधाओं में बदलाव को मंजूरी दी है। नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को पहले की तुलना में ज्यादा जगह और बेहतर सुविधाओं वाले फ्लैट मिलेंगे।

बढ़ेगा क्वार्टर का क्षेत्रफल

नई योजना में टाइप-2 आवास का क्षेत्रफल 75 से बढ़ाकर 75-104 वर्ग मीटर तक किया गया है। टाइप-3 क्वार्टर अब 85-114 वर्ग मीटर और टाइप-4 आवास 110-130 वर्ग मीटर तक बनाए जा सकेंगे। टाइप-4 में 25 वर्ग मीटर की अतिरिक्त अटेंडेंट यूनिट का भी प्रावधान है।

लिफ्ट से लेकर पार्किंग तक सुविधाएं

नई बहुमंजिला इमारतों में सामान्य लिफ्ट के साथ लगेज लिफ्ट लगाना भी जरूरी होगा, जिससे भारी सामान ले जाने में परेशानी न हो। फ्लैटों में बेहतर वेंटिलेशन, बड़े कमरे और बालकनी पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा आधुनिक कचरा प्रबंधन के लिए गार्बेज शाफ्ट, पार्किंग, पार्क और खेल मैदान जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

शहरों में तेजी से बनेंगे नए आवास

जमीन की कमी के कारण अब शहरी इलाकों में ऊंची बहुमंजिला इमारतों को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रयागराज में इस दिशा में काम शुरू हो चुका है और कुछ नई इमारतों में आवंटन भी किया जा चुका है। रेलवे बोर्ड ने सभी जोन को नई व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए हैं।

0 comments:

Post a Comment