8वीं पास छात्रों के लिए खुशखबरी, हर साल मिलेंगे ₹12 हजार की छात्रवृत्ति, 30 सितंबर तक मौका

पटना। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति पाने का अच्छा अवसर है। राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना (NMMS) के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। पात्र विद्यार्थी 30 सितंबर तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

इस योजना का मकसद ऐसे होनहार छात्रों को आर्थिक मदद देना है, जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आठवीं के बाद उनकी पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। छात्रवृत्ति मिलने से विद्यार्थियों को आगे की शिक्षा जारी रखने में सहायता मिलती है।

हर साल ₹12 हजार की मदद

योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को ₹12,000 सालाना छात्रवृत्ति दी जाती है। हर वर्ष कक्षा 9वीं के लिए एक लाख छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं। आगे की कक्षाओं में छात्रवृत्ति जारी रखने के लिए निर्धारित शैक्षणिक प्रदर्शन पूरा करना जरूरी होता है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी के माता-पिता की वार्षिक आय ₹3.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। विद्यार्थियों का चयन निर्धारित परीक्षा के माध्यम से किया जाता है। SC और ST वर्ग के छात्रों को न्यूनतम अंकों की पात्रता में 5 प्रतिशत की छूट दी जाती है।

आवेदन से पहले विद्यार्थियों को वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना होगा। इसके बाद नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन की अंतिम तारीख: 30 सितंबर 2026

आधिकारिक पोर्टल: National Scholarship Portal

0 comments:

Post a Comment