1 .अटल पेंशन योजना में ₹5,000 तक पेंशन
APY में 18 से 40 वर्ष की उम्र के बीच जुड़ा जा सकता है। चुनी गई पेंशन और उम्र के अनुसार योगदान तय होता है। योजना के तहत 60 साल के बाद ₹1,000 से ₹5,000 तक मासिक गारंटीड पेंशन मिल सकती है। उदाहरण के तौर पर 18 साल की उम्र में ₹5,000 मासिक पेंशन का विकल्प चुनने पर करीब ₹210 प्रति माह योगदान करना होता है। खाताधारक की मृत्यु के बाद पति या पत्नी को पेंशन जारी रहने का प्रावधान भी है।
2 .PM श्रम योगी मानधन में सरकार भी देती है योगदान
यह योजना मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए है। 18 से 40 वर्ष की उम्र और ₹15,000 तक मासिक आय वाले पात्र कामगार इसमें शामिल हो सकते हैं। 60 साल की उम्र के बाद ₹3,000 मासिक पेंशन मिलती है। इस योजना की खास बात यह है कि लाभार्थी जितना योगदान करता है, केंद्र सरकार भी उतनी ही राशि खाते में जमा करती है। उदाहरण के लिए 18 साल की उम्र में जुड़ने वाले व्यक्ति का मासिक योगदान ₹55 है तो सरकार भी ₹55 का योगदान करती है।
कौन सी योजना बेहतर?
अगर आपका लक्ष्य ₹5,000 तक की पेंशन है और आप पात्र हैं, तो APY बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं असंगठित क्षेत्र के कम आय वाले कामगारों के लिए PM-SYM में सरकार की बराबर हिस्सेदारी बड़ा फायदा है। योजना चुनने से पहले अपनी उम्र, आय और पात्रता जरूर जांच लें।
0 comments:
Post a Comment