पूर्वांचल के छह जिलों में कुल 35 हेक्टेयर क्षेत्र में स्ट्रॉबेरी की खेती कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए किसानों को कुल 28 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। सरकार की ओर से प्रति हेक्टेयर 80 हजार रुपये की सहायता निर्धारित की गई है।
इन जिलों को मिला लक्ष्य
सोनभद्र में सबसे ज्यादा 8 हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य है, जिसके लिए 6.40 लाख रुपये की सहायता तय की गई है। चंदौली, भदोही और मीरजापुर को 6-6 हेक्टेयर, वाराणसी को 5 हेक्टेयर और जौनपुर को 4 हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है।
ऐसे मिलेगा योजना का लाभ
योजना में किसानों का चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक किसान विभाग की वेबसाइट पर कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। चयनित किसानों को निर्धारित नियमों और मानकों के अनुसार अनुदान दिया जाएगा।
सरकार की इस पहल से प्रदेश में स्ट्रॉबेरी जैसी लाभकारी फसलों का रकबा बढ़ने और किसानों को खेती से अतिरिक्त आय का अवसर मिलने की उम्मीद है।

0 comments:
Post a Comment